रेलवे भर्ती बोर्ड ने किया बड़ा बदलाव, सिर्फ एक बार में होगा रजिस्ट्रेशन, अब चीटिंग नहीं होगी माफ
Manya Jain | Jul 12, 2025, 19:24 IST
students
भारतीय रेलवे ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और ट्रांसपेरेंट बना दिया है। अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन, रियल-टाइम फेस रिकग्निशन और एंटी-चीटिंग सिस्टम के साथ तेज़, ईमानदार और तकनीकी भर्ती होगी।
भारतीय रेलवे में काम करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे ने एक बड़ी राहत दी है। रेलवे भर्ती की ट्रेडिशनल और लंबी प्रक्रिया को अब पूरी तरह से डिजिटल, तेज और ट्रांसपेरेंट बना दिया गया है।
रेल मंत्रालय ने हाल ही में कई बड़े सुधारों की अनाउंसमेंट की है, जिनसे ना सिर्फ उम्मीदवारों को फायदा मिलेगा, बल्कि भर्ती में होने वाली गड़बड़ियों पर भी पूरी तरह से लगाम लगेगी।
वन टाइम रजिस्ट्रेशन से लेकर रियल-टाइम फेस रिकग्निशन तक, अब रेलवे की हर भर्ती तकनीक के सहारे होगी। साथ ही रेलवे ने सीधे तौर पर संकेत दिया हैं, की अब कोई भी कैंडिडेट्स चीटिंग करते हुए पकड़ा जाता है, तो एक्शन लिया जाएगा।
RAILWAY | bharti | registration | rules | change | Recruitment
रेल मंत्रालय ने हाल ही में कई बड़े सुधारों की अनाउंसमेंट की है, जिनसे ना सिर्फ उम्मीदवारों को फायदा मिलेगा, बल्कि भर्ती में होने वाली गड़बड़ियों पर भी पूरी तरह से लगाम लगेगी।
वन टाइम रजिस्ट्रेशन से लेकर रियल-टाइम फेस रिकग्निशन तक, अब रेलवे की हर भर्ती तकनीक के सहारे होगी। साथ ही रेलवे ने सीधे तौर पर संकेत दिया हैं, की अब कोई भी कैंडिडेट्स चीटिंग करते हुए पकड़ा जाता है, तो एक्शन लिया जाएगा।
🚆भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड ने किए ये बदलाव🚆रेलवे ने भर्ती प्रक्रिया को डिजिटल और तेज़ बनाया, तकनीक से होगी पहचान वन टाइम रजिस्ट्रेशन से बार-बार फॉर्म भरने की झंझट खत्म, राहत मिली फेस रिकग्निशन और आधार से जीरो चीटिंग, अब सही उम्मीदवार ही परीक्षा देंगे हर साल जारी होगा परीक्षा कैलेंडर, उम्मीदवारों को तैयारी का समय मिलेगा 8 महीने में परीक्षा होगी, नजदीकी केंद्र और मोबाइल जैमर से सुरक्षा बढ़ेगी | |
✅ एक बार रजिस्ट्रेशन से मिलेगा बार-बार मौका
- रेलवे ने अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) सिस्टम लागू कर दिया है।
- अब हर बार नया फॉर्म भरने की झंझट खत्म। एक बार रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार आने वाली सभी भर्तियों में सीधे आवेदन कर सकते हैं।
- इससे लाखों छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी जो हर बार नई भर्ती में दोबारा रजिस्ट्रेशन करते थे।
🔐 फेस रिकग्निशन और आधार से जीरो चीटिंग
- अब रेलवे की सभी परीक्षाएं तकनीक आधारित होंगी।
- उम्मीदवार की पहचान e-KYC और रियल-टाइम फेस रिकग्निशन तकनीक से सुनिश्चित की जाएगी।
- परीक्षा केंद्र पर पहुंचते ही आधार कार्ड के माध्यम से बायोमैट्रिक पहचान होगी और चेहरा स्कैन कर यह पक्का किया जाएगा कि वही व्यक्ति परीक्षा दे रहा है जिसने आवेदन किया है।
- इससे डमी कैंडिडेट्स और नकली परीक्षार्थियों पर पूरी तरह से रोक लगेगी।
📅 हर साल मिलेगा परीक्षा कैलेंडर
- अब उम्मीदवारों को अनुमान नहीं लगाना पड़ेगा कि भर्ती कब आएगी।
- रेलवे ने घोषणा की है कि ग्रुप-C जैसे ALP, NTPC, RPF, टेक्नीशियन और लेवल-1 पदों के लिए हर साल वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाएगा।
- इससे छात्र पहले से तैयारी कर सकेंगे और टाइमिंग के हिसाब से योजना बना सकेंगे।
🚅 तेज होगी भर्ती प्रक्रिया, 8 महीने में परीक्षा
- रेलवे की ओर से यह बताया गया है कि अब किसी भी भर्ती अधिसूचना के बाद औसतन 8 महीनों के भीतर परीक्षा कराई जा रही है, जो पहले 1-2 साल तक खिंचती थी।
- 2024 में 1.08 लाख पदों पर निकली भर्तियों में 1.5 करोड़ से ज्यादा आवेदन आए, फिर भी परीक्षा समय पर कराई गई।
📍 नजदीकी परीक्षा केंद्र और मोबाइल जैमर की सुविधा
- उम्मीदवारों की सुविधा के लिए रेलवे ने तय किया है कि परीक्षा केंद्र 250 किमी के दायरे में ही होंगे (अधिकतम 500 किमी)।
- साथ ही सभी केंद्रों पर मोबाइल जैमर लगाए गए हैं ताकि कोई तकनीकी धोखाधड़ी न हो सके।
- जून 2025 की परीक्षाओं में इस तकनीक का सफल प्रयोग हुआ, और किसी भी प्रकार की चीटिंग की खबर नहीं आई।
🧑💼 प्रमोशन और वेटिंग लिस्ट में भी सुधार
- रेलवे ने इंटरनल प्रमोशन के लिए भी अब CBAT और टैबलेट आधारित एग्जाम शुरू की है।
- इससे योग्य कर्मचारियों को जल्द प्रमोशन मिलेगा।
- लेवल-1 पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं, ITI या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट रखी गई है।
- यदि कोई चयनित उम्मीदवार जॉइन नहीं करता, तो वेटिंग लिस्ट से तुरंत दूसरे उम्मीदवार को मौका दिया जाएगा।
📌 आवेदन प्रक्रिया
- रेलवे भर्ती पोर्टल https://rrbbhopal.gov.in/hcen0224.htm पर जाएं ।
- OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) फॉर्म भरें।
- आधार नंबर और मोबाइल नंबर से e-KYC करें।
- फॉर्म भरने के बाद उपयोगकर्ता ID और पासवर्ड मिल जाएगा।
- जब भी नई भर्ती आए, उसी ID से लॉग इन करें और आवेदन करें।
- परीक्षा की तारीखें परीक्षा कैलेंडर में पहले से उपलब्ध होंगी।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
RAILWAY | bharti | registration | rules | change | Recruitment
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari