महाराजा सुहेलदेव स्टेट यूनिवर्सिटी में निकली कई पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Dolly patil | Sept 12, 2024, 13:53 IST
Share
MSDSU Recruitment
MSDSU Recruitment

महाराजा महाराजा सुहेलदेव स्टेट यूनिवर्सिटी, आजमगढ़ में कई पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

अगर आप भी फैकल्टी पद पर नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। दरअसल महाराजा सुहेलदेव स्टेट यूनिवर्सिटी, आजमगढ़ में कई पदों पर भर्ती निकली है। बता दें कि इन पदों पर भर्तियां काफी समय से चल रही है और अब फॉर्म भरने की आखिरी तारीख भी पास आ गई है।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

किन पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के मुताबिक इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से महाराजा सुहेलदेव स्टेट यूनिवर्सिटी (Maharaja Suhail Dev State University) में कुल 75 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति की जाएगी। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 46 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 13 पद और प्रोफेसर के 16 पद शामिल है।

किन विषयों के लिए होगी भर्ती

जानकारी के मुताबिक यह पद अलग-अलग विषयों के लिए हैं। जैसे इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, मैथमेटिक्स, होम साइंस, मैनेजमेंट एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन,ज्योग्राफी, साइकोलॉजी और पॉलिटिकल साइंस। कुल 25 विषयों के लिए कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा।

कैसे करें अप्लाई

एमएसडीएसयू के इन पदों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल वेबसाइटmsdsu.ac.in. पर जाना होगा। यहां जाकर फॉर्म भरें और सारे डॉक्यूमेंट लगाने के बाद फीस भी ऑनलाइन जमा करें। अगले चरण में ऑनलाइन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसमें सारे डॉक्यूमेंट की कॉपी लगाकर यूनिवर्सिटी के पते पर भेज दें। हालांकि ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट अलग-अलग है।

क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट

यूनिवर्सिटी में निकले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 सितंबर तक किया जा सकता है। इसी के साथ हार्ड कॉपी जमा करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2024 है।

सैलरी

इन पदों पर सिलेक्ट होने पर कैंडिडेट को पद के हिसाब से सैलरी दी जाएगी। प्रोफेसर पद पर एकेडमिक लेवल 14 के हिसाब से महीने की अधिकतम सैलरी 1 लाख 44 हजार 200 रुपए है। एसोसिएट प्रोफेसर पद की सैलरी एकेडमिक लेवल 13 ए के हिसाब से अधिकतम महीने की 1 लाख 31 हजार 400 रुपए है। इसी के साथ असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर सिलेक्ट होने पर कैंडिडेट को महीने के 57 हजार 700 रुपए मिलेंगे जो की एकेडमिक लेवल 10 के हिसाब से होंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Jobs
  • महाराजा सुहेलदेव स्टेट यूनिवर्सिटी
  • Maharaja Suheldev State University
  • Maharaja Suheldev State University Recruitment
  • एमएसडीएसयू में भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज