इंजीनियरों के लिए सरकारी मौका: PDIL में 153 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
Manya Jain | Jul 11, 2026, 16:55 IST
pdil vacancy 2025 sarkari naukri 60 thousand salary
प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड (PDIL) ने ग्रेजुएट और डिप्लोमा इंजीनियर के 153 पदों पर संविदा भर्ती (PDIL Recruitment 2026) निकाली है। योग्य उम्मीदवार 27 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड ने इंजीनियरों के लिए नई भर्ती निकाली है। यह भर्ती सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल समेत कई तकनीकी ट्रेड के लिए है।
कुल 153 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्तियां संविदा के आधार पर होंगी। यह कांट्रैक्ट तीन साल की अधिकतम समय सीमा के लिए वैध माना जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू होकर 27 जुलाई 2026 तक चलेगी।
कंपनी ने सभी 153 पदों को अलग-अलग स्केल और विशेषज्ञता के आधार पर विभाजित किया है। इससे उम्मीदवारों को सही विकल्प चुनने में मदद मिलेगी।
ग्रेजुएट इंजीनियरों के लिए सबसे ज्यादा 70 पद स्केल 2 (GES2) के तहत निकाले गए हैं। इसके अलावा स्केल 1 में 29 पद और स्केल 3 में 24 पद खाली हैं। सबसे वरिष्ठ स्केल 4 (GES4) के लिए 7 सीटें सुरक्षित रखी गई हैं।
डिप्लोमा धारकों के लिए भी अच्छे मौके हैं। डिप्लोमा इंजीनियर स्केल 1 (DES1) के तहत 13 पदों पर भर्ती होगी। स्केल 2 में 8 पद और स्केल 3 में 2 पद तय किए गए हैं। इन सभी पदों पर नियमानुसार आरक्षण का लाभ भी दिया जाएगा।
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ अनुभव होना बेहद जरूरी है:
ग्रेजुएट इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड (जैसे सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल या कंप्यूटर साइंस) में बीई या बी.टेक (Engineering Degree) होना अनिवार्य है। डिप्लोमा पदों के लिए संबंधित विषय में तीन साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना चाहिए।
गैर-तकनीकी पदों जैसे एचआर और मटेरियल मैनेजमेंट के लिए भी प्रासंगिक डिग्री होना आवश्यक है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए डिग्री या डिप्लोमा में कम से कम 60% अंक होने चाहिए। एससी और एसटी वर्ग के लिए न्यूनतम 55% अंक अनिवार्य किए गए हैं।
चूंकि यह एक अनुभवी कैडर की भर्ती है, इसलिए फ्रेशर्स इसके लिए पात्र नहीं होंगे। अलग-अलग स्केल के अनुसार न्यूनतम 2 साल से लेकर अधिकतम 11 साल तक का पोस्ट-क्वालिफिकेशन कार्य अनुभव होना जरूरी है।
कांट्रैक्ट आधारित नौकरी होने के बावजूद पीडीडीआईएल अपने कर्मचारियों को बहुत ही शानदार एकमुश्त मानदेय दे रहा है। अलग-अलग स्केल के अनुसार मासिक वेतन का विवरण इस प्रकार है:
इस भर्ती (PDIL Contract Job Vacancy 2026) में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के किया जाएगा। प्राप्त सभी ऑनलाइन आवेदनों की बारीकी से जांच की जाएगी।
इसके बाद योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इंटरव्यू में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन होगा और फिर उन्हें फाइनल जॉइनिंग दी जाएगी।
आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग को 800 रुपए की फीस देनी होगी। एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए तय है। फॉर्म भरने के लिए इन चरणों का पालन करें:
Official Notification PDF: Click here
Official Website: Click here
ये भी पढ़ें...
इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी: बिजली कंपनियों में 630 पदों पर भर्ती
Goverment Jobs: सरकारी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनने का मौका, ऐसा होगा सिलेक्शन
सरकारी नौकरी छोड़ी, बांस के खेत को बनाया टूरिस्ट स्पॉट, कमा रहे इतना...
IUAC Recruitment 2026: आईयूएसी में कई पदों पर भर्ती, 1.77 लाख मिलेगी सैलरी
कुल 153 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्तियां संविदा के आधार पर होंगी। यह कांट्रैक्ट तीन साल की अधिकतम समय सीमा के लिए वैध माना जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू होकर 27 जुलाई 2026 तक चलेगी।
किस स्केल में कितनी सीटें खाली हैं
ग्रेजुएट इंजीनियरों के लिए सबसे ज्यादा 70 पद स्केल 2 (GES2) के तहत निकाले गए हैं। इसके अलावा स्केल 1 में 29 पद और स्केल 3 में 24 पद खाली हैं। सबसे वरिष्ठ स्केल 4 (GES4) के लिए 7 सीटें सुरक्षित रखी गई हैं।
डिप्लोमा धारकों के लिए भी अच्छे मौके हैं। डिप्लोमा इंजीनियर स्केल 1 (DES1) के तहत 13 पदों पर भर्ती होगी। स्केल 2 में 8 पद और स्केल 3 में 2 पद तय किए गए हैं। इन सभी पदों पर नियमानुसार आरक्षण का लाभ भी दिया जाएगा।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
गैर-तकनीकी पदों जैसे एचआर और मटेरियल मैनेजमेंट के लिए भी प्रासंगिक डिग्री होना आवश्यक है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए डिग्री या डिप्लोमा में कम से कम 60% अंक होने चाहिए। एससी और एसटी वर्ग के लिए न्यूनतम 55% अंक अनिवार्य किए गए हैं।
2. आवश्यक कार्य अनुभव (Required Post Qualification Experience)
विभिन्न स्केल के अनुसार तय की गई अधिकतम आयु सीमा ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल 1: अधिकतम 32 साल। ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल 2: अधिकतम 35 साल। ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल 3: अधिकतम 37 साल। ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल 4: अधिकतम 42 साल। डिप्लोमा इंजीनियर स्केल 1: अधिकतम 37 साल। डिप्लोमा इंजीनियर स्केल 2: अधिकतम 40 साल। डिप्लोमा इंजीनियर स्केल 3: अधिकतम 43 साल। नोट: उम्र की गणना और छूट सरकारी नियमों के अनुसार लागू होगी।
सैलरी पैकेज
| पद का नाम / स्केल | तय किया गया मासिक मानदेय |
| ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल 4 | 71 हजार रुपए प्रति माह |
| ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल 3 | 63 हजार रुपए प्रति माह |
| ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल 2 | 56 हजार रुपए प्रति माह |
| ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल 1 | 47 हजार रुपए प्रति माह |
| डिप्लोमा इंजीनियर स्केल 3 | 40 हजार रुपए प्रति माह |
| डिप्लोमा इंजीनियर स्केल 2 | 36 हजार रुपए प्रति माह |
| डिप्लोमा इंजीनियर स्केल 1 | 31 हजार रुपए प्रति माह |
चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन का तरीका
इसके बाद योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इंटरव्यू में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन होगा और फिर उन्हें फाइनल जॉइनिंग दी जाएगी।
आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग को 800 रुपए की फीस देनी होगी। एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए तय है। फॉर्म भरने के लिए इन चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले पीडीडीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट www.pdilin.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर "Careers" सेक्शन को खोलें और संबंधित भर्ती विज्ञापन पर क्लिक करें।
- दिए गए ऑनलाइन लिंक पर जाकर अपनी वैध ईमेल आईडी से नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- लॉगिन करने के बाद अपनी शैक्षणिक और कार्य अनुभव की सभी जानकारियां बिल्कुल सही भरें।
- अपने जरूरी सर्टिफिकेट, फोटो और सिग्नेचर को सही फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर प्रिंट निकाल लें।
Official Notification PDF: Click here
Official Website: Click here
ये भी पढ़ें...
इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी: बिजली कंपनियों में 630 पदों पर भर्ती
Goverment Jobs: सरकारी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनने का मौका, ऐसा होगा सिलेक्शन
सरकारी नौकरी छोड़ी, बांस के खेत को बनाया टूरिस्ट स्पॉट, कमा रहे इतना...
IUAC Recruitment 2026: आईयूएसी में कई पदों पर भर्ती, 1.77 लाख मिलेगी सैलरी
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava