Agniveer Recruitment 2025 : भोपाल समेत इन जिलों के उम्मीदवार 10 अप्रैल तक करें आवेदन

Kaushiki | Mar 15, 2025, 11:59 IST
Share
AGNIVEER REQUREMENT 2025
AGNIVEER REQUREMENT 2025

इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं, जिसमें कई पदों के लिए रजिस्ट्रेशन 10 अप्रैल तक किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Agniveer Recruitment 2025: इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 10 अप्रैल तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्मीदवारों से आग्रह किया गया है कि वे अपने रजिस्ट्रेशन के दौरान दिए गए ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर को सुरक्षित रखें, ताकि भर्ती संबंधी सूचना समय पर मिल सके।

इस भर्ती के तहत कई अलग-अलग पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिनमें अग्निवीर (पुरुष), अग्निवीर महिला, नर्सिंग असिस्टेंट और कई अन्य पद शामिल हैं। भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा जून में आयोजित होने की संभावना है। उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें...

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

बता दें कि, आगामी अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 10 अप्रैल तक जारी रहेगा। उम्मीदवारों को आवेदन करते वक्त विशेष ध्यान रखना होगा कि वे सभी डिस्क्रिप्शन सही से भरें, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरे डिस्क्रिप्शन को ध्यान से पढ़ें और इसके बाद ही रजिस्ट्रेशन करें। यह भर्ती विशेष रूप से भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, हरदा, राजगढ़, रायसेन, सिहोर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, पन्ना, दामोह, नरसिंहपुर, और पांढुरना के उम्मीदवारों के लिए खोली गई है।

ब्रोकर्स से सावधान रहें

भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी होती है। कोई भी उम्मीदवार यदि किसी दलाल या अन्य किसी माध्यम से रिक्रूटमेंट असिस्टेंस लेने की कोशिश करता है, तो उसे तुरंत सावधान हो जाना चाहिए। सेना ने स्पष्ट रूप से कहा है कि भर्ती केवल योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर होती है, और किसी भी दलाल से संपर्क करने से बचना चाहिए। उम्मीदवार किसी भी प्रकार की सहायता के लिए सेना भर्ती कार्यालय, नारियल खेडा भोपाल से संपर्क कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

भर्ती के लिए पदों की जानकारी

इस भर्ती के तहत कई अलग-अलग पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें अग्निवीर (पुरुष) के पद शामिल हैं जैसे जनरल तकनीकी, क्लर्क, अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं पास), ट्रेड्समैन (दसवीं पास) और अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा, नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट, सिपाही फार्मा, हवलदार एजुकेशन, धर्मगुरु, केटरिंग जेसीओ, और हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर जैसे अन्य पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

सम्पर्क की जानकारी

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती संबंधित जानकारी लेने के लिए सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। यह कार्यालय नारियल खेडा भोपाल में स्थित है और इसके लिए टेलीफोन नंबर 07552540954, 9039018588 पर संपर्क किया जा सकता है।

thesootr links

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • जॉब न्यूज
  • सरकारी नौकरी
  • Agniveer recruitment exam
  • MADHYA PRADESH AGNIVEER RECRUITMENTS
  • मध्य प्रदेश अग्निवीर भर्ती
  • एमपी जॉब
  • अग्निवीर भर्ती
  • अग्निवीर भर्ती भोपाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती