बिहार में 46 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की आखिरी तारीख नजदीक

बिहार में 46 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका है। हैड मास्टर और हैड टीचर के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 2 अप्रैल है।

Advertisment
author-image
Rahul Garhwal
New Update
Last date of recruitment for 46 thousand 308 posts in Bihar is April 2
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Recruitment In Bihar

PATNA. बिहार में 46 हजार 308 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन की तारीख नजदीक आ रही है। जिन कैंडिडेट्स ने अब तक अप्लाई नहीं किया है, उनके पास 2 अप्रैल तक का ही मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग ने हैडमास्टर के 6061 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके साथ ही प्राइमरी स्कूलों में हैड टीचरों के 40 हजार 247 पद भरे जाने हैं। कैंडिडेट्स bpsc.bih.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

वैकेंसी की जानकारी

  • बिहार लोक सेवा आयोग ( Bihar Public Service Commission ) के हैडमास्टर पदों भर्तियों में अत्‍यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 1595 पद आरक्षित हैं।
  • जनरल के लिए 1340 पद और SC के लिए 1283 पद आरक्षित हैं।
  • पिछड़ा वर्ग के लिए 1139 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 576 पदों पर भर्ती होंगी।

क्वालिफिकेशन

  • 50 प्रतिशत नंबरों के साथ PG
  • शिक्षक भारत का नागरिक और बिहार राज्य का निवासी हो।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग महिला और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए न्यूनतम निर्धारित अंकों में 5% की छूट मिलेगी।
  • मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड, बीए.एड या बीएससी.एड पास।
  • 2012 या उसके बाद नियुक्त शिक्षक के लिए होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास।
  • राज्य सरकार के विद्यालय में पंचायती राज संस्था और नगर निकाय संस्था के तहत माध्यमिक शिक्षक के पद पर न्यूनतम 8 साल की लगातार सेवा।
  • सीबीएसई, आईसीएसई, बीएसईबी से अस्थायी संबद्धता प्राप्त विद्यालय में माध्यमिक शिक्षा के पद पर न्यूनतम 12 साल की लगातार सेवा।
  • राज्य सरकार के विद्यालय में पंचायती राज संस्था और नगर निकाय संस्था के अंतर्गत उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर न्यूनतम 4 साल का एक्सपीरियंस।
  • सीबीएसई, आईसीएसई, बीएसईबी से अस्थायी संबद्धता प्राप्त विद्यालय में उच्च माध्यमिक शिक्षा के पद पर न्यूनतम 10 साल का एक्सपीरियंस।

एज लिमिट

  • प्राइमरी स्कूल हैडमास्टर - 58 साल
  • हाई स्कूल हैडमास्टर - 31 से 47 साल
  • एज लिमिट में नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी।

कितनी मिलेगी सैलरी ?

  • हैडमास्टर - 35 हजार
  • हैड टीचर - 30 हजार 500

कैसे होगा सिलेक्शन ?

  • लिखित परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • फाइनल कट ऑफ

आवेदन फीस

  • जनरल, OBC - 750 रुपए
  • SC/ST - 200 रुपए
  • महिला - 200 रुपए

ये खबर भी पढ़िए..

बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिसर के पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

कैसे करें अप्लाई ?

  • ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाइए।
  • होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करिए।
  • BPSC Online Application के दूसरे लिंक पर क्लिक करिए।
  • ये लिंक दूसरी वेबसाइट https://onlinebpsc.bihar.gov.in/ पर रिडायरेक्ट करेगा।
  • आवेदन में मांगी गई जानकारी सबमिट करके अप्लाई करिए।

Bihar Head Master-Head Teacher Recruitment | government job in bihar | new government job in bihar | बिहार में भर्ती | बिहार हैड मास्टर-हैड टीचर भर्ती | बिहार में सरकारी नौकरी | बिहार में नई सरकारी नौकरी

बिहार में नई सरकारी नौकरी recruitment in bihar बिहार में सरकारी नौकरी बिहार हैड मास्टर-हैड टीचर भर्ती बिहार में भर्ती new government job in bihar Bihar Head Master-Head Teacher Recruitment बिहार लोक सेवा आयोग Bihar Public Service Commission government job in bihar