पुलिस ड्राइवर फिरोज खान
पुलिस ड्राइवर फिरोज खान की कंपनियों का यह नेटवर्क, इन्हीं से खड़ी की 68 करोड़ की संपत्तियां
Sanjay Gupta | Oct 27, 2026, 14:05 IST
लोकायुक्त छापे में पुलिस ड्राइवर फिरोज खान की 68 करोड़ रुपए की 51 बेनामी संपत्तियों और सात मुखौटा फर्मों का चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में ड्राइवर आरक्षक फिरोज खान की संपत्तियों का हिसाब 68 करोड़ तक पहुंच गया है। ये 51 अचल संपत्तियां इंदौर, देवास, उज्जैन एरिया मेंहैं। इन संपत्तियों को फिरोज खान ने अपने नाम से नहीं लिया है,बल्कि ये संपत्तियां परिजनों और करीबियों के नाम से बनाई गई विविध फर्मों के जरिए खरीदी गई हैं।
ड्राइवर फिरोज खान पर छापा
इन संपत्तियों की खरीदी में अब इस बात की आशंका तेज है कि इसमें कई बड़े लोगों का पैसा लगा है। इस राशि को खपाने के लिए फिरोज खान ने अपने परिजनों के साथ ही करीबियों के नाम से विविध फर्में बनाईं। इसमें महिला मित्र रोशनी वर्मा, फिरोज खान के मित्र युवराज पंवार, मोहम्मद शाकिर, फिरोज की पत्नी हिना खान व अन्य शामिल हैं।
केवल दो फर्म ही रजिस्टर्ड
ये दो कंपनियां ही आरओसी में रजिस्टर्ड
इसके साथ ही ये पांच कंपनियां और हैं...
90 करोड़ के सौदे में लिंक है श्याम इन्फ्रा
यह रविकांत पंवार और कोई नहीं बल्कि फिरोज खान की पत्नी हिना खान के साथ स्पार्कवेव कंपनी में डायरेक्टर युवराज के पिता हैं। वहीं खुद इस जमीन सौदे में हुई रजिस्ट्री पर फिरोज खान और युवराज पंवार गवाह के तौर पर मौजूद हैं। यानी यह सौदा भी फिरोज खान के नेटवर्क कंपनी से ही लिंक है।
इन कंपनियों ने इस तरह खरीदी जमीनें
इंदौर के लसुडिया मोरी, वार्ड नंबर 35 की जमीन स्पार्कवेव रियलिटी इंडिया प्रा.लि. के नाम से क्रय किया जाना पाया गया है।
महिला मित्र के नाम पर भी कंपनियां
इन कंपनियों में आखिर पैसा किनका लगा
श्याम इन्फ्रा से जो नौ करोड़ का सौदा किया, इसमें तो दो माह में डेढ़-डेढ़ करोड़ के छह चेक देकर नौ करोड़ का भुगतान आनन-फानन में कर दिया। इस तरह तेजी से ये संपत्तियां खरीदी गईं। ये कंपनियां भी मुख्य तौर पर कोविड काल के दौरान और उसके बाद ही बनी हैं। यानी फिरोज कोविड के बाद ही जमीन के धंधे में आया है।
इसमें पूरी आशंका है कि फिरोज खान के पास दूसरों की ब्लैक मनी आई और फिर यह संपत्ति खरीदने में लगाई गई। इसके लिए तरीका निकाला गया, यह फर्म, कंपनी बनाने का। इसी में लंबी कमाई के कारण 17 महीने से फिरोज ने नौकरी पर जाना भी छोड़ दिया। आरा मशीन भी मां के नाम ले ली और पूरी तरह से धंधे में लग गया।
आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, कोर्ट ने पैरोल बढ़ाने से किया इनकार, अब जेल में वापस लौटना होगा
By Jageshwar Prasad
जयपुर से दुबई के लिए नई फ्लाइट शुरू, सप्ताह में 3 दिन मिलेगी हवाई सेवा; यात्रियों को मिलेंगे 3 विकल्प
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में पर्यटन से समृद्धि का रोडमैप तय, 500 करोड़ का मिशन; साय सरकार का रोजगार और निवेश पर जोर
By The Sootr
एमपी बीजेपी का नया दांव: केंद्र से समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे सांसद, अटके कामों पर रखेंगे नजर
By Arohi Raj
अफसरों-नेताओं की पसंदीदा वादी में सड़कों की तैयारी! केरवा-कलियासोत के जंगलों पर मंडराया खतरा
By Aman Vaishnav
21 लाख फॉलोअर्स, लेकिन मिले सिर्फ 33 वोट, राजस्थान पंचायत चुनाव में इन्फ्लुएंसर की करारी हार
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान पुलिस की वेबसाइट हैक? सर्वर जांच के लिए दिल्ली से जयपुर पहुंची CERT-In टीम
By Jageshwar Prasad