NEET UG 2024 का आजतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Aparajita Priyadarshini | Jun 05, 2024, 11:26 IST
Share
UI6T8U
UI6T8U

नीट यूजी 2024 के परिणाम में एक नया रिकॉर्ड बना है। इस बार 67 कैंडिडे्टस 720 में से 720 लेकर आए हैं। इतनी बड़ी संख्या में पहली बार ऐसा हुआ है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कैंडिडेट के स्कोर कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन्हें वह आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जिसमें कैंडिडेट को उनकी ऑल इंडिया रैंक और कैटेगिरी की रैंक अंकित की गई है। इस रैंक के अनुसार देश भर में अभी तक 67 कैंडिडेट के परफेक्ट स्कोर बना है ( 67 CANDIDATES BREAK NEET UG RECORD )। यानी कि यह सभी कैंडिडेट नीट यूजी के पूर्णांक 720 में से 720 अंक लेकर आए हैं। यह एक रिकॉर्ड है।

NEET UG के इतिहास में नया रिकॉर्ड

NEET UG के इतिहास में नया रिकॉर्ड बना है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में कैंडिडेट परफेक्ट स्कोर यानी 720 में से 720 अंक लेकर आए हैं। जबकि बीते 4 साल में से 3 बार (2020, 2021 और 2023) में परफेक्ट स्कोर बना था । साल 2022 में परफेक्ट स्कोर नहीं बना था। बीते चार सालों में महज 7 कैंडिडेट अब तक परफेक्ट स्कोर बना पाए हैं। जबकि इस बार यह संख्या काफी ज्यादा गुना बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें...

NEET UG Result 2024 : नीट यूजी रिजल्ट जारी, सबसे ज्यादा राजस्थान से निकले टॉपर्स

पहली बार कोटा ने बनाया था रिकॉर्ड

NEET UG 2020 में परफेक्ट स्कोर 720 में से 720 अंक लाने का रिकॉर्ड बना था। कोटा से कोचिंग कर रहे उड़ीसा निवासी शोएब आफताब और दिल्ली में पढ़ी आकांक्षा सिंह ने यह रिकॉर्ड बनाया था। यह नीट यूजी परीक्षा के इतिहास में पहली बार हुआ था कि कोई कैंडिडेट पूरे में से पूरे अंक लाया था। दो कैंडिडेट के समान अंक लाने पर टाई ब्रेकिंग क्राइटेरिया लागू किया गया था। जिसमें शोयब आफताब की उम्र ज्यादा होने के चलते ऑल इंडिया रैंक वन मिली थी।

अब तक कितने कैंडिडेट परफेक्ट स्कोर लाए हैं

साल 2020 में दो विद्यार्थियों के परफेक्ट स्कोर बना था। वहीं 2021 में तीन कैंडिडेट परफेक्ट स्कोर लेकर आए थे। जिसमें मृणाल कुटेरी, तन्मय गुप्ता और कार्तिका जी नायर शामिल रहे। हालांकि टाई ब्रेकिंग क्राइटेरिया लागू नहीं होने के चलते तीनों को ऑल इंडिया रैंक वन मिली थी। साल 2022 में कोई भी कैंडिडेट परफेक्ट स्कोर नहीं कर पाया था। इसके बाद बीते साल 2023 में भी 2 कैंडिडेट तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती परफेक्ट स्कोर 720 में से 720 अंक लेकर आए थे।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
  • NEET UG 2024 RESULT
  • 67 CANDIDATES BREAK NEET UG RECORD
  • नीट यूजी 2024 के परिणाम
  • NEET UG के इतिहास में नया  रिकॉर्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती