रेलवे बोर्ड ने भर्ती के लिए योग्यता में दी छूट, निकाली बंपर वैकेंसी

Vikram Jain | Jan 04, 2025, 01:24 IST
Share
Railway Group-D Recruitment
Railway Recruitment 2025 Photograph: (the sootr)

रेलवे बोर्ड ने उम्मीदवारों की परेशानी को समझते हुए लेवल-1 पदों के लिए क्वालिफिकेशन क्राइटेरिया में ढील दे दी है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 'लेवल-1' (पहले ग्रुप-डी) पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता में संशोधन किया है।

Railway Recruitment 2025: रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने उम्मीदवारों की परेशानी को समझते हुए लेवल-1 पदों के लिए क्वालिफिकेशन क्राइटेरिया में ढील दे दी है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 'लेवल-1' (पहले ग्रुप-डी) पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता में संशोधन किया है। अब दसवीं पास, आईटीआई डिप्लोमा धारक या एनसीवीटी द्वारा प्रदान किया गया राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) धारक भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस कदम से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

रेलवे बोर्ड ने पत्र में क्या कहा?

रेलवे बोर्ड ने 2 जनवरी को जारी एक पत्र में स्पष्ट किया कि 'लेवल-1' पदों पर भर्ती के लिए अब न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आईटीआई (ITI) या समकक्ष योग्यता या शिक्षण परिषद (NCVT) द्वारा प्रमाणित राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होगी। यानी NAC धारक उम्मीदवार लेवल-1 भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। इस निर्णय से लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का एक और मौका मिलेगा। इसके साथ ही रेलवे भर्ती बोर्ड ने 32 हजार पदों के लिए वैकेंसी निकाली।

पहले क्या था नियम?

इससे पहले, टेक्निकल विभागों के पदों के लिए आवेदन करने के लिए दसवीं कक्षा पास होने के साथ एनसीवीटी प्रमाण पत्र या आईटीआई डिप्लोमा की आवश्यकता अनिवार्य थी। अब रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोन को भेजे गए पत्र में कहा कि इस मामले में समीक्षा की गई और पहले के निर्देशों को दरकिनार कर यह फैसला लिया गया है। बता दें कि लेवल-1 भर्ती ग्रुप-D भर्ती का बदला हुआ नाम है यानी जिस भर्ती का नाम पहले ग्रुप डी होता था उसे रेलवे बोर्ड ने लेवल-1 नाम दे दिया है।

पदों की विभागवार जानकारी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 'लेवल-1' पदों के लिए करीब 32,000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने भर्ती को लेकर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की है, जो 23 जनवरी से 22 फरवरी तक चलेगी। अब भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आरआरबी (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर डिटेल देख सकते हैं। विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की डिटेल इस प्रकार है...

ट्रैफिक विभाग (Traffic Department)

  • पॉइंट्समैन-बी के 5,058 पद।

इंजीनियरिंग विभाग (Engineering Department)

  • ट्रैक मशीन असिस्टेंट: 799 पद।
  • ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV: 13,187 पद।

मैकेनिकल विभाग (Mechanical Department)

  • असिस्टेंट (ब्रिज): 301 पद।
  • असिस्टेंट (C&W): 2,587 पद।
  • असिस्टेंट (लोको शेड-डीजल): 420 पद।
  • असिस्टेंट (वर्कशॉप): 3,077 पद।

इलेक्ट्रिकल विभाग (Electrical Department)

  • असिस्टेंट (टीआरडी): 1,381 पद।
  • असिस्टेंट (लोको शेड-इलेक्ट्रिकल): 950 पद।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • रेलवे न्यूज
  • सरकारी नौकरी
  • Railway Recruitment
  • भारतीय रेलवे में नौकरी
  • रेलवे भर्ती बोर्ड
  • रेलवे भर्ती 2025
  • Railway Recruitment 2025
  • ग्रुप-डी भर्ती
  • Railway Group-D Recruitment
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग