अतिथि शिक्षक भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी

Aparajita Priyadarshini | Jun 07, 2024, 16:21 IST
Share
t7u568
t7u568

अतिथि शिक्षकों (Guest Teacher) की नियुक्ति के लिए रजिस्ट्रेशन और प्रोफाइल अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने अतिथि शिक्षक भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया है। gfms Portal पर जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है की मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में

अतिथि शिक्षकों (Guest Teacher) की नियुक्ति के लिए रजिस्ट्रेशन और प्रोफाइल अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल ने gfms portal mp पर पुराने उम्मीदवारों के प्रोफाइल अपडेट और नए उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन हेतु दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उम्मदीवार gfms portal 2024 25 registration की प्रक्रिया अंतिम तिथि 15 जून 2024 तक पूरी कर सकते है।

ये भी पढ़ें...

उज्जैन सिंहस्थ में इस बार क्या होने वाला है खास, 3 साल पहले से ही तैयारियां शुरू

डी. एस. कुशवाह, लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा समस्त संभागीय संयुक्त संचालक, समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त संकुल प्राचार्य हाई / हायर सेकेण्डरी स्कूल मध्यप्रदेश के नाम जारी पत्र क्रमांक / अतिथि शिक्षक / 2024 / 86 में लिखा है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु शासकीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य हेतु रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की जानी है। उक्त परिपेक्ष्य में नवीन आवेदक जो अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य करने हेतु इच्छुक है, ऐसे आवेदक GEMS पोर्टल पर नवीन पंजीयन एवं पूर्व से पंजीकृत आवेदक निम्नानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायें-

1. नवीन आवेदकों द्वारा पोर्टल पर पंजीकरण हेतु की जाने वाली कार्यवाही :-
1.1 नवीन पंजीयन हेतु आवेदक लिंक https://www.gfms.mp.gov.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते है।
1.2 आधार ई-केवाईसी करें।
1.3 शैक्षणिक एवं व्यवसायिक योग्यता की जानकारी दर्ज कर परीक्षण कर अपडेट करें।
1.4 म.प्र. शिक्षक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 या उसके उपरांत उत्तीर्ण की जानकारी दर्ज कर अपडेट करें।
1.5 पंजीकरण में दर्ज समस्त योग्यताओं की मूल अंकसूची लेकर संकुल प्राचार्य से आवेदन को ऑनलाईन सत्यापन करायें।
1.6 संकुल प्राचार्य द्वारा पोर्टल पर ऑनलाईन सत्यापन उपरांत स्कोर कार्ड जनरेट होगा।

2. पूर्व से पंजीकृत आवेदक द्वारा पोर्टल पर जानकारी अद्यतन हेतु की जाने वाली कार्यवाही :-
2.1 पूर्व से पंजीकृत आवेदकों को पुनः पंजीयन करने की आवश्यकता नही है।
2.3 नवीन शैक्षणिक एवं व्यवसायिक योग्यता दर्ज करने हेतु प्रोफाइल अनलॉक करें।
2.2 नवीन शैक्षणिक एवं व्यवसायिक योग्यता की जानकारी अपडेट / संशोधन करे।

2.3 आवेदक द्वारा योग्यताओं के अपडेशन / संशोधन करने के उपरांत संकुल प्राचार्य से ऑनलाइन सत्यापन कार्य करायें।

3. संकुल प्राचार्य द्वारा की जाने वाली कार्यवाही:-
3.1 आवेदकों द्वारा आवेदन में दर्ज समस्त योग्यताओं का मूल दस्तावेजों से मिलान कर जानकारी सत्य पाये जाने पर पोर्टल से ऑनलाईन सत्यापन का कार्य करें।
3.2 आवेदन सत्यापन उपरांत आवेदक को प्रिंट निकालकर दिया जायें।
3.3 आवेदन में दर्ज किये गये दस्तावेजों की छायाप्रति अभिलेख में संधारित करें।

नवीन पंजीयन हेतु स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें, जिससे अधिक से अधिक संख्या में आवेदन का पंजीकरण हो। पंजीयन का मैन्युअल पत्र के साथ संलग्न है। उपरोक्तानुसार कार्यवाही दिनांक 15.06.2024 तक करना सुनिश्चित करें।

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • भोपाल
  • लोक शिक्षण संचालनालय
  • jobs news
  • Guest Teacher Bharti 2024
  • अतिथि शिक्षक भर्ती
MP में ADPO बनने के नियम बदले, हाईकोर्ट ने 10% प्रमोशन कोटा किया रद्द, अब PSC से होगी भर्ती

By Amresh Kushwaha

MP में ADPO बनने के नियम बदले, हाईकोर्ट ने 10% प्रमोशन कोटा किया रद्द, अब PSC से होगी भर्ती
MP में बिजली 20% तक महंगी करने की तैयारी: 1.83 करोड़ उपभोक्ता, दो महीने में 100 आपत्तियां भी नहीं; तीन साल में सिर्फ 207 सुझाव

By Ramanand Tiwari

MP में बिजली 20% तक महंगी करने की तैयारी: 1.83 करोड़ उपभोक्ता, दो महीने में 100 आपत्तियां भी नहीं; तीन साल में सिर्फ 207 सुझाव
जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से शुरू होगी गिनती, इन राज्यों में नहीं होगा सर्वे

By Amresh Kushwaha

जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से शुरू होगी गिनती, इन राज्यों में नहीं होगा सर्वे
हरदीप सिंह पुरी का भोपाल दौरा: राज्यसभा नामांकन से पहले मुख्यमंत्री निवास जाएंगे, मंदिर-गुरुद्वारे में करेंगे दर्शन

By Ramanand Tiwari

हरदीप सिंह पुरी का भोपाल दौरा: राज्यसभा नामांकन से पहले मुख्यमंत्री निवास जाएंगे, मंदिर-गुरुद्वारे में करेंगे दर्शन
जबलपुर में न्याय और सत्ता का संगम, सीएम मोहन यादव और चीफ जस्टिस कोगजे का अभिनंदन, जस्टिस रूसिया ने जमाया रंग

By Neel Tiwari

जबलपुर में न्याय और सत्ता का संगम, सीएम मोहन यादव और चीफ जस्टिस कोगजे का अभिनंदन, जस्टिस रूसिया ने जमाया रंग
आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी करेगी जांच, सरकार ने दी 17-ए जांच की मंजूरी

By Mukesh Sharma

आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी करेगी जांच, सरकार ने दी 17-ए जांच की मंजूरी
पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, करैरा में बनेगा बागेश्वर धाम का मठ, तीन साल में बनाने का लक्ष्य

By Sandeep Kumar

पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, करैरा में बनेगा बागेश्वर धाम का मठ, तीन साल में बनाने का लक्ष्य