इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर बनने का मौका, ऐसे करें अप्लाई

Anjali Dwivedi | Jan 19, 2026, 14:45 IST
Share
indian-airforce-agniveer-recruitment-2026
indian-airforce-agniveer-recruitment-2026

भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर के बंपर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जो युवा 12वीं पास हैं और जिनके 50 प्रतिशत अंक हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 1 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

News In Short

  • भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु (बैच 01/2027) के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
  • आवेदन की लास्ट डेट 01 फरवरी 2026 है।
  • योग्यता: 50% अंकों के साथ 12वीं पास या इंजीनियरिंग डिप्लोमा।
  • 4 साल की सेवा के बाद 10.4 लाख का सेवा निधि पैकेज।
  • इसके लिए अविवाहित पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार पात्र।

News In Detail

देश की सेवा करने का जज़्बा रखने वाले युवाओं के लिए इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अग्निवीर योजना के तहत बैच 01/2027 के लिए निकाली गई है।

इसमें खास बात यह है कि अविवाहित लड़के और लड़कियां, दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति चार साल के लिए होगी।

जो युवा इच्छुक हैं, वे वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 1 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन

योग्यता

वायुसेना ने शैक्षणिक योग्यता को दो श्रेणियों में बांटा है:

1. विज्ञान विषयों के लिए

  • 12वीं क्लास में मैथ, फिजिक्स और अंग्रेजी के साथ न्यूनतम 50% अंकों से पास होना जरूरी है। इंग्लिस में भी कम से कम 50% नंबर होने चाहिए।
  • या इंजीनियरिंग में 3 साल के डिप्लोमा (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/कंप्यूटर साइंस आदि) में कम से कम 50% होना चाहिए।
  • या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स 50% अंकों के साथ पास किया हो।
2. अन्य विषयों के लिए:

  • किसी भी स्ट्रीम (कला/कॉमर्स/विज्ञान) से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अंग्रेजी विषय में 50% अंक होना जरूरी है।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://iafrecruitment.edcil.co.in/ पर जाएं।
  • News सेक्शन में जाएं। वहां आपको Agniveervayu 01/2027 Registration का विकल्प दिखेगा, उसके सामने दिए गए (Click Here) पर क्लिक करें।
  • अगर आप पहली बार आए हैं, तो Register Here पर क्लिक करें। अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर OTP जनरेट करें। कैप्चा भरते ही आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
  • अब आपको मिले हुए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना होगा।
  • अपनी पढ़ाई और निजी जानकारी (Details) भरें। अपनी फोटो और साइन स्कैन करके अपलोड करें।
  • फॉर्म को आखिरी बार चेक करके Submit कर दें और भविष्य के लिए इसका Print Out जरूर निकाल लें।

पहले साल से ही मिलेगी शानदार सैलरी

इस भर्ती (agniveer bharti) मेंअग्निवीरों को चार साल की सेवा के दौरान आकर्षक वेतन और भत्ते दिए जाएंगे।

  • प्रथम वर्ष: 30 हजार प्रति माह।
  • द्वितीय वर्ष: 33 हजार प्रति माह।
  • तृतीय वर्ष: 36 हजार 500 प्रति माह।
  • चतुर्थ वर्ष: 40 हजार प्रति माह।
  • अतिरिक्त लाभ: राशन, ड्रेस, यात्रा भत्ता और 48 लाख का बीमा कवर भी मिलेगा। सालाना 30 दिनों की छुट्टी की सुविधा भी दी जाएगी।

4 साल बाद क्या मिलेगा

सेवा के चार साल पूरे होने पर अग्निवीर को 10.4 लाख का सेवा निधि फंड और उस पर मिलने वाला ब्याज दिया जाएगा। इसमें आधी राशि अग्निवीर के फंड की और आधी सरकार द्वारा दी जाएगी। इसके अलावा करियर के लिए एक कौशल प्रमाण पत्र (skill certificate) भी दिया जाएगा।

Sootr Knowledge

अग्निवीर योजना में सेवा निधि फंड बचत का एक बेहतरीन जरिया है। हर महीने अग्निवीर की सैलरी से30% हिस्साकटकर एक खास फंड में जमा होता है और इतनी ही राशि सरकार अपनी ओर से मिलाती है। 4 साल की नौकरी पूरी होने पर यह जमा पूंजी ब्याज समेत10.04 लाख से 11.71 लाखके बीच एकमुश्त मिलती है, जो पूरी तरहटैक्स-फ्रीहोती है।

आयु सीमा और सिलेक्शन प्रोसेस

  • आयु सीमा: उम्मीदवार का जन्म 01 जनवरी 2006 से 01 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए। नामांकन के समय अधिकतम आयु 21 साल होनी चाहिए।
  • चयन के चरण: सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा(physical efficiency test) और लास्ट में मेडिकल टेस्ट होंगे।

अग्निवीर भर्ती के लिए शारीरिक मानदंड (physical standards)

  • कद (Height): पुरुष और महिला दोनों के लिए कम से कम 152.5 सेमी।
  • सीना (Chest): पुरुषों के लिए 77 सेमी (5 सेमी फुलाव अनिवार्य)।
  • दृष्टि (Vision): 6/12 से 6/6 तक। शरीर पर किसी भी तरह का टैटू मान्य नहीं होगा।
  • एप्लीकेशन फीस: 550 रुपए (ऑनलाइन भुगतान)।

Important Facts

  1. इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित महिला या पुरुष अप्लाई कर सकते हैं।
  2. इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली नौकरी केवल 4 साल की होगी।
  3. 4 साल की नौकरी के बाद ही स्थाई पोस्टिंग मिलेगी।
  4. फाइनल रिजल्ट में टॉप 25% उम्मीदवारों को ही स्थाई कमीशन मिलेगा।

Sootr Alerts

जब तक आपके पास स्थायी सैनिक पद पर नियुक्ति का आधिकारिक पत्र (Appointment Letter) न आ जाए, तब तक विवाह के बंधन में न बंधें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपके सेना में परमानेंट होने के सपने को तोड़ सकता है।

निष्कर्ष

भारतीय वायुसेना में जाने वाले इच्छुक युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती अच्छा एक बेहतरीन मौका है। यहां से आपके करियर को नई उड़ान मिलेगी। इसलिए ये मौका हाथ से जाने न दें।

ये खबरें भी पढ़ें....

अग्निवीरों के लिए फरमान, शादी की तो नहीं बन पाएंगे स्थायी सैनिक

इंडियन आर्मी में एक लाख भर्ती करने की योजना, अग्निवीर होंगे शामिल, जानें क्यों बढ़ाई जा रही भर्ती

MP में ITI ट्रेनिंग ऑफिसर के 1120 पदों पर निकली भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी

Exam Calendar 2026 जारी, देखें SBI, IBPS, RRB एग्जाम शेड्यूल

Tags:
  • इंडियन एयरफोर्स
  • भारतीय वायुसेना
  • अग्निवीर योजना
  • agniveer bharti
  • अग्निवीर भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती