RRB टेक्नीशियन भर्ती: 6 हजार 565 पदों पर शॉर्ट नोटिस जारी, जानें आवेदन प्रक्रिया

Manya Jain | May 18, 2026, 18:57 IST
Share
rrb-section-controller-recruitment-2025
rrb-section-controller-recruitment-2025

रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन के 6 हजार पदों पर भर्ती (RRB Technician Recruitment 2026) का नोटिस जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 30 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड (rrb technician) ने टेक्नीशियन के कुल 6 हजार 565 पदों के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती मुख्य रूप से टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए की जा रही है।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होकर 29 जुलाई 2026 तक चलेगी। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। भर्ती से संबंधित सभी जानकारियां सभी क्षेत्रीय रेलवे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी।

पदों की जानकारी

1. टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल (Technician Grade I Signal)

  • कुल पद: 323 पद
  • वेतन स्तर: पे लेवल 5 (7th CPC के अनुसार)
  • शुरुआती सैलरी: 29 हजार 200 रुपए प्रतिमाह (इसके साथ महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे)।

2. टेक्नीशियन ग्रेड III (Technician Grade III)

  • कुल पद: 6 हजार 242 पद
  • वेतन स्तर: पे लेवल 2 (7th CPC के अनुसार)
  • शुरुआती सैलरी: 19 हजार 900 रुपए प्रति माह (अन्य केंद्रीय सरकारी भत्ते अलग से देय होंगे)।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):

  • टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से भौतिक विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी या इंस्ट्रूमेंटेशन में बी.एससी (B.Sc) होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा धारक भी इसके लिए पात्र होंगे।
  • टेक्नीशियन ग्रेड III: न्यूनतम योग्यता 10वीं पास (मैट्रिक) के साथ NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई (ITI) डिप्लोमा होना अनिवार्य है। संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप करने वाले युवा भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा (Age Limit)

  • ग्रेड I सिग्नल के लिए: 18 साल से 36 साल।
  • ग्रेड III के लिए: 18 साल से 33 साल।
  • भारत सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/NCL/Ex-Servicemen) को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा का पैटर्न

रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि इन पदों के लिए कोई एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) नहीं लिया जाएगा। चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में होगी:





कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का पैटर्न

  • कुल प्रश्न: 100 प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न)।
  • कुल अंक: 100 नंबर।
  • समय अवधि: 90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट)।
  • नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking): प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा। बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं कटेगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आवेदन के समय ध्यान रखने योग्य बातें एक उम्मीदवार केवल एक ही रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के लिए आवेदन कर सकता है। एक पे लेवल के लिए केवल एक ही कॉमन ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार होगा। अलग-अलग पे लेवल के लिए योग्य होने पर अलग से आवेदन फॉर्म भरना होगा। पहचान और डाक्यूमेंट्स में गड़बड़ी से बचने के लिए सरकारी पहचान पत्र (Aadhaar) के अनुसार ही नाम और जन्मतिथि दर्ज करें।

कैसे करें

  • अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट (जैसे अहमदाबाद, भोपाल, चेन्नई, चंडीगढ़ आदि) पर जाएं।
  • CEN 02/2026 - टेक्नीशियन भर्ती वाले लिंक को ओपन करें।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन आईडी की मदद से फॉर्म खोलें और अपनी पसंद का पद और बोर्ड चुनें।
  • आवश्यक डाक्यूमेंट्स, पासपोर्ट साइज फोटो और अपने हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
  • यदि लागू हो, तो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फाइनल फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंट आउट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें...

सरकारी नौकरी अलर्ट: 28 मई से शुरू होंगे HAL के वॉक-इन-इंटरव्यू, ऐसे करें आवेदन

Gujarat High Court Vacancy: गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज की वैकेंसी

12वीं पास हैं? BPSSC Vacancy 2026 में 122 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

UPESSC Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती

Tags:
  • CBT
  • RRB
  • rrb technician
  • रेलवे भर्ती बोर्ड
  • नेगेटिव मार्किंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज