असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती: ईएसआईसी में प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, 2 लाख तक सैलरी

Manya Jain | Jun 05, 2026, 22:25 IST
Share
ESIC assistant professor vacancy
ESIC assistant professor vacancy

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने प्रोफेसर के 118 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य मेडिकल और नॉन-मेडिकल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड करके आवेदन कर सकते हैं।

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने प्रोफेसर के पदों पर नई भर्ती (सरकारी नौकरी) निकाली है। इस नोटिफिकेशन के तहत विभिन्न विभागों में कुल 118 पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से ऑफलाइन आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, सीधे इंटरव्यू से नौकरी मिलेगी। सफल उम्मीदवारों को हर महीने 2 लाख 15 हजार 900 तक सैलरी मिलेगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

ईएसआईसी ने इस भर्ती में कुल 118 पदों की घोषणा की है। इन पदों को अलग-अलग विशेषज्ञता और श्रेणियों में बांटा गया है:

अनारक्षित (General Category): सामान्य वर्ग के लिए कुल 35 पद रखे गए हैं।

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): इस वर्ग के लिए कुल 37 पद आरक्षित हैं।

अनुसूचित जाति (SC): इस श्रेणी के तहत कुल 25 पद भरे जाएंगे।

अनुसूचित जनजाति (ST): एसटी वर्ग के लिए कुल 13 पद सुरक्षित हैं।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए कुल 8 पद तय हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इस भर्ती में मेडिकल और नॉन-मेडिकल दोनों तरह के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। दोनों के लिए नियम अलग-अलग तय किए गए हैं:

1. मेडिकल उम्मीदवारों के लिए

आपके पास भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम के तहत मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित विषय में एमडी (MD) या एमएस (MS) होना अनिवार्य है।

2. नॉन-मेडिकल उम्मीदवारों के लिए

आवेदक के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन या पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही आपके पास 3 से 4 साल का टीचिंग अनुभव भी होना चाहिए।

आयु सीमा और मिलने वाली सरकारी छूट

अधिकतम आयु सीमा: आवेदन के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 50 सा होनी चाहिए।

ओबीसी वर्ग को छूट: इस वर्ग के अभ्यर्थियों को उम्र में 3 साल की राहत मिलेगी।

एससी/एसटी वर्ग को छूट: इन श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में 5 साल की छूट मिलेगी।

दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार: इन्हें अधिकतम उम्र सीमा में पूरे 10 साल की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म भरना होगा। इसके लिए ₹500 का आवेदन शुल्क तय किया गया है। यह फीस डिमांड ड्राफ्ट या बैंकर्स चेक के जरिए जमा होगी।

आवेदन फॉर्म को पूरी तरह भरकर जरूरी दस्तावेजों को अटैच करना होगा। इसके बाद आपको अपना लिफाफा तय समय के भीतर नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा:

आवेदन भेजने का पता: "रीजनल ऑफिस, दिल्ली ईएसआई कॉरपोरेशन, DDA कॉम्प्लेक्स कम ऑफिस, 3वीं और 4वीं मंजिल, राजेन्द्र भवन, राजेन्द्र प्लेस, पिनकोड - 110048

चयन प्रक्रिया

ईएसआईसी प्रोफेसर भर्ती (ESIC Selection Process) में चयन पूरी तरह योग्यता के आधार पर होगा। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

शॉर्टलिस्ट हुए सभी अभ्यर्थियों को सीधे साक्षात्कार यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा। इसमें पास होने के लिए न्यूनतम योग्यता अंक तय किए गए हैं:

जनरल और ईडब्ल्यूएस वर्ग: पास होने के लिए कम से कम 50 अंक लाने होंगे।

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): इस वर्ग के लिए न्यूनतम 45 अंक लाना जरूरी है।

एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग: इन्हें पास होने के लिए न्यूनतम 40 अंक चाहिए।

कितनी मिलेगी सैलरी

कर्मचारी राज्य बीमा निगम में प्रोफेसर का पद बहुत प्रतिष्ठित माना जाता है। इसमें चयनित होने वाले डॉक्टरों और शिक्षकों को बेहतरीन सैलरी पैकेज मिलता है।

नियुक्ति के बाद कर्मचारियों को पे-मैट्रिक्स लेवल-13 के तहत सैलरी दी जाएगी। इसके तहत शुरुआती सैलरी 1 लाख 23 हजार प्रति माह होगा। यह अधिकतम 2 लाख 15 हजार 900 तक जाएगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

ये भी पढ़ें...

MP की e-Nagar Palika को मिला National eGov Award, आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताई खासियत

उदंती में जंगल उजड़ा या पुश्तैनी जमीन पर खेती.... 17 साल बाद वन विभाग जागा

Top News: खबरें काम की... एमपी-यूपी में आंधी-बारिश, 27 राज्यों में अलर्ट

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में सीधी भर्ती: 100 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • कर्मचारी राज्य बीमा निगम
  • ESIC
  • ईएसआईसी
  • प्रोफेसर भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा