वेटरनरी ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस दिन से भरे जाएंगे आवेदन

Vikram Jain | Jan 08, 2025, 18:15 IST
Share
mppsc veterinary officer recruitment 2025
veterinary officer recruitment 2025 Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पशुपालन और डेयरी विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। जानिए इस भर्ती के लिए पात्रता, चयन प्रक्रिया समेत पूरी डिटेल...

BHOPAL. मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे छात्रों के लिए शानदार अवसर आया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने पशुपालन और डेयरी विभाग में बंपर नौकरी निकाली है। एमपीपीएससी ने पशु चिकित्सा अधिकारी (Veterinary Officer) के 192 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2025 से शुरू की जाएगी जो 19 फरवरी 2025 तक जारी रहेगी। इस भर्ती से संबंधित सभी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर उपलब्ध होगी। जानिए इस भर्ती के लिए पात्रता, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण डेट की जानकारी।

192 पदों पर निकाली वैकेंसी

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कुल 192 पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिनमें विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षित पद भी हैं। उम्मीदवार के पास पशु चिकित्सा विज्ञान (Veterinary Science) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

रेलवे में करियर बनाने का सुनहरा मौका, आरआरबी ने खोले इन पदों पर आवेदन

पदों की संख्या

  • अनारक्षित (Unreserved): 72 पद
  • एससी (SC): 17 पद
  • एसटी (ST): 42 पद
  • ओबीसी (OBC): 45 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 16 पद
आयु सीमा: 21-40 वर्ष, जिसमें आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

  • ओबीसी (OBC): 3 साल
  • एससी/एसटी (SC/ST): 5 साल
  • पीडब्ल्यूबीडी (PWD): 10 साल

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग: 500 रुपए
  • ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी: 250 रुपए

चयन प्रक्रिया और इंटरव्यू

पशु चिकित्सा अधिकारी की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में दो मुख्य चरण लिखित परीक्षा और इंटरव्यू होंगे। अधिकारी की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यह एग्जाम 2025 की दूसरी तिमाही में हो सकता है। इंटरव्यू 4 सप्ताह के भीतर आयोजित किया जाएगा, जो लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद होगा।

रेलवे बोर्ड ने भर्ती के लिए योग्यता में दी छूट, निकाली बंपर वैकेंसी

लिखित परीक्षा (Written Exam)

  • पहला पेपर: सामान्य अध्ययन- 150 MCQs
  • दूसरा पेपर: पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन- 300 MCQs

महत्वपूर्ण डेट...

आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ: 20 जनवरी 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 19 फरवरी 2025
सुधार विंडो: 21 फरवरी 2025 तक।

रेलवे में करियर बनाने का सुनहरा मौका, आरआरबी ने खोले इन पदों पर आवेदन

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • एमपीपीएससी
  • मध्य प्रदेश
  • सरकारी नौकरी
  • एमपी में नौकरी
  • veterinary officer recruitment 2025
  • पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती
  • पशुपालन और डेयरी विभाग
आरसीए चुनाव के परिणाम राजस्थान हाईकोर्ट की सुनवाई पर निर्भर, 7 अक्टूबर को आदेश की उम्मीद

By Ashish Bhardwaj

आरसीए चुनाव के परिणाम राजस्थान हाईकोर्ट की सुनवाई पर निर्भर, 7 अक्टूबर को आदेश की उम्मीद
राजस्थान में राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना में करोड़ों की सब्सिडी में फर्जीवाड़ा आया सामने

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना में करोड़ों की सब्सिडी में फर्जीवाड़ा आया सामने
भागीरथपुरा कांड में केमिकल मिलाने की साजिश पर जांच ही नहीं हुई, इतने सारे बयान थे मौजूद

By Sanjay Gupta

भागीरथपुरा कांड में केमिकल मिलाने की साजिश पर जांच ही नहीं हुई, इतने सारे बयान थे मौजूद
राजस्थान के चार जिले देश के पिछड़े जिलों में शामिल, जानें यूथपावर रिपोर्ट में पूरे राज्य का प्रदर्शन

By Jageshwar prasad

राजस्थान के चार जिले देश के पिछड़े जिलों में शामिल, जानें यूथपावर रिपोर्ट में पूरे राज्य का प्रदर्शन
बढ़ेगी मध्य प्रदेश गुजरात की कनेक्टिविटी: बनेगा 6 राज्यों को जोड़ने वाला सोमनाथ द्वारका एक्सप्रेसवे, जानें रूट्स

By Manya Jain

बढ़ेगी मध्य प्रदेश गुजरात की कनेक्टिविटी: बनेगा 6 राज्यों को जोड़ने वाला सोमनाथ द्वारका एक्सप्रेसवे, जानें रूट्स
गर्मी का सितम बढ़ा: राजस्थान में तापमान 40 डिग्री पार; 15 अक्टूबर के बाद राहत की उम्मीद

By Jyoti Mahender Bhardwaj

गर्मी का सितम बढ़ा: राजस्थान में तापमान 40 डिग्री पार; 15 अक्टूबर के बाद राहत की उम्मीद
नपाध्यक्ष सविता गुप्ता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखा भावुक पत्र, कहा- ऐसी नौबत न आए कि मुझे इस्तीफा देकर घर बैठना पड़े

By Aman Vaishnav

नपाध्यक्ष सविता गुप्ता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखा भावुक पत्र, कहा- ऐसी नौबत न आए कि मुझे इस्तीफा देकर घर बैठना पड़े