उत्तरी रेलवे में नौकरी: चार हजार से ज्यादा अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं पास और ITI छात्रों के लिए मौका

Anjali Dwivedi | Nov 23, 2025, 15:14 IST
Share
railway
railway

Northern Railway (RRC) ने 4116 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास और ITI छात्र 25 नवंबर 2025 से आवेदन कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात इसमें कोई परीक्षा नहीं होगी। इसमें मेरिट के आधार पर चयन होगा।

इंडियन रेलवे में करियर बनाना सबका सपना होता है। युवाओं के लिए नॉर्दन रेलवे (Northern Railway) ने शानदार मौका दिया है। 10वीं पास और IIT की योग्यता वाले उम्मीदवार भी शामिल हो सकते हैं। चार हजार से ज्यादा अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकली है।

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने यह नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 4116 पदों के लिए यह भर्ती है। इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर 2025 से आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती पूरी तरह ट्रेनिंग के लिए है। इसलिए सरकारी नौकरी तुरंत नहीं मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग रेलवे के अलग-अलग विभागों में होगी।

4116 पदों पर ट्रेनिंग का मौका

नॉर्दन रेलवे ने साल 2025 के लिए भर्ती शुरू की है। यह भर्ती Apprentices Post के लिए है। कुल 4116 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर 2025 से शुरू होंगे।

आवेदन की लास्ट डेट 24 दिसंबर 2025 तय की गई है। फरवरी 2026 में मेरिट लिस्ट आ सकती है। रेलवे ने साफ किया है कि यह सिर्फ ट्रेनिंग प्रोग्राम है। इससे Sarkari naukri की गारंटी नहीं मिलती।

ये खबरें भी पढ़ें..

सरकारी नौकरी: UP होमगार्ड के 41 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें नई गाइडलाइन

RRB में ग्रेजुएट के लिए 3 हजार से ज्यादा पदों भर्ती, रेलवे में सरकारी नौकरी का मौका

योग्यता और आयु सीमा क्या है?

RRB मेंआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। यह सर्टिफिकेट मान्यता प्राप्त बोर्ड से होना चाहिए। इसके साथ ही IIT सर्टिफिकेट भी जरूरी है। यह सर्टिफिकेट NCVT या SCVT से होना चाहिए। सर्टिफिकेट संबंधित ट्रेड में होना चाहिए।

रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र अभी इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। आयु सीमा 15 से 24 साल तय की गई है। आरक्षित वर्गों को छूट भी मिलेगी। यह छूट नियमानुसार 3 से 10 साल तक होगी।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाएं।
  • वहां पर एक लिंक मिलेगा जिसमें लिखा होगा, 'Apply Online for Act Apprentice 2025' इस लिंक पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल से रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन डिटेल्स मिलेंगे।
  • इन डिटेल्स से साइन-इन करें।
  • फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें।
  • अपने डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फिर फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करना न भूलें।

एप्लीकेशन फीस कितनी है?

  • जनरल और OBC वर्ग के लिए 100 फीस है।
  • SC, ST, महिला और दिव्यांगों के लिए कोई फीस नहीं है।

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

इस भर्ती में कोई परीक्षा नहीं होगी, यह एक अच्छी बात है। चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट पर होगा। यह मेरिट लिस्ट 10वीं और IIT के नंबरों के आधार पर बनेगी। यह इंडियन रेलवे में नौकरीपाने का शानदार मौका है।

ये खबरें भी पढ़ें..

रेलवे में 10वीं पास और ITI पास वालों के लिए सरकारी नौकरी, आवेदन आज से शुरू

सरकारी नौकरी: 12वीं पास युवाओं के लिए 3050 पदों पर रेलवे में भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

Tags:
  • इंडियन रेलवे
  • सरकारी नौकरी
  • RAILWAY
  • रेलवे
  • Apprentice
  • RRB
  • Apprentices Post
  • इंडियन रेलवे में नौकरी
  • RRC
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज