IBPS PO Recruitment 2024 के 4 हजार 455 पदों पर निकली भर्ती, 21 अगस्त है आवेदन की अंतिम तिथि

Amresh Kushwaha | Aug 01, 2024, 13:26 IST
Share
IBPS PO Recruitment 2024
IBPS PO Recruitment 2024

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के 4 हजार 455 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

IBPS PO Recruitment 2024: बैंक में नौकरी पाने की चाहत रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। आईबीपीएस ने पीओ के 4 हजार 455 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...MPPSC Recruitment 2024 : 1085 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, डायरेक्ट होगी भर्ती

क्या है लास्ट डेट

Institute of Banking Personal Selection के इन पदों पर आवेदन आज यानी 1 अगस्त से शुरू हो गए हैं और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2024 है। वहीं अपने आवेदन को प्रिंट करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2024 है।

किस बैंक में कितने पद

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से इन बैंकों के इतने पदों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन होगा।

  • बैंक ऑफ इंडिया – 885 पद
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया – 2 हजार पद
  • कैनरा बैंक – 750 पद
  • इंडियन ओवरसीज बैंक – 260 पद
  • पंजाब नेशनल बैंक – 200 पद
  • पंजाब एंड सिंड बैंक – 360 पद
ये खबर भी पढ़िए...स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली नौकरी, 1 लाख रुपए होगी सैलरी

कौन कर सकता है आवेदन

कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो। इसके लिए 20 से 30 साल तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। ये एक नेशनल लेवल की परीक्षा है जो साल में एक बार आयोजित करायी जाती है।

आवेदन शुल्क

अप्लाई करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 850 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीएच कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए शुल्क 175 रुपए है।

ये खबर भी पढ़िए...बिहार पुलिस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

सेलेक्शन प्रक्रिया

सबसे पहले प्री परीक्षा आयोजित होगी जो एक घंटे की होगी। इसके बाद मेन्स एग्जाम होगा जो 3 घंटे 30 मिनट का होगा। पेपर में निगेटिव मार्किंग भी है और परीक्षा हिंदी और इंग्लिश दो भाषाओं में ली जाती है। इसके बाद इंटरव्यू आयोजित होगा। एग्जाम पास करने के लिए तीनों चरण पास करने होंगे।

ऑनलाइन होगा आवेदन

आवेदन केवल ऑनलाइन किए जा सकते हैं। इसके लिए आपको आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा। यहां से आवेदन करने के साथ-साथ इन पदों का डिटेल भी पता किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़िए...हेवी व्हीकल फैक्ट्री में निकली अप्रेंटिस की भर्ती, इस लिंक से करें अप्लाई

इस महीने में होगा एग्जाम

  • अक्टूबर महीने में प्रीलिम्स एग्जाम
  • नवंबर महीने में मेन्स एग्जाम
  • दिसंबर 2024 या जनवरी 2025 में रिलीज
  • जनवरी/फरवरी 2025 में इंटरव्यू
  • अप्रैल 2025 में फाइनल रिजल्ट

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • job news
  • Institute of Banking Personal Selection
  • आईबीपीएस पीओ कैसे करें आवेदन
  • आईबीपीएस
  • job News Updates
  • IBPS PO Recruitment 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज