SJVN Vacancy: ट्रेनिंग के साथ कमाई भी, डिप्लोमा होल्डर्स करें अप्लाई

Manya Jain | Dec 29, 2025, 16:51 IST
Share
sjvn Vacancy 2026 sarkari naukri
sjvn Vacancy 2026 sarkari naukri

टेक्नोलॉजी सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए SJVN भर्ती 2025 आई है। इसमें ITI, डिप्लोमा और डिग्री धारक 15 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी सेक्टर में करियर की शुरुआत करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN) लिमिटेड एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। साल 2025-26 के लिए अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती (govt jobs 2025) निकाली गई है। इसमें ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई पास उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आज हम आपको इस भर्ती के बारे में सारी डिटेल्स देंगे।

पदों की जानकारी

1. ग्रेजुएट अपरेंटिस (Graduate Apprentices) - 40 पद

इसके अंतर्गत सिविल (15), इलेक्ट्रिकल (10), मैकेनिकल (10) और आईटी (5) विषयों के इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स का चयन किया जाएगा।

  • योग्यता: संबंधित विषय में 4 साल की इंजीनियरिंग डिग्री (B.E./B.Tech)।

2. तकनीशियन डिप्लोमा अपरेंटिस (Diploma Apprentices) - 25 पद

सिविल (10), इलेक्ट्रिकल (5), मैकेनिकल (5) और आईटी (5) शाखाओं के लिए अवसर उपलब्ध हैं।

  • योग्यता: संबंधित शाखा में 3 साल की पॉलिटेक्निक डिप्लोमा।

3. आईटीआई अपरेंटिस (ITI Apprentices) - 35 पद

इसमें इलेक्ट्रिशियन (15), स्टेनो (5), फिटर (5), वेल्डर (5) और मैकेनिक (5) ट्रेड शामिल हैं।

  • योग्यता: संबंधित ट्रेड में 10वीं के साथ पूर्णकालिक ITI (NCVT/SCVT)।
ये भी पढे़ं...JKSSB Recruitment 2026: पुलिस विभाग में 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10 वीं पास करें अप्लाई

एलिजिबिलिटी और ऐज लिमिट

  • 15 जनवरी 2026 को उम्मीदवार की आयु 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।
  • SC/ST को 5 साल, OBC (NCL) को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 से 15 साल की छूट दी जाएगी।
  • यदि आपके पास 1 साल से अधिक का कार्य अनुभव है या आपने पहले कहीं अपरेंटिस की है, तो आप पात्र नहीं हैं।
  • यह भर्ती मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश के निवासियों के लिए है।
ये भी पढे़ं...ESIC Ranchi Vacancy: PG पास डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, ESIC रांची में निकली भर्ती

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

Latest Sarkari Naukri:उम्मीदवारों के लिए राहत की बात यह है कि इस भर्ती में कोई साक्षात्कार (No Interview) नहीं होगा। चयन पूरी तरह से मेरिट आधारित (Merit-Based) होगा।

  1. मेरिट लिस्ट: 10वीं, 12वीं/डिप्लोमा और डिग्री/ITI के अंकों के आधार पर वेटेज देकर सूची तैयार की जाएगी।
  2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपने मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
  3. मेडिकल फिटनेस: चयन के बाद मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य है।
ये भी पढे़ं...Raipur AIIMS Bharti: रायपुर एम्स में करियर की उड़ान, सीनियर-जूनियर रेजिडेंट के 151 पदों पर भर्ती

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  • SJVN की आधिकारिक वेबसाइट https://sjvn.nic.in/ पर जाएं।
  • 'Career' सेक्शन में जाकर अपरेंटिस भर्ती विज्ञापन पर क्लिक करें।
  • अपने मोबाइल नंबर और ईमेल के साथ पंजीकरण (Registration) करें।
  • फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर (500 KB से कम) अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क: सामान्य/OBC के लिए ₹100/- शुल्क है, जबकि SC/ST/EWS/PwBD के लिए कोई शुल्क नहीं है।
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
ये भी पढे़ं...ट्रांसपोर्ट सेक्टर में सरकारी नौकरी,TGSRTC में 198 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, करें आवेदन

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025
  • Latest Sarkari Naukri
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच