हरियाणा में लेक्चरर की 237 पोस्ट पर वैकेंसी , ऐसे करें आवेदन

Siddhi Tamrakar | Nov 11, 2024, 09:34 IST
Share
hpsc recruitment
hpsc recruitment

हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की ओर से लेक्चरर के 237 पदों पर वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक यह भर्ती तकनीकी शिक्षा निदेशालय के तहत विभिन्न विषयों में लेक्चरर के पद पर की जाएगी। इस लेख में जानें भर्ती प्रक्रिया।

हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की ओर से लेक्चरर के 237 पदों पर वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक यह भर्ती तकनीकी शिक्षा निदेशालय के तहत विभिन्न विषयों में लेक्चरर के पद पर की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की आखिरी तारीख

एचपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक विभिन्न विषय के लेक्चरर के लिए कुल 237 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू हो चुकी है। 27 नवंबर तक इच्छुक अभ्यर्थी शाम के 5 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे और आवेदन के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 27 नवंबर है।

आवेदन शुल्क

हरियाणा लोक सेवा आयोग के भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक जनरल, अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवार और अन्य सभी राज्यों के पुरुष उम्मीदवारों को 1000 रुपये बतौर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल श्रेणी की महिला आवेदनकर्ता के अलावा अन्य सभी राज्यों की महिला आवेदनकर्ता, एससी / बीसी-ए के पुरुष / महिला आवेदनकर्ता को भी 1000 रुपये का शुल्क का भुगतान करना होगा। हरियाणा के बीसी-बी/ईएसएम श्रेणी के अंदर आने वाले उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क जमा करना होगा, जबकि हरियाणा के दिव्यांग श्रेणी के आवेदनकर्ता को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है।

कैसे करें आवेदन

हरियाणा लोक सेवा आयोग में लेक्चरर के पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करें-

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://hpsc.gov.in/en-us/ पर जाएं
  2. फिर होमपेज पर दिए विज्ञापन टाइप पर जाएं
  3. लेक्चरर पद के लिए आवेदन करने वाले लिंक पर क्लिक करें
  4. रजिस्टर करें
  5. आवेदन फॉर्म में महत्वपूर्ण जानकारियां भरें
  6. शुल्क का भुगतान करें
  7. फॉर्म सब्मिट करें
  8. फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल कर रख लें

आवेदन में मदद के लिए यहां करें कॉल

इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए आयोग ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के संबंध में किसी भी तरह का मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800 180 0431 पर संपर्क कर सकते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • lecturer recruitment
  • लेक्चरर
  • HPSC Recruitment 2024
  • हरियाणा लोक सेवा आयोग
  • GOVERNMENT JOBS 2024
सांसद-विधायक को पेंशन,तो हमें क्यों नहीं? भोपाल में शिक्षकों का धरना, टीईटी का विरोध और पुरानी पेंशन की मांग

By Sanjay Dhiman

सांसद-विधायक को पेंशन,तो हमें क्यों नहीं? भोपाल में शिक्षकों का धरना, टीईटी का विरोध और पुरानी पेंशन की मांग
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के टॉप पदों पर किसका हक? IPS या फोर्स के अपने अधिकारी: समझें क्यों छिड़ी है लड़ाई

By Saurabh Mishra

सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के टॉप पदों पर किसका हक? IPS या फोर्स के अपने अधिकारी: समझें क्यों छिड़ी है लड़ाई
अयोध्या पदयात्रा से पहले दिग्विजय सिंह बोले- मैं 50 का महसूस करता हूं तो किसी को आपत्ति क्यों?

By Sandeep Kumar

अयोध्या पदयात्रा से पहले दिग्विजय सिंह बोले- मैं 50 का महसूस करता हूं तो किसी को आपत्ति क्यों?
जयपुर की कोचिंग में छात्र की पिटाई के बाद सड़कों पर उतरे स्टूडेंट, जानिए क्या है पूरा विवाद?

By Jageshwar prasad

जयपुर की कोचिंग में छात्र की पिटाई के बाद सड़कों पर उतरे स्टूडेंट, जानिए क्या है पूरा विवाद?
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और BJP नेता के विवाद के बाद थाने में हंगामा, CSP से भिड़े भाजपा नेता

By Umeshwari Baghel

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और BJP नेता के विवाद के बाद थाने में हंगामा, CSP से भिड़े भाजपा नेता
टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी हत्याकांड : आमेर में जीप संचालन पर फिर बवाल, विरोध में उतरा परिवार

By Ashish Bhardwaj

टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी हत्याकांड : आमेर में जीप संचालन पर फिर बवाल, विरोध में उतरा परिवार
जीतू पटवारी पर टीकमगढ़ घटना का फेक वीडियो चलाने के आरोप, यादव समाज ने की एफआईआर की मांग

By Sanjay Gupta

जीतू पटवारी पर टीकमगढ़ घटना का फेक वीडियो चलाने के आरोप, यादव समाज ने की एफआईआर की मांग