SSC Calendar 2026: आ गई डेट, 31 मार्च को एक साथ आएंगी 3 बड़ी भर्तियां
Anjali Dwivedi | Mar 17, 2026, 19:45 IST
ssc-calendar-2026
SSC 31 मार्च 2026 को CGL और JE समेत तीन बड़ी भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी करेगा। साथ ही सुरक्षा बलों में 93 हजार खाली पदों पर भर्ती के संकेत मिले हैं। जानें CHSL और MTS का पूरा परीक्षा शेड्यूल।
SSC की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने अपना नया कैलेंडर अपडेट कर दिया है। इस अपडेट के साथ ही अब यह साफ हो गया है कि साल 2026 में कब-कौन सी सरकारी नौकरी की आने वाली है।
कर्मचारी चयन आयोग ने साफ किया है कि 31 मार्च 2026 को तीन सबसे प्रतिष्ठित भर्तियों के नोटिफिकेशन एक साथ जारी किए जाएंगे। इनमें कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL), सिलेक्शन पोस्ट और जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती शामिल हैं। पहले ये मार्च के शुरुआती हफ्तों में प्रस्तावित थीं, लेकिन अब आयोग ने नई डेट्स का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने डिटेल्ड शेड्यूल जारी की है। मंगलवार 31 मार्च को CGL 2026 और JE 2026 के विज्ञापन आएंगे, जिनके लिए आवेदन 30 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। इसके ठीक बाद 30 अप्रैल को CHSL और स्टेनोग्राफर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होगा।
वहीं, दिल्ली पुलिस और CAPF में सब-इंस्पेक्टर के पदों के लिए 31 मई का दिन तय किया गया है। एमटीएस और हवलदार भर्ती के लिए युवाओं को 30 जून तक का इंतजार करना होगा।
अर्धसैनिक बलों में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने राज्यसभा में जानकारी दी है कि वर्तमान में कई सुरक्षा बलों में 93 हजार 124 पद खाली पड़े हैं। सबसे ज्यादा वैकेंसी CISF में 28 हजार 342 और CRPF में 27 हजार 400 हैं।
बीएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी में भी हजारों पद खाली हैं। यही कारण है कि सितंबर 2026 में आने वाली SSC GD भर्ती इस बार ऐतिहासिक हो सकती है।
अक्सर देखा जाता है कि चयन के बाद अभ्यर्थी ज्वाइन नहीं करते, जिससे पद खाली रह जाते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए SSC ने FRTA (First Round of Tentative Allocation) नाम की नई व्यवस्था का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत मेरिट के आधार पर शुरुआती अलॉटमेंट किया जाएगा।
उम्मीदवारों को रीजनल ऑफिस में आधार वेरिफिकेशन कराना होगा और यहीं उन्हें फिक्स या फ्लोट का विकल्प चुनना होगा। इसका उद्देश्य वेटिंग लिस्ट की समस्या को कम करना और अधिक से अधिक योग्य युवाओं को नौकरी देना है।
ये खबरें भी पढ़ें...
IAS और IFS में क्या है फर्क? जानें किसके पास हैं ज्यादा अधिकार
SECL में 1600 पदों पर भर्ती शुरू, ये है लास्ट डेट, जानें कैसे करना है आवेदन
डिप्लोमा होल्डर्स के लिए शानदार चांस, SECL Recruitment 2025 की नोटिफिकेशन जारी, करें आवेदन
CG Job News: महिलाओं के लिए 300 पदों पर निकली भर्ती, प्लेसमेंट कैंप के लिए कर लें तैयारी
कर्मचारी चयन आयोग ने साफ किया है कि 31 मार्च 2026 को तीन सबसे प्रतिष्ठित भर्तियों के नोटिफिकेशन एक साथ जारी किए जाएंगे। इनमें कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL), सिलेक्शन पोस्ट और जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती शामिल हैं। पहले ये मार्च के शुरुआती हफ्तों में प्रस्तावित थीं, लेकिन अब आयोग ने नई डेट्स का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
मार्च से जून तक का पूरा शेड्यूल
वहीं, दिल्ली पुलिस और CAPF में सब-इंस्पेक्टर के पदों के लिए 31 मई का दिन तय किया गया है। एमटीएस और हवलदार भर्ती के लिए युवाओं को 30 जून तक का इंतजार करना होगा।
SSC GD में बंपर भर्ती के संकेत
बीएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी में भी हजारों पद खाली हैं। यही कारण है कि सितंबर 2026 में आने वाली SSC GD भर्ती इस बार ऐतिहासिक हो सकती है।
खाली नहीं रहेंगे पद
उम्मीदवारों को रीजनल ऑफिस में आधार वेरिफिकेशन कराना होगा और यहीं उन्हें फिक्स या फ्लोट का विकल्प चुनना होगा। इसका उद्देश्य वेटिंग लिस्ट की समस्या को कम करना और अधिक से अधिक योग्य युवाओं को नौकरी देना है।
SSC परीक्षा कैलेंडर 2026
| परीक्षा का नाम | अधिसूचना की तारीख | आवेदन की अंतिम तिथि | परीक्षा का महीना |
| CGL 2026 | 31 मार्च, 2026 | 30 अप्रैल, 2026 | मई–जून 2026 |
| सिलेक्शन पोस्ट | 31 मार्च, 2026 | 30 अप्रैल, 2026 | मई–जुलाई 2026 |
| जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2026 | 31 मार्च, 2026 | 30 अप्रैल, 2026 | मई–जून 2026 |
| CHSL 2026 | 30 अप्रैल, 2026 | 31 मई, 2026 | जुलाई–सितंबर 2026 |
| स्टेनोग्राफर | 30 अप्रैल, 2026 | 31 मई, 2026 | अगस्त–सितंबर 2026 |
| कांस्टेबल GD | 30 सितंबर, 2026 | 31 अक्टूबर, 2026 | — |
IAS और IFS में क्या है फर्क? जानें किसके पास हैं ज्यादा अधिकार
SECL में 1600 पदों पर भर्ती शुरू, ये है लास्ट डेट, जानें कैसे करना है आवेदन
डिप्लोमा होल्डर्स के लिए शानदार चांस, SECL Recruitment 2025 की नोटिफिकेशन जारी, करें आवेदन
CG Job News: महिलाओं के लिए 300 पदों पर निकली भर्ती, प्लेसमेंट कैंप के लिए कर लें तैयारी
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava