न्यू इंडिया एश्योरेंस में निकली कई पदों पर भर्ती, 88 हजार मिलेगी सैलरी
Dolly patil | Sept 09, 2024, 10:06 IST
New India Assurance Recruitment
आप भी सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। दरअसल भारत सरकार की कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस ( NAICL ) ने ऑफिसर लेवल की 170 पदों पर भर्ती के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया है।
अगर आप भी सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। भारत सरकार की कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस ( NAICL ) ने ऑफिसर लेवल की 170 पदों पर भर्ती के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया है। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर यानी कल से शुरू हो रही है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 सितंबर है। इच्छुक उम्मीदवार NAICL की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
NAICL की तरफ से जारी इस भर्ती के तहत स्केल I ऑफिसर जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट कैटेगरी में नियुक्तियां की जाएंगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक अकाउंट के 50 पद और जनरलिस्ट के 120 पद भरे जाएंगे।
जनरलिस्ट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें न्यूनतम 60% अंक प्राप्त होने चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए यह न्यूनतम अंक 55% निर्धारित किए गए हैं। अकाउंट्स पद के लिए अभ्यर्थियों के पास CA/ICWAI या 60% अंकों के साथ MBA/PGDM ( फाइनेंस ) या MCom की डिग्री होनी चाहिए।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएंगी।
इस भर्ती के माध्यम से चयन होने वाले उम्मीदवारों को 88,000/- रुपए प्रति माह का शानदार वेतन मिलेगा।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
इन पदों पर होगी भर्ती
योग्यता
आयु सीमा
सैलरी
कैसे होगा चयन
- प्रीलिम्स परीक्षा
- मेन परीक्षा
- इंटरव्यू
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava