SSC में 10वीं पास के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, ऐसे करें अप्लाई

Dolly patil | Jun 30, 2024, 09:04 IST
Share
sxas
sxas

कर्मचारी चयन आयोग ( SSC ) में नौकरी ( Govt Jobs ) पाने का एक अच्छा अवसर है। अगर आपका भी मन भारत सरकार के इन विभागों में काम करने का है तो आवेदन करने से पहले नीचे दी गई इन बातों को ध्यान से पढ़ें।

अगर आप 10वीं पास हैं और कर्मचारी चयन आयोग ( SSC ) में नौकरी ( Sarkari Naukri ) की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। दरअसल एसएससी ने मल्टी टास्किंग ( गैर-तकनीकी ) स्टाफ और हवलदार ( सीबीआईसी और सीबीएन ) के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है।

इसी के साथ जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

कितने पदों पर भर्ती

एसएससी के इस भर्ती के माध्यम से कुल 8 हजार 326 पदों पर बहाली की जाने वाली है। इन पदों के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे 31 जुलाई तक कर सकते हैं।

पदों की संख्या

MTS- 4887 पद

हवलदार ( सीबीआईसी और सीबीएन ) 3439 पद

कौन कर सकता आवेदन

उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या मैट्रिक परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा

एसएससी के सीबीएन ( राजस्व विभाग ) में एमटीएस और हवलदार के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसी के साथ सीआईबीसी ( राजस्व विभाग ) में हवलदार और एमटीएस के कुछ पदों के लिए आयु सीमा 18-27 वर्ष है।

कैसे होगा चयन

जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा ( CBE ) के आधार पर की जाएगी। इसके बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट ( PET ) / फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट ( PST ) से गुजरना होगा।

Indian Army : दो क्लासमेट संभालेंगे थल और नौसेना की कमान

परीक्षा कैसे होगी आयोजित

एसएससी के तहत होने वाली MTS और हवलदार की परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं – असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, पंजाबी,ओडिया, तमिल, उर्दू और तेलुगु में आयोजित की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • sarkari naukari
  • SSC
  • SSC Vacancy
  • Sarkari Jobs
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं