इस राज्य में हो गई नौकरियों के वादों की बरसात, सवा लाख सरकारी और डेढ़ लाख प्राइवेट जॉब देंगे सीएम भजनलाल
Manya Jain | Feb 19, 2025, 15:31 IST
Rajasthan Budget 2025
भारत में अक्सर बीजेपी सरकार पर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान न करने के आरोप लगते हैं। लेकिन अब राजस्थान में भजन लाल शर्मा की बीजेपी सरकार ने बजट में युवाओं के लिए नौकरियों की भरमार लगा दी है।
Rajasthan Budget 2025 : भारत में अक्सर बीजेपी सरकार पर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान न करने के आरोप लगते हैं। देश में महंगाई की तरह रोजगार का मुद्दा भी समय-समय पर गर्माता रहता है। अब राजस्थान में भजन लाल शर्मा की बीजेपी सरकार ने बजट में युवाओं के लिए नौकरियों की बरसात कर दी है। जिससे प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर मिलेगा। घोषणा के मुताबिक अगले 1 साल के अंदर2.75 लाखसरकारी और प्राइवेट नौकरियों का सृजन किया जाएगा।
बजट में1.25 लाख सरकारी पदोंपर भर्ती करने की घोषणा की गई है। यह भर्तियां सरकारी विभागों और सरकारी उपक्रमों में होंगी। पिछले बजट में5 साल में 4 लाख सरकारी नौकरियोंका वादा किया गया था। पहले वर्ष में1 लाख नौकरियांदेने की योजना थी, जिसमें से20,000 पदपहले ही भरे जा चुके हैं।
निजी क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार देने पर जोर दिया गया है।1.50 लाख नौकरियांनिजी कंपनियों में उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में बदलाव किए हैं ताकि अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा हों।रोजगार मेलों (Job Fairs)औरकैम्पस इंटरव्यू (Campus Interviews)का आयोजन भी किया जाएगा।
![WhatsApp Image 2025-02-19 at 2.23.21 PM]()
ये खबर भी पढ़ें... MPESB में निकली भर्ती : हर महीने मिलेगी 60 हजार सैलरी, जल्द करें आवेदन
वित्त मंत्री नेराजस्थान रोजगार नीति 2025 (Rajasthan Employment Policy 2025)लागू करने की घोषणा की। इसके तहत500 करोड़ रुपए का विवेकानंद रोजगार कोष (Vivekananda Employment Fund)बनाया जाएगा। इस कोष से युवाओं कोकौशल विकास (Skill Development), अप्रेंटिसशिप (Apprenticeship) और इंटर्नशिप (Internship)की सुविधाएं दी जाएंगी।
ये खबर भी पढ़ें...Delhi Metro Jobs : दिल्ली मेट्रो रेल में रिटायर्ड कर्मियों के लिए नौकरी
बजट भाषण मेंदिया कुमारीने"जेनरेशन जी"का उल्लेख किया और कहा कि सरकार ऐसे युवाओं को बढ़ावा देना चाहती है, जोस्वयं एंटरप्राइज स्थापित कर दूसरों को रोजगार देनेकी सोच रखते हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान में पहले से ही36,000 युवा स्टार्टअप सेक्टर से जुड़े हुए हैंऔर आने वाले वर्ष में इस संख्या को और बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत1,500 नए स्टार्टअप स्थापित किए जाएंगे, और750 से अधिक स्टार्टअप को आई-स्टार्ट फंड व फंड ऑफ फंड्स के माध्यम से फाइनेंसियल मदददी जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... KVS Recruitment : जबलपुर केवीएस में शिक्षक के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
राजस्थान सरकार"विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना"के तहत प्रदेश के युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इस योजना के तहत2 करोड़ रुपये तक के लोन पर 8% ब्याज सब्सिडीदी जाएगी और5 लाख रुपये तक की पूंजी सहायताउपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए सरकार ने150 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधानकिया है।
इसके अलावा,केंद्रीय बजट में घोषित "स्कीम फॉर फर्स्ट-टाइम एंत्रेप्रेन्योर्स"के तहत राजस्थान के25,000 महिला और एससी/एसटी उद्यमियोंको भी लाभ दिलवाने का लक्ष्य रखा गया है। यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
सरकारी नौकरियों में 1.25 लाख भर्तियां
युवाओं को नौकरी की सौगात एक लाख 25 हज़ार पदों पर भर्ती की घोषणा।#RajasthanBudget #Budget2025 #ViksitRajasthan#SamriddhiKaDiya #खुशहाल_राजस्थान_का_बजट pic.twitter.com/WxwCgmMHhT
— Diya Kumari (@KumariDiya) February 19, 2025
निजी क्षेत्र में 1.50 लाख रोजगार के अवसर
WhatsApp Image 2025-02-19 at 2.23.21 PM
ये खबर भी पढ़ें... MPESB में निकली भर्ती : हर महीने मिलेगी 60 हजार सैलरी, जल्द करें आवेदन
राजस्थान रोजगार नीति 2025
ये खबर भी पढ़ें...Delhi Metro Jobs : दिल्ली मेट्रो रेल में रिटायर्ड कर्मियों के लिए नौकरी
जेनरेशन जी को मिलेगा प्रोत्साहन
इसके अलावा, राजस्थान के स्टार्टअप्स को राष्ट्रीय स्तर पर नेटवर्किंग का अवसर देने के लिए हैदराबाद, बेंगलुरु और दिल्ली में विशेष डेस्क स्थापित किए जाएंगे, जिससे इनोवेटिव बिजनेस आइडियाज को सही मार्गदर्शन और रिसोर्सेज मिल सकें।
विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना
इसके अलावा,केंद्रीय बजट में घोषित "स्कीम फॉर फर्स्ट-टाइम एंत्रेप्रेन्योर्स"के तहत राजस्थान के25,000 महिला और एससी/एसटी उद्यमियोंको भी लाभ दिलवाने का लक्ष्य रखा गया है। यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari