MP Job Alert: एमपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन में इंजीनियरों की बंपर भर्ती
Manya Jain | Jun 11, 2026, 08:03 IST
MP Job Alert mpsedc engineer sarkari bharti
मध्य प्रदेश MPSeDC ने ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी प्रोग्राम 3.0 के तहत 150 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 16 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एमपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कार्पोरेशन (MPSeDC) ने इंजीनियर ट्रेनी की भर्ती निकाली है। इस ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (GET) प्रोग्राम के तहत कुल 150 सीटें भरी जाएंगी।
चयनित होने वाले युवाओं को हर महीने 25 हजार रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 4 जून से शुरू होकर 16 जून 2026 तक चलेगी।
उम्मीदवारों का चयन एमपी ऑनलाइन द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से होगा।
इस प्रोग्राम की सबसे अच्छी बात यह है कि युवाओं को सीखने के साथ कमाई का मौका भी मिलेगा। चयनित होने वाले सभी 150 ट्रेनी को हर महीने 25 हजार रुपए का निश्चित मानदेय (Stipend) दिया जाएगा।
इतना ही नहीं, जो उम्मीदवार छह महीने और एक साल की आंतरिक परीक्षाओं को पास करेंगे, उन्हें भविष्य में एसोसिएट इंजीनियर (Associate Engineer) पद के इंटरव्यू में बैठने का सीधा अवसर मिलेगा। यह नियुक्तियां विभाग की एम्पैनल्ड थर्ड-पार्टी एजेंसियों के पेरोल पर की जाएंगी।
इस भर्ती में भारत का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है। लेकिन एक सबसे जरूरी शर्त यह है कि आपकी डिग्री मध्य प्रदेश के ही किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी से पूरी होनी चाहिए। वह संस्थान एआईसीटीई (AICTE) या यूजीसी (UGC) से मान्यता प्राप्त होना अनिवार्य है।
आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए। उम्र की गणना विज्ञापन जारी होने की तारीख के आधार पर की जाएगी।
इस प्रोग्राम (MPSeDC Selection Process) में प्रवेश पूरी तरह से लिखित परीक्षा की मेरिट पर आधारित होगा। इसके लिए किसी भी प्रकार का इंटरव्यू या सिफारिश काम नहीं आएगी।
एमपी ऑनलाइन लिमिटेड द्वारा 1 जुलाई 2026 को ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कुल 3 घंटे (180 मिनट) की होगी। प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें 85 मल्टीपल चॉइस प्रश्न (MCQs) और 15 प्रोग्रामिंग से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 35% अंक लाना अनिवार्य है।
ट्रेनिंग के लिए जॉइनिंग लेटर जारी होने के बाद ग्रेजुएट छात्रों को 15 दिनों के भीतर भोपाल कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को परीक्षा खत्म होने के 15 दिनों के भीतर जॉइनिंग दी जाएगी।
ट्रेनिंग के दौरान सभी इंजीनियरों को अपने स्वयं के लैपटॉप (Own Laptop) का उपयोग करना होगा। कॉर्पोरेशन द्वारा कोई लैपटॉप नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा हर महीने केवल 1 कैजुअल लीव (CL) मिलेगी और जॉइनिंग से पहले एक नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (NDA) साइन करना होगा।
Apply Online at: https://iforms.mponline.gov.in
MP ECHS Bharti: महू, इंदौर और उज्जैन में निकली 12 पदों पर सीधी भर्ती, करें आवेदन
सीधे मेरिट से मिलेगी एमपी सरकारी नौकरी: रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी जबलपुर भर्ती नोटिफिकेशन जारी
MP बिजली विभाग में भर्ती: 222 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 25 जून लास्ट डेट
MPPHSCL Bharti: मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य निगम में भर्ती, ऐसे करें आवेदन
चयनित होने वाले युवाओं को हर महीने 25 हजार रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 4 जून से शुरू होकर 16 जून 2026 तक चलेगी।
उम्मीदवारों का चयन एमपी ऑनलाइन द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से होगा।
ट्रेनिंग के दौरान मिलेगा 25 हजार रुपए
इतना ही नहीं, जो उम्मीदवार छह महीने और एक साल की आंतरिक परीक्षाओं को पास करेंगे, उन्हें भविष्य में एसोसिएट इंजीनियर (Associate Engineer) पद के इंटरव्यू में बैठने का सीधा अवसर मिलेगा। यह नियुक्तियां विभाग की एम्पैनल्ड थर्ड-पार्टी एजेंसियों के पेरोल पर की जाएंगी।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग (BE/B.Tech) या कंप्यूटर साइंस/आईटी (CS/IT) में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
- जो छात्र अपने कॉलेज के अंतिम सेमेस्टर (Final Semester) में हैं, वे भी इस फॉर्म को भर सकते हैं।
- ध्यान रहे कि केवल रेगुलर डिग्री धारक ही इसके पात्र हैं। डिप्लोमा या पीजी डिप्लोमा करने वाले छात्र इसमें शामिल नहीं हो सकते।
- आपकी डिग्री पूरी होने की तारीख और इस विज्ञापन की तारीख के बीच 1 साल (365 दिन) से ज्यादा का अंतर नहीं होना चाहिए।
2. कॉलेज और निवास की शर्त
3. आयु सीमा (Age Limit)
परीक्षा का पैटर्न और जरूरी तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 4 जून 2026
- फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 16 जून 2026
- आवेदन सुधार की अवधि: 9 जून से 17 जून 2026
- ऑनलाइन परीक्षा की तिथि: 1 जुलाई 2026
- आवेदन शुल्क: सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹800 (नॉन-रिफंडेबल) तय है।
- परीक्षा केंद्र: भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, उज्जैन और सतना।
तीन घंटे की ऑनलाइन परीक्षा
परीक्षा पैटर्न
- जावा (Java) और फ्रंटएंड टेक्नोलॉजी: कुल 20% अंक।
- डॉट नेट (.Net) और डेटाबेस: कुल 20% अंक।
- पीएचपी (PHP) और वेब फ्रेमवर्क: कुल 20% अंक।
- क्वालिटी एश्योरेंस और टेस्टिंग: कुल 10% अंक।
- सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग (SDLC): कुल 10% अंक।
- इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (AI, ML, Blockchain): कुल 20% अंक।
उम्मीदवारों को खुद लाना होगा लैपटॉप
ट्रेनिंग के दौरान सभी इंजीनियरों को अपने स्वयं के लैपटॉप (Own Laptop) का उपयोग करना होगा। कॉर्पोरेशन द्वारा कोई लैपटॉप नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा हर महीने केवल 1 कैजुअल लीव (CL) मिलेगी और जॉइनिंग से पहले एक नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (NDA) साइन करना होगा।
Apply Online at: https://iforms.mponline.gov.in
ये भी पढ़ें...
सीधे मेरिट से मिलेगी एमपी सरकारी नौकरी: रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी जबलपुर भर्ती नोटिफिकेशन जारी
MP बिजली विभाग में भर्ती: 222 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 25 जून लास्ट डेट
MPPHSCL Bharti: मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य निगम में भर्ती, ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA