Rajasthan Group D Bharti : युवाओं के लिए बड़ी खबर, 50 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन शुरू

Manya Jain | Mar 21, 2025, 11:32 IST
Share
rajasthan group d bharti
rajasthan group d bharti

राजस्थान में ग्रुप-डी के 53 हजार 749 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 21 मार्च से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in और sso.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 19 अप्रैल तक किया जा सकता है। OTR शुल्क भरना जरूरी है।

Rajasthan Group D Vacancy 2025: राजस्थान में ग्रुप-डी के 53,749 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 21 मार्च से शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in और sso.rajasthan.gov.in पर जाकर 19 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को आवेदन पत्र में हाल ही की फोटो अपलोड करनी होगी, जो एक महीने से पुरानी न हो। इसके अलावा, फॉर्म में विजिबल मार्क भरना भी आवश्यक है।

रिवाइज्ड नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने क्लास IV भर्ती के लिए रिवाइज्ड नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब कुल 53 हजार 749 पदों पर भर्ती होगी, जो पहले 52 हजार 453 थी। इसमें 46,931 पद नॉन टीएसपी और 5,522 पद टीएसपी के लिए हैं, जिसमें नॉन टीएसपी के 640 और टीएसपी के 28 पद बढ़ाए गए हैं।
यह खबर भी पढ़ें...IIT Assistant Professor Job : आईआईटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, ऐसे करें आवेदन

योग्यता

उम्मीदवार के पास 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।

आयु सीमा

18 से 40 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें...BHU Recruitment 2025 : बनारस यूनिवर्सिटी में कई पदों पर भर्ती, ऐसे होगा सिलेक्शन

भर्ती परीक्षा की तिथि

राजस्थान क्लास IV भर्ती परीक्षा (Rajasthan 4th Class Bharti) के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 18 से 21 सितंबर 2025 तक के समय को निर्धारित किया है।

परीक्षा का मोड

इस भर्ती परीक्षा को कंप्यूटर आधारित (सीबीटी), टेबलेट आधारित (टीबीटी) या फिर ऑफलाइन (ओएमआर शीट) के रूप में आयोजित किया जाएगा।

नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया

अगर परीक्षा के कई चरण होते हैं, तो नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई जाएगी ताकि परिणाम समान्य तरीके से सही हो सकें।

यह खबर भी पढ़ें...IPPB Recruitment 2025 : इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में जॉब के लिए करें अप्लाई

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) इस भर्ती परीक्षा का आयोजन करेगा। यह परीक्षा 2 घंटे की होगी, जिसमें राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुल 200 अंक होंगे, और 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 30 प्रश्न सामान्य हिंदी, 15 सामान्य अंग्रेजी, 50 सामान्य ज्ञान और 25 सामान्य गणित से होंगे। सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्नों में 10 भूगोल, 10 राजस्थान का इतिहास और कला, 10 भारतीय संविधान और राजस्थान राज्य की राजनीतिक व्यवस्था, 5 सामान्य विज्ञान, 10 करेंट अफेयर्स और 5 बेसिक कंप्यूटर से होंगे। गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

सैलरी

ग्रुप-डी कर्मचारी पद के लिए पे मैट्रिक्स लेवल 1 के अनुसार सैलरी दी जाएगी। परिवीक्षा काल के दौरान, मासिक पारिश्रमिक राज्य सरकार के आदेशों के अनुसार निर्धारित होगा।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग: 600 रुपए
  • OBC/EWS: 400 रुपए
  • SC/ST/दिव्यांगजन: 400 रुपए

आवेदन प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं और भर्ती अनुभाग खोलें।
  • नवीनतम नोटिफिकेशन पढ़ें और आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन सबमिट करें।
  • आवेदन का प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • Job alert
  • राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए भर्ती
  • सरकारी नौकरी
  • राजस्थान सरकारी नौकरी
  • राजस्थान में सरकारी नौकरी
  • govt job alert
  • नौकरी
  • sarkari naukri
  • JOBS 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा