Sarkari Naukri 2025 : NCERT में सरकारी नौकरी का चांस, 60 हजार से ज्यादा सैलरी
Manya Jain | Mar 16, 2025, 14:35 IST
NCERT JOBS 2025
NCERT ने 2025 में मीडिया से जुड़े विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है। यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है, जो मीडिया, ग्राफिक्स और एंटरटेनमेंट क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं।
NCERT Recruitment 2025 : नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने 2025 में कई मीडिया पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर होगा। यह एक अच्छा मौका है उन लोगों के लिए जो मीडिया, ग्राफिक्स और एंटरटेनमेंट क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। अगर आप इन क्षेत्रों में रुचि रखते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है। इच्छुक उम्मीदवारncert.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें एंकर, वीडियो एडिटर, कैमरा पर्सन, साउंड रिकॉर्डिस्ट, ग्राफिक असिस्टेंट/आर्टिस्ट और प्रोडक्शन असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार NCERT की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और पदों की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...MPESB Recruitment 2025 : एमपी में 1 लाख सैलरी वाली सरकारी नौकरी, आवेदन का आखिरी मौका
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को विभिन्न पदों के लिए 17 से 22 मार्च 2025 तक निर्धारित तिथियों पर इंटरव्यू देना होगा।
इच्छुक उम्मीदवारों को CIET, NCERT, नई दिल्ली में सुबह 9 बजे पहुंचकर इंटरव्यू में शामिल होना होगा। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवार NCERT की आधिकारिक वेबसाइटwww.ncert.nic.inपर जा सकते हैं।
पदों की जानकारी
पदों की जानकारी
- एंकर (हिंदी और इंग्लिश): किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए और हिंदी व इंग्लिश पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। द्विभाषी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- प्रोडक्शन असिस्टेंट: मीडिया में डिप्लोमा और दो साल का अनुभव आवश्यक है। NUENDO या अन्य ऑडियो एडिटिंग सॉफ़्टवेयर की जानकारी होनी चाहिए।
- ग्राफिक असिस्टेंट/आर्टिस्ट: फाइन आर्ट में स्नातक या ग्राफिक्स और एनीमेशन में डिप्लोमा होना चाहिए। संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए।
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 60,000 रुपए हर महीने सैलरी मिलेगी। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को कार्य क्षेत्र में और भी कई सुविधाएं दी जाएंगी।
चयन प्रक्रिया
- एंकर (हिंदी और इंग्लिश) के लिए इंटरव्यू 17 मार्च 2025
- प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए 18 मार्च 2025
- वीडियो एडिटर के लिए 19 मार्च 2025
- साउंड रिकॉर्डिस्ट के लिए 20 मार्च 2025
- कैमरा पर्सन के लिए 21 मार्च 2025
- ग्राफिक असिस्टेंट/आर्टिस्ट के लिए 22 मार्च 2025
आवेदन कैसे करें
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman