SECR रेलवे वैकेंसी: रेलवे में बिना परीक्षा सीधी भर्ती, 1000 पदों पर अप्रेंटिस का मौका
Manya Jain | May 19, 2026, 18:44 IST
railway
SECR रेलवे ने ट्रेड अप्रेंटिस के 1000 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। आवेदन 19 मई से 18 जून 2026 तक चलेंगे। चयन 10वीं और ITI के अंकों की मेरिट के आधार पर बिना परीक्षा के होगा।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने नागपुर डिवीजन और मोतीबाग वर्कशॉप के लिए बंपर भर्ती जारी की है इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1 हजार ITI ट्रेड अप्रेंटिस (Trade Apprentice) के पदों को भरा जाएगा।
आवेदन करने की प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 18 जून 2026 है। चयन के लिए कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा, केवल 10वीं और आईटीआई के अंकों पर मेरिट बनेगी। न्यूनतम 15 साल और अधिकतम 24 साल तक के योग्य उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
इस भर्ती (SECR Nagpur Apprentice Recruitment 2026) के तहत पदों को दो अलग-अलग यूनिट्स में बांटा गया है। उम्मीदवार आवेदन करते समय किसी एक ही यूनिट का चयन कर सकते हैं।
इसमें कुल 23 अलग-अलग ट्रेड शामिल हैं। मुख्य रूप से निम्नलिखित पदों पर बड़ी संख्या में नियुक्तियां होंगी:
इसमें 8 मुख्य ट्रेड के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी:
रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को शैक्षणिक और तकनीकी दोनों योग्यताओं को पूरा करना होगा:
इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी भी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं गुजरना होगा। चयन पूरी तरह से पारदर्शी मेरिट सूची (Merit List) के आधार पर होगा।
यह मेरिट लिस्ट आपके 10वीं के प्रतिशत और आईटीआई (ITI) में प्राप्त अंकों के औसत को मिलाकर तैयार की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में आएगा, उन्हें दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा। सभी मूल प्रमाण पत्र सही पाए जाने पर ही उम्मीदवार को एक साल की ट्रेनिंग पर रखा जाएगा।
Official Notification PDF: Click here
Official Website: Click here
ये भी पढ़ें...
सरकारी नौकरी अलर्ट: 28 मई से शुरू होंगे HAL के वॉक-इन-इंटरव्यू, ऐसे करें आवेदन
Gujarat High Court Vacancy: गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज की वैकेंसी
12वीं पास हैं? BPSSC Vacancy 2026 में 122 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
UPESSC Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती
आवेदन करने की प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 18 जून 2026 है। चयन के लिए कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा, केवल 10वीं और आईटीआई के अंकों पर मेरिट बनेगी। न्यूनतम 15 साल और अधिकतम 24 साल तक के योग्य उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
पदों की जानकारी
1. नागपुर डिवीजन (Nagpur Division) - कुल 977 पद
- इलेक्ट्रिशियन (Electrician): 267 पद
- कोपा (COPA): 158 पद
- मैकेनिक डीजल (Mechanic Diesel): 124 पद
- फिटर (Fitter): 90 पद
- प्लंबर, वेल्डर, कारपेंटर और स्टेनो: शेष पद
2. मोतीबाग वर्कशॉप, नागपुर (Motibagh Workshop) - कुल 102 पद
- फिटर (Fitter): 44 पद
- इलेक्ट्रिशियन (Electrician): 18 पद
- कोपा (COPA): 13 पद
- कारपेंटर, वेल्डर और टर्नर: शेष पद
कौन कर सकता है आवेदन?
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं (Matriculation) परीक्षा पास की हो।
- इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई (ITI) का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
- विशेष नोट: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।
2. आयु सीमा (Age Limit - As on 19/05/2026)
- न्यूनतम आयु: 15 साल
- अधिकतम आयु: 24 साल
- उम्र में छूट (Age Relaxation): ओबीसी (OBC) उम्मीदवारों को 3 साल और एससी/एसटी (SC/ST) उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी। दिव्यांग (PWBD) और पूर्व सैनिकों को अधिकतम आयु में 10 साल की राहत दी जाएगी।
जरूरी डेट्स
- अधिसूचना जारी होने की तिथि: 18 मई 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 19 मई 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 18 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक)
- आवेदन शुल्क: सभी श्रेणियों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है (निशुल्क)।
चयन प्रक्रिया
यह मेरिट लिस्ट आपके 10वीं के प्रतिशत और आईटीआई (ITI) में प्राप्त अंकों के औसत को मिलाकर तैयार की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में आएगा, उन्हें दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा। सभी मूल प्रमाण पत्र सही पाए जाने पर ही उम्मीदवार को एक साल की ट्रेनिंग पर रखा जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन
- उम्मीदवारों को राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाना होगा।
- यदि आप नए यूजर हैं, तो पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और अपनी प्रोफाइल को 100% अपडेट करें।
- प्रोफाइल में अपने 10वीं और आईटीआई के मार्क्स बिल्कुल सही-सही भरें, गलत जानकारी देने पर फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा।
- इसके बाद 'Apprenticeship Opportunities' सेक्शन में जाकर नागपुर डिवीजन (Estt Code: E05202702695) या मोतीबाग वर्कशॉप (Estt Code: E05202702494) सर्च करें।
- अपने पसंदीदा ट्रेड के सामने दिए गए 'Apply' बटन पर क्लिक करके फॉर्म सबमिट करें।
Official Notification PDF: Click here
Official Website: Click here
ये भी पढ़ें...
सरकारी नौकरी अलर्ट: 28 मई से शुरू होंगे HAL के वॉक-इन-इंटरव्यू, ऐसे करें आवेदन
Gujarat High Court Vacancy: गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज की वैकेंसी
12वीं पास हैं? BPSSC Vacancy 2026 में 122 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
UPESSC Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari