रेलवे में निकली जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, लिंक से करें अप्लाई
Dolly patil | Jul 25, 2024, 10:56 IST
fdb
रेलवे भर्ती बोर्ड ने भारतीय रेल के विभिन्न जोन में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसी के साथ जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वो इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने भारतीय रेल के विभिन्न जोन में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार जूनियर इंजीनियर, डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट, केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट, केमिकल सुपरवाइजर ( रिसर्च ) और मेटलर्जिकल सुपरवाइजर ( रिसर्च ) के कुल 7 हजार 951 पदों पर भर्ती होने वाली है।
जानकारी के मुताबिक जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जुलाई से शुरू होने वाले है। इसी के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त है।
उम्मीदवारों को अपने क्षेत्र से संबंधित आरआरबी जोन की वेबसाइट पर एक्टिव लिंक के माध्यम से आवेदन करना होगा।
आपको बता दें कि आरआरबी ने जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए तय किया गया है। हालांकि एससी, एसटी, आर्थिक रूप से कमजोर और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए यह 250 रुपए है। साथ ही आवेदन फॉर्म भरने के बाद अगर उसमें करेक्शन करना है तो इसके लिए 250 रुपए फीस देनी होगी।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 36 साल के बीच होनी चाहिए। सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा किया होना चाहिए।
रेलवे में जूनियर इंजीनियर पद पर भर्ती होने के बाद 35 हजार 400 रुपए महीने सैलरी मिलेगी। जानकारी के मुताबिक यह बेसिक सैलरी है। साथ में कई प्रकार के भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।
जूनियर इंजीनियर की भर्ती प्रक्रिया तीन स्टेज में संपन्न होती है। सबसे पहले स्टेज-1 और स्टेज-2 कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होती है। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया संपन्न की जाती है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
कब से कर सकेंगे आवेदन
उम्मीदवारों को अपने क्षेत्र से संबंधित आरआरबी जोन की वेबसाइट पर एक्टिव लिंक के माध्यम से आवेदन करना होगा।
आवेदन शुल्क
योग्यता
सैलरी
चयन प्रक्रिया
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava