SAI Coach Vacancy: स्पोर्ट्स अथॉरिटी में असिस्टेंट कोच बनने का मौका, 323 पदों पर भर्ती

Manya Jain | Mar 27, 2026, 12:30 IST
Share
SAI Assistant Coach Recruitment
SAI Assistant Coach Recruitment

SAI ने असिस्टेंट कोच के 323 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस वैकेंसी में 26 खेलों के लिए योग्य उम्मीदवार अब 21 अप्रैल 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।

भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India) ने असिस्टेंट कोच भर्ती 2026 (Assistant Coach Recruitment 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती (Latest Sarkari Naukri) के माध्यम से 26 विभिन्न खेल विधाओं (Sports Disciplines) में कुल 323 पदों को भरा जाएगा।

इस भर्ती में 21 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यदि आप खेल के प्रति जुनूनी हैं और सरकारी नौकरी (govt jobs 2026) तलाश रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है।

स्पोर्ट्स वाईज वैकेंसी

SAI ने 26 विभिन्न खेलों के लिए कोचों की मांग की है।

  • एथलेटिक्स: 28 पद
  • शूटिंग: 28 पद
  • तैराकी (Swimming): 26 पद
  • कुश्ती (Wrestling): 22 पद
  • बॉक्सिंग: 19 पद
  • बैडमिंटन: 16 पद
  • हॉकी और फुटबॉल: क्रमश: 13 और 12 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक और पेशेवर योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवार के पास NS-NIS पटियाला या किसी अन्य मान्यता प्राप्त भारतीय/विदेशी विश्वविद्यालय से कोचिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।

ओलंपिक/पैरालंपिक/एशियाई खेलों या विश्व चैंपियनशिप में भागीदारी के साथ कोचिंग में सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।

द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

2. आयु सीमा (Age Limit)

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए (आवेदन शुरू होने की तिथि तक)।

आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC) और SAI के संविदात्मक कर्मचारियों (Contractual Employees) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सैलरी बेनिफिट्स

  • सैलरी: पे लेवल-6 35 हजार 400 रुपए- ₹1 लाख 12 हजार 400 रुपए।
  • भत्ते: इसमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और परिवहन भत्ता शामिल होगा।
  • करियर ग्रोथ: चयनित कोचों को सीनियर कोच, चीफ कोच और हाई परफॉर्मेंस कोच के रूप में पदोन्नत होने का अवसर मिलेगा।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): यह 100 अंकों की परीक्षा होगी (40% वेटेज)। इसमें खेल-विशिष्ट ज्ञान (65 अंक), खेल विज्ञान (25 अंक) और सामान्य जागरूकता (10 अंक) शामिल होंगे।

कोचिंग एबिलिटी टेस्ट (CAT): CBT में सफल उम्मीदवारों को 1:3 के अनुपात में कौशल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा (60% वेटेज)।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Net Banking/UPI/NEFT) से करना होगा:

अनारक्षित (UR), EWS, OBC: 2 हजार 500 रुपए

SC, ST, भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवार: ₹2 हजार

आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

  • आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in पर जाएं।
  • SAI Assistant Coach Recruitment 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी ईमेल आईडी का उपयोग करके पंजीकरण (Registration) करें।
  • आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  • निर्धारित प्रारूप (JPG) में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए पंजीकरण पर्ची (Registration Slip) का प्रिंटआउट लें।
ये भी पढ़ें...

APSSB Constable Vacancy 2026: 984 पदों पर 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, करें आवेदन

MPPSC Vacancy 2026: एमपी में सरकारी नौकरी का बढ़िया मौका, 40 हजार मिलेगी सैलरी

प्रोफेसर बनने का सपना होगा सच, बस APSC TGT Vacancy में करें आवेदन, जानें प्रोसेस

UP Coperative Bank Vacancy: सरकारी बैंक में 116 पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल लास्ट डेट

Tags:
  • Sports Authority of India
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज