UKMSSB Recruitment 2025 : मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती, आवेदन हुए शुरु
Manya Jain | Mar 08, 2025, 19:39 IST
UKMSSB RECRUITMENT 2025
UKMSSB ने 276 सामान्य ग्रेड मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह स्वास्थ्य सेवा में करियर बनाने का एक शानदार अवसर है, जिसमें अनुभव और योग्यता के आधार पर चयन होगा।
UKMSSB Recruitment 2025 : उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने सामान्य ग्रेड मेडिकल ऑफिसर (General Grade Medical Officer) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में कुल 276 रिक्तियों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है। उम्मीदवारों को मेडिकल क्षेत्र में अनुभव और आवश्यक योग्यता के आधार पर चयनित किया जाएगा।
इस पद के लिए 56 हजार 100 से 1लाख 77 हजार 500 रुपए सैलरी हर महीने मिलेगी। जो लेवल-10 के अनुसार होगा।
ये खबर भी पढ़ें... AIIMS Recruitment : एम्स पटना में आधिकारियों के पदों पर भर्ती, 12 मार्च तक करें आवेदन
ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक (Official Notification Link): UKMSSB Official Notification
पद का नाम
- सामान्य ग्रेड मेडिकल ऑफिसर
शैक्षिक योग्यताएं
- उम्मीदवार के पास एमएमसी/एमसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री होनी चाहिए।
- विदेशी डिग्री वाले उम्मीदवारों को एफएमजीई (FMGE) प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।
- उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
आयु सीमा
- 21 साल से 42 साल
सैलरी
ये खबर भी पढ़ें... AIIMS Recruitment : एम्स पटना में आधिकारियों के पदों पर भर्ती, 12 मार्च तक करें आवेदन
आवेदन शुल्क
- सामान्य/ओबीसी – 2000 रुपए
- एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग – 1000 रुपए
चयन प्रक्रिया
- वायवा टेस्ट (Viva)
- मेरिट के आधार पर चयन (Merit Basis)
आवेदन कैसे करें
- ऑफिशियल वेबसाइट ukmssb.org पर जाएं।
- "अप्लाई नाउ" (Apply Now) लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और सभी जरूरी जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक (Official Notification Link): UKMSSB Official Notification
FAQ
- UKMSSB भर्ती के लिए आवेदन कब तक किया जा सकता है?
उम्मीदवार 31 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। - UKMSSB भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए ?
उम्मीदवार के पास एमबीबीएस (MBBS) डिग्री होनी चाहिए। - UKMSSB भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की आयु 21 से 42 साल के बीच होनी चाहिए। - UKMSSB भर्ती में चयन की प्रक्रिया क्या होगी?
चयन वायवा टेस्ट और मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari