NHM Recruitment 2025 : नेशनल हेल्थ मिशन में फिर निकली बंपर नौकरियां, जानें डिटेल्स

Manya Jain | Apr 03, 2025, 17:44 IST
Share
 nhm recruitment 2025
nhm recruitment 2025

राजस्थान में नेशनल हेल्थ मिशन ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। 2 अप्रैल से शुरू होकर 1 मई तक आवेदन चलेंगे। कुल 8,256 पदों पर भर्ती की जाएगी। आज हम आपको इस भर्ती के बारे में सभी जानकारी देंगे।

NHM Recruitment 2025 : राजस्थान (Rajasthan) में नेशनल हेल्थ मिशन (National Health Mission, NHM) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती अभियान 2 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुका है और योग्य उम्मीदवार 1 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

पदों की जानकारी

  • कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (Community Health Officer - CHO):2,634 पद
  • नर्स (Nurse):1,941 पद
  • ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (Block Program Officer):53 पद
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator):177 पद
  • प्रोग्राम असिस्टेंट (Program Assistant):146 पद
  • अकाउंट्स असिस्टेंट (Accounts Assistant):272 पद
  • फार्मा असिस्टेंट (Pharma Assistant):499 पद
  • सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर (Sector Health Supervisor):565 पद
  • सोशल वर्कर (Social Worker):72 पद
  • हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर (Hospital Administrator):44 पद
  • मेडिकल लैब टेक्नीशियन (Medical Lab Technician):414 पद
  • कंपाउंड (आयुर्वेद) [Compound - Ayurveda]:261 पद
  • पब्लिक हेल्थ केयर नर्स (Public Health Care Nurse):102 पद
  • रिहैबिलिटेशन वर्कर (Rehabilitation Worker):633 पद

आवेदन के लिए योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता अलग-अलग पदों के अनुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को 10वीं (10th), 12वीं (12th) पास, ग्रेजुएट (Graduate), बीकॉम (B.Com), बीएससी (B.Sc), बीटेक (B.Tech), डिप्लोमा (Diploma), बीएएमएस (BAMS), सीए (CA), जेएनएम डिग्री (JNM Degree) होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें...BHU Recruitment 2025 : बनारस यूनिवर्सिटी में कई पदों पर भर्ती

आयु सीमा

18 साल से 40 साल

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (Computer-Based Test) या ऑफलाइन परीक्षा (Offline Examination), दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और फाइनल मेरिट लिस्ट (Final Merit List) के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 2 से 13 जून (June) के बीच होगा।

ये भी पढ़ें...BSSC Recruitment 2025 : कर्मचारी चयन आयोग में नौकरी का चांस, आवेदन हुए शुरु

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को 13,150 रुपये से लेकर 22,150 रुपये तक का वेतन (Salary) मिलेगा। हालांकि, वेतन का निर्धारण उम्मीदवार के पद (Post) के अनुसार होगा।

आवेदन शुल्क

जनरल (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क (Application Fee) के रूप में 450 रुपए (Rs. 450) का भुगतान करना होगा। अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को 250 रुपए (Rs. 250) शुल्क का भुगतान करना होगा।



ये भी पढ़ें...AIIMS Recruitment 2025 : एम्स में प्रोफेसर बनने का शानदार मौका, आज ही करें आवेदन

आवेदन कैसे करें

  • उम्मीदवारों को आवेदन के लिए राजस्थान के आधिकारिक वेबसाइटsso.rajasthan.gov.inपर जाना होगा
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म (Online Application Form) भरना होगा।
  • आवेदन की प्रक्रिया 2 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है और 1 मई 2025 तक चली जाएगी।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन फॉर्म भरने से पहले पूरी अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • यह सुनिश्चित करेगा कि वे सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं और आवेदन प्रक्रिया में कोई गलती नहीं होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • NHM
  • National Health Mission
  • recruitment exam of National Health Mission
  • pharmasist vacancy nhm
  • सरकारी नौकरी का मौका
  • sarkari naukri
  • नई सरकारी नौकरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज