/sootr/media/media_files/2026/01/21/meity-vacancy-2026-project-engineer-jobs-2026-01-21-17-43-52.jpg)
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत एक प्रमुख अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला ने 2026 के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस सरकारी नौकरी भर्ती (Latest Sarkari Naukri )के तहत 147 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट एसोसिएट, साइंटिफिक असिस्टेंट और टेक्निकल असिस्टेंट शामिल हैं।
अगर आप इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट, डिप्लोमा धारक या ITI सर्टिफिकेट प्राप्त उम्मीदवार हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। यदि आप रक्षा और माइक्रोवेव इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में करियर (govt jobs 2026) बनाने की सोच रहे हैं, तो इस भर्ती में जरूर आवेदन करें।
पदों की जानकारी
1. प्रोजेक्ट इंजीनियर (Project Engineer)
RF&MW: 09 पद
Electronics/EXTC: 30 पद
CS/IT: 07 पद
Mechanical: 13 पद
Other (Safety, Civil, Electrical): 07 पद
2. प्रोजेक्ट साइंटिफिक एवं टेक्निकल असिस्टेंट
Scientific Assistant (A) - Electronics: 19 पद
Technical Assistant (A) - Fitter: 15 पद
Technical Assistant (A) - Electronics: 09 पद
Machinist, Turner, Electrician: अन्य पद
एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन्स
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
प्रोजेक्ट इंजीनियर/एसोसिएट: संबंधित स्ट्रीम (Electronics, CS, IT, Mechanical आदि) में 55% अंकों के साथ B.E./B.Tech या M.E./M.Tech।
प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट: इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल या संबंधित विषय में डिप्लोमा या B.Sc. (55% अंक अनिवार्य)।
प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट: संबंधित ट्रेड (Fitter, Turner, Electrician) में ITI और NCTVT सर्टिफिकेट।
आयु सीमा
प्रोजेक्ट इंजीनियर/एसोसिएट: अधिकतम 28 साल।
प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट (B): अधिकतम 30 साल।
साइंटिफिक/टेक्निकल असिस्टेंट (A): अधिकतम 25 साल।
(नोट: आरक्षित श्रेणियों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार छूट लागू है।)
सैलरी
प्रोजेक्ट इंजीनियर / एसोसिएट: 34 हजार रुपए
प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट (A) / टेक्निकल असिस्टेंट (B): 23 हजार 500 रुपए
प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट (A): 21 हजार रुपए
चयन प्रक्रिया
स्क्रीनिंग टेस्ट (Screening Test): लिखित परीक्षा या प्रारंभिक कौशल परीक्षण (ऑनलाइन/ऑफलाइन)।
दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): शैक्षणिक और अनुभव प्रमाणपत्रों की जाँच।
व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview): अंतिम चयन साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर होगा।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल
https://recruitment.sameer.gov.in पर जाएं।अपनी ईमेल आईडी का उपयोग करके पंजीकरण करें।
सभी आवश्यक विवरण (व्यक्तिगत और शैक्षणिक) सावधानीपूर्वक भरें।
फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
25-01-2026 से पहले फॉर्म को "Final Submit" करें।
महत्वपूर्ण: आवेदन का प्रिंटआउट (PDF) जरूर लें, क्योंकि साक्षात्कार (Interview)के समय इसे मूल दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
Apply Online: Click here
Official Notification PDF: Click here
Official Website: Click here
ये भी पढ़ें...
इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर बनने का मौका, ऐसे करें अप्लाई
एमपी के युवाओं के लिए MP Ayush Vibhag Vacancy, 1 लाख तक सैलरी
एमपी सरकारी नौकरी 2026: MP आयुष विभाग में निकली बंपर भर्ती
भोपाल में सरकारी नौकरी, ICAR-CIAE में निकली वैकेंसी, करें आवेदन
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us