सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: पंजाब-हरियाण कोर्ट में एक हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, सैलरी 29 हजार से शुरू

Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 08, 2026, 23:57 IST
Share
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में 1270 पदों पर भर्ती
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में 1270 पदों पर भर्ती

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के अधीन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स की सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट (S.S.S.C.) ने पंजाब के जिला न्यायालयों में क्लर्क के एक हजार 270 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 04 नवंबर 2026 की शाम 4:00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के जरिए पंजाब के अलग-अलग जिला न्यायालयों में कुल एक हजार 270 क्लर्क पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि, जरूरत के हिसाब से इन पदों की संख्या कम या ज्यादा भी हो सकती है। भर्ती में General, EWS, SC, BC/OBC, Ex-Servicemen, महिला और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार सीटें आरक्षित हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी श्रेणी के अनुसार उपलब्ध पदों की जानकारी जरूर देख लें।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

क्लर्क के इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी अनिवार्य है:

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला ग्रेजुएट (BA), विज्ञान ग्रेजुएट (B.Sc) या इसके समकक्ष कोई अन्य डिग्री होनी चाहिए।
  • पंजाबी भाषा ज्ञान: उम्मीदवार ने मैट्रिकुलेशन (10वीं) पढ़ी होनी चाहिए।
  • कंप्यूटर ज्ञान: उम्मीदवारों को कंप्यूटर संचालन (Computer Proficiency) में कुशल होना चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करने की अंतिम तिथि 04 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
DSSSB दिल्ली कोर्ट भर्ती 2026: 641 पदों के लिए 4 नवंबर तक करें आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया | DSSSB Delhi Court Recruitment 2026: Apply for 641 Posts by November 4, Know Eligibility and Selection Process
दिल्ली कोर्ट में 641 पदों पर भर्ती: दसवीं से ग्रेजुएट तक के लिए मौका, 4 नवंबर तक आवेदन
03 Oct 2026 ,
By Manya Jain
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने दिल्ली जिला अदालतों के लिए भर्ती निकाली है। DSSSB recruitment 2026 में 641 पद हैं। इनमें सीनियर पीए, पीए, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट, प्रोसेस सर्वर और पीओन के पद हैं। ऑनलाइन आवेदन 6 अक्टूबर 2026 से 4 नवंबर 2026 रात 11 बजे तक होंगे। उम्र 18 से 27 साल है। परीक्षा की तारीख बाद में बताई जाएगी।

आयु सीमा और सैलरी

उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

  • आयु सीमा: इस नौकरी के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 18 से 37 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, पंजाब के मूल निवासी एससी, बीसी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक अधिकतम उम्र में छूट मिलेगी।
  • सैलरी: 17 जुलाई 2020 या इसके बाद नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को पंजाब सरकार और हाईकोर्ट के नियमों के अनुसार लेवेल-5 के तहत 29 हजार 200 रुपए सैलरी मिलेगी। यह वेतन ग्रेजुएट पद के लिए निर्धारित है।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन सुविधा शुल्क और परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।

  • एससी, बीसी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और ईएसएम (पंजाब के): कुल फीस 710 रुपए (550 रुपए सुविधा शुल्क + 160 रुपए परीक्षा शुल्क)।
  • दिव्यांग (PwBD - पंजाब के): कुल फीस 875 रुपए (550 रुपए सुविधा शुल्क + 325 रुपए परीक्षा शुल्क)।
  • अन्य सभी श्रेणियां: कुल फीस एक हजार 200 रुपए (550 रुपए सुविधा शुल्क + 650 रुपए परीक्षा शुल्क)।
  • शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा और यह नॉन-रिफंडेबल (वापसी योग्य नहीं) है।
सुप्रीम कोर्ट जेसीए भर्ती 2026: 250 जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया | Supreme Court JCA Recruitment 2026: Online Application Starts for 250 Junior Court Assistant Posts, Know Full Process
सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 250 पदों के लिए 7 अक्टूबर से आवेदन, जानें डिटेल्स
03 Oct 2026 ,
By Manya Jain
भारतीय उच्च न्यायालय यानि सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 से 28 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.inपर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में ऑब्जेक्टिव टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा

चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से तीन चरण शामिल हैं।

  • सबसे पहले 100 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। इसमें सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी कंपोजीशन से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। ऑब्जेक्टिव प्रश्नों में 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग रहेगी।
  • लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण में कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) देना होगा। इसमें स्प्रेडशीट टेस्ट और अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट होगा, जिसमें 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड जरूरी है। यह चरण केवल क्वालिफाइंग होगा।
  • इसके बाद सफल उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। भर्ती की अंतिम मेरिट लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर तैयार होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले S.S.S.C. की आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए 'Clerk District Courts of Punjab' भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • सबसे पहले अपनी बुनियादी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  • वेबकैम के माध्यम से रियल-टाइम फोटोग्राफ कैप्चर करें और स्कैन किए गए दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो तथा सिग्नेचर अपलोड करें।
  • श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी प्रविष्टियों की अच्छी तरह जांच कर लें।
  • सफलतापूर्वक जमा किए गए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
पंजाब कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 जारी - नोटिफिकेशन पीडीएफ
Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी नौकरी का बड़ा मौका
  • पंजाब कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026
  • पंजाब जिला न्यायालय भर्ती
  • क्लर्क पदों पर नौकरी
  • पंजाब कोर्ट क्लर्क वैकेंसी
  • haryana high court vacancy
  • highcourt vacancy
  • हरियाणा हाईकोर्ट
MGM डीन की मुश्किलें बढ़ीं! 8 करोड़ की NGS मशीन खरीद पर 3 आरोप, 15 दिन में देना होगा जवाब

By Sanjay Dhiman

MGM डीन की मुश्किलें बढ़ीं! 8 करोड़ की NGS मशीन खरीद पर 3 आरोप, 15 दिन में देना होगा जवाब
जिनकी हत्या की, उनके लिए पिंडदान: उज्जैन की जेल में 125 कैदियों ने किया सामूहिक तर्पण

By Jitendra Shrivastava

जिनकी हत्या की, उनके लिए पिंडदान: उज्जैन की जेल में 125 कैदियों ने किया सामूहिक तर्पण
एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री में चेयरमैन मेहता, प्रेसीडेंट प्रकाश जैन, सचिव हरीश नागर चुने गए

By Sanjay Gupta

एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री में चेयरमैन मेहता, प्रेसीडेंट प्रकाश जैन, सचिव हरीश नागर चुने गए
सिंधिया संपत्ति विवाद: डिनर की तस्वीरें सहमति का सबूत कैसे? 40 हजार करोड़ का विवाद, हस्ताक्षर पर सवाल

By Ramanand Tiwari

सिंधिया संपत्ति विवाद: डिनर की तस्वीरें सहमति का सबूत कैसे? 40 हजार करोड़ का विवाद, हस्ताक्षर पर सवाल
खाने की थाली पर बड़ा खतरा: फॉर्च्यून मैदा के एक बैच पर रोक, गौरेला में पनीर भी फेल, बाजार के खाने पर उठे सवाल

By VINAY VERMA

खाने की थाली पर बड़ा खतरा: फॉर्च्यून मैदा के एक बैच पर रोक, गौरेला में पनीर भी फेल, बाजार के खाने पर उठे सवाल
MP में कर्मचारी आंदोलनों की बाढ़! 600 को नौकरी, 3,357 को प्रमोशन, फिर भी सरकार से नाराजगी क्यों?

By Ramanand Tiwari

MP में कर्मचारी आंदोलनों की बाढ़! 600 को नौकरी, 3,357 को प्रमोशन, फिर भी सरकार से नाराजगी क्यों?
एलाड़मड़गु कैंप के पास एरिया सर्चिंग के दौरान हुआ जोरदार धमाका, घायल जवानों को भद्राचलम रेफर किया गया

By VINAY VERMA

एलाड़मड़गु कैंप के पास एरिया सर्चिंग के दौरान हुआ जोरदार धमाका, घायल जवानों को भद्राचलम रेफर किया गया