गुजरात आंगनवाड़ी में 6,843 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी, ऐसे करें आवेदन

Manya Jain | Sept 22, 2026, 11:37 IST
Share
gujarat anganwadi recruitment 2026
gujarat anganwadi recruitment 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग गुजरात ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 6843 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य महिलाएं 14 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

गुजरात में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद निकले हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6843 खाली पद भरे जाएंगे।

आवेदक महिला की उम्र 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर 2026 है।

चयन पूरी तरह से शैक्षणिक योग्यता की मेरिट पर होगा।

पदों की जानकारी

इस भर्ती में कुल 3 हजार 43 पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए हैं। इसके अलावा 3 हजार 800 पद आंगनवाड़ी सहायिका यानी हेल्पर के लिए तय किए गए हैं।

यह भर्तियां गुजरात के अलग-अलग जिलों और शहरी इलाकों में की जाएंगी। हर जिले के हिसाब से पदों की संख्या अलग-अलग बांटी गई है। उम्मीदवार अपने जिले के अनुसार रिक्त पदों की जांच कर सकती हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

आंगनवाड़ी वर्कर के पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा 10वीं के बाद दो साल का डिप्लोमा कोर्स भी मान्य है।

आंगनवाड़ी हेल्पर के पद के लिए कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है। उच्च शिक्षा प्राप्त महिलाएं भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं। स्थानीय निवास का नियम इस भर्ती के लिए बहुत जरूरी है।

उम्र सीमा

इस सरकारी नौकरीके लिए सामान्य वर्ग की महिलाओं की उम्र 18 से 33 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना आवेदन की अंतिम तारीख के आधार पर की जाएगी।

जो महिलाएं पहले से सहायिका के रूप में काम कर रही हैं उनके लिए उम्र सीमा अलग है। ऐसी महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र सीमा 43 वर्ष रखी गई है।

चयन प्रक्रिया और सैलरी

इन पदों के लिए किसी भी तरह की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से शैक्षणिक अंकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।

चयनित होने वाली आंगनवाड़ी वर्कर को हर महीने 10 हजार रुपए मिलेंगे। वहीं सहायिका या हेल्पर को हर महीने 5 हजार 500 रुपए का मानदेय दिया जाएगा। यह नौकरी मानद सेवा के आधार पर दी जा रही है।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक ई-एचआरएमएस पोर्टल पर जाना होगा।
  • वहां आपको महिला एवं बाल विकास विभाग के सेक्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के विज्ञापन लिंक को खोलना होगा।
  • अपने गांव या वार्ड के केंद्र को चुनकर अपनी सही जानकारी भरनी है।
  • अंत में अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म जमा कर दें।
Apply Online: Click here

Official Notification PDF: Click here

Official Website: Click here

ये भी पढ़ें...

MP Post Office Bharti 2026: डाक विभाग दे रहा 1450 पदों पर 10वीं पास को नौकरी

MP में SI-सूबेदार भर्ती का आगाज, 507 पदों के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

भोपाल IIFM में 10 पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

एमपी पुलिस भर्ती: 7500 कॉन्स्टेबल पदों के लिए कब से होंगे आवेदन, जानें डिटेल

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • गुजरात
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जांच लंबित होने पर भी मिलेगी प्रोविजनल पेंशन, 50% ग्रेच्युटी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जांच लंबित होने पर भी मिलेगी प्रोविजनल पेंशन, 50% ग्रेच्युटी
हाई कोर्ट की बड़ी पहल: जमानत, क्रिमिनल केस के लिए इंदौर में नौ दिन के लिए बनीं तीन स्पेशल बेंच

By Sanjay Gupta

हाई कोर्ट की बड़ी पहल: जमानत, क्रिमिनल केस के लिए इंदौर में नौ दिन के लिए बनीं तीन स्पेशल बेंच
बिलासपुर का युवक रूस में लापता: टेलीग्राम पर मिली थी नौकरी, बहन ने लगाया युद्ध में भेजने और मारपीट का आरोप

By Harrison Masih

बिलासपुर का युवक रूस में लापता: टेलीग्राम पर मिली थी नौकरी, बहन ने लगाया युद्ध में भेजने और मारपीट का आरोप
MP Cabinet Decisions: कम बारिश वाले जिलों के किसानों को मिलेगी मदद, EOW के लिए 345 करोड़ मंजूर, दो बड़े चिंतन शिविरों की तैयारी

By Sourabh Bhatnagar

MP Cabinet Decisions: कम बारिश वाले जिलों के किसानों को मिलेगी मदद, EOW के लिए 345 करोड़ मंजूर, दो बड़े चिंतन शिविरों की तैयारी
आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कोर्ट ने पैरोल बढ़ाने से किया इनकार, अब जेल में वापस लौटना होगा

By Jageshwar Prasad

आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कोर्ट ने पैरोल बढ़ाने से किया इनकार, अब जेल में वापस लौटना होगा
जयपुर से दुबई के लिए नई फ्लाइट शुरू, सप्ताह में 3 दिन मिलेगी हवाई सेवा; यात्रियों को मिलेंगे 3 विकल्प

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर से दुबई के लिए नई फ्लाइट शुरू, सप्ताह में 3 दिन मिलेगी हवाई सेवा; यात्रियों को मिलेंगे 3 विकल्प
पुलिस ड्राइवर फिरोज खान की कंपनियों का यह नेटवर्क, इन्हीं से खड़ी की 68 करोड़ की संपत्तियां

By Sanjay Gupta

पुलिस ड्राइवर फिरोज खान की कंपनियों का यह नेटवर्क, इन्हीं से खड़ी की 68 करोड़ की संपत्तियां