एमपी में 10वीं-12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए सरकारी नौकरी का मौका, IIITM Gwalior में 13 पदों पर वैकेंसी, 25 नवंबर तक करें आवेदन
Manya Jain | Sootr Creatives | Nov 01, 2026, 17:12 IST
IIITM ग्वालियर में भर्ती शुरू, 27 साल तक के उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ग्वालियर के अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (ABV-IIITM) ने भर्ती निकाली है। संस्थान में जूनियर असिस्टेंट और जूनियर टेक्नीशियन के 13 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
दोनों पदों के लिए अधिकतम उम्र 27 साल तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन के बाद फॉर्म का प्रिंट निकालना होगा। इसके साथ जरूरी दस्तावेज भी संस्थान भेजने होंगे। हार्ड कॉपी जमा करने की आखिरी तारीख 7 दिसंबर 2026 है।
संस्थान ने ग्रुप-C के तहत दो पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें जूनियर असिस्टेंट के 6 और जूनियर टेक्नीशियन के 7 पद शामिल हैं।
जूनियर असिस्टेंट के लिए सामान्य वर्ग के 3, EWS, OBC और SC के एक-एक पद हैं। वहीं, जूनियर टेक्नीशियन में सामान्य वर्ग के 4, OBC के 2 और ST का एक पद शामिल है।
जूनियर असिस्टेंट: इस पद के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही कंप्यूटर चलाने की जानकारी होनी चाहिए। प्रशासन, अकाउंट्स, ऑडिट और स्टोर से जुड़े काम का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट में डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक साल का सरकारी अनुभव जरूरी है। वहीं, संबंधित ट्रेड में ITI करने वालों के पास दो साल का सरकारी अनुभव होना चाहिए। हिंदी और अंग्रेजी में टाइपिंग की जानकारी भी जरूरी है।
जूनियर टेक्नीशियन: इस पद के लिए कंप्यूटर साइंस, IT, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन में डिप्लोमा वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इनके पास एक साल का सरकारी कार्य अनुभव होना चाहिए। संबंधित ट्रेड में ITI करने वालों के लिए दो साल का अनुभव जरूरी है। लैब में काम करने और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की जानकारी रखने वालों को प्राथमिकता मिलेगी।
दोनों पदों के लिए अधिकतम उम्र 27 साल तय की गई है। उम्र की गणना 25 नवंबर 2026 के आधार पर होगी। SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-3 के अनुसार सैलरी मिलेगी।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपए फीस देनी होगी। वहीं, SC, ST और PwD उम्मीदवारों के लिए फीस 500 रुपए रखी गई है। भुगतान ऑनलाइन बैंक ट्रांसफर या डिमांड ड्राफ्ट से किया जा सकता है।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।
ध्यान रखें कि आवेदन की हार्ड कॉपी 7 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक पहुंचनी चाहिए। अधूरा फॉर्म या जरूरी दस्तावेजों के बिना भेजा गया आवेदन स्वीकार नहीं होगा। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
13 पदों पर होगी भर्ती
| पद का नाम | पद |
|---|---|
| जूनियर असिस्टेंट | 6 |
| जूनियर टेक्नीशियन | 7 |
| कुल पद | 13 |
कौन कर सकता है आवेदन?
मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट में डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक साल का सरकारी अनुभव जरूरी है। वहीं, संबंधित ट्रेड में ITI करने वालों के पास दो साल का सरकारी अनुभव होना चाहिए। हिंदी और अंग्रेजी में टाइपिंग की जानकारी भी जरूरी है।
जूनियर टेक्नीशियन: इस पद के लिए कंप्यूटर साइंस, IT, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन में डिप्लोमा वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इनके पास एक साल का सरकारी कार्य अनुभव होना चाहिए। संबंधित ट्रेड में ITI करने वालों के लिए दो साल का अनुभव जरूरी है। लैब में काम करने और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की जानकारी रखने वालों को प्राथमिकता मिलेगी।
उम्र सीमा और सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-3 के अनुसार सैलरी मिलेगी।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
कैसे होगा चयन?
- पहले चरण में ऑब्जेक्टिव सवालों वाली परीक्षा होगी।
- दूसरे चरण में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की डिस्क्रिप्टिव परीक्षा होगी।
- इसके बाद कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी, स्किल या ट्रेड टेस्ट लिया जाएगा।
कब तक करें आवेदन?
| जरूरी तारीख | तारीख |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी | 30 अक्टूबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख | 25 नवंबर 2026 |
| हार्ड कॉपी जमा करने की आखिरी तारीख | 7 दिसंबर 2026 |
कैसे करें आवेदन?
- उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर फीस जमा करनी होगी।
- इसके बाद फॉर्म का PDF डाउनलोड करके हर पेज पर हस्ताक्षर करने होंगे।
- फॉर्म के साथ फीस भुगतान का प्रमाण और जरूरी दस्तावेज लगाने होंगे।
- इसके बाद सभी कागजात डाक या कूरियर से इस पते पर भेजने होंगे।
ध्यान रखें कि आवेदन की हार्ड कॉपी 7 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक पहुंचनी चाहिए। अधूरा फॉर्म या जरूरी दस्तावेजों के बिना भेजा गया आवेदन स्वीकार नहीं होगा। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
GST चोरी के सिंडिकेट पर DGGI की बड़ी कार्रवाई, 4.58 करोड़ रुपए कैश बरामद; लैपटॉप और चेकबुक जब्त
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई पर फैसला नहीं लेने से हाईकोर्ट नाराज, स्कूल शिक्षा सचिव को अवमानना नोटिस
By Umeshwari Baghel
राजस्थान में दिन गर्म, रात में सर्दी तेज; अगले 3-4 दिन साफ रहेगा मौसम; फतेहपुर में पारा 13 डिग्री
By Jyoti Mahender Bhardwaj
एमपी के कर्मचारियों पर सैलरी संकट गहराया, आदिम जाति कल्याण विभाग में बजट की कमी!
By Sandeep Kumar
राष्ट्रीय योजनाओं में राजस्थान की रैंकिंग में सुधार, सौर ऊर्जा, कृषि और स्वच्छता में राजस्थान नंबर वन
By Jageshwar Prasad
चांद हमारा, सूरज भी हमारा, मुसलमान ईद मनाएं तो हमसे पूछकर मनाएं-BJP विधायक रामेश्वर शर्मा
By Manya Jain
छत्तीसगढ़ की अदालत ने बिना लाइसेंस बाइक चलाने पर बेटे के साथ पिता को भी भेजा जेल, जानें पूरा मामला
By Umeshwari Baghel