नाबार्ड में निकली ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती, इस लिंक से करें अप्लाई
Dolly patil | Sept 29, 2024, 10:15 IST
Recruitment ्िुबप
नाबार्ड में ऑफिस अटेंडेंट ग्रुप-सी के पदों पर भर्तियां निकली हैं। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर अप्लाई करने का लिंक 2 अक्टूबर से एक्टिवेट किया जाएगा।
अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। दरअसल हाल ही में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक ने ग्रुप-सी ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के माध्यम से कुल 108 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइटwww.nabard.orgपर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर अप्लाई करने का लिंक 2 अक्टूबर से एक्टिवेट किया जाएगा और 21 तारीख तक खुला रहेगा।
नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
नाबार्ड के ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए श्रेणीवार अलग-अलग आवेदन शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए अपना भुगतान कर सकेंगे।
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस- 450 रुपए।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति- 50 रुपए।
योग्यता
कैसे करें आवेदन
- www.nabard.orgपर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Nabarad Office Attendant Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
इन दस्तावेजों की होगी जरुरत
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- 10वीं की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस- 450 रुपए।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति- 50 रुपए।
thesootr links
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman