IMD Vacancy 2026: मौसम विभाग में साइंटिस्ट की भर्ती, जल्दी करें आवेदन
Manya Jain | Jun 04, 2026, 20:36 IST
imd-vacancy-2025-project-scientist-assistant sarkari naukri
संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय मौसम विभाग (IMD) में साइंटिस्ट-बी के 46 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 12 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
यूपीएससी ने भारतीय मौसम विभाग (IMD) में साइंटिस्ट-बी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस सरकारी विज्ञापन के तहत कुल 46 खाली पदों को भरा जाएगा। साइंस और इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट युवा इस नौकरी के हकदार होंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 मई से शुरू होकर 12 जून 2026 तक चलेगी। चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप ए राजपत्रित अधिकारी बनने का शानदार मौका मिलेगा।
इस प्रतिष्ठित पद के लिए शैक्षणिक योग्यताएं बहुत ही उच्च स्तर की रखी गई हैं:
साइंटिस्ट-बी का यह पद ग्रुप 'A' राजपत्रित (Gazetted) सेवा के अंतर्गत आता है। चयनित अधिकारियों को 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल-10 के अनुसार वेतन मिलेगा।
इनका मूल वेतनमान 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये प्रति माह तक होगा। इसके साथ ही सरकार की तरफ से महंगाई भत्ता और मकान किराया भत्ता भी दिया जाएगा।
उम्र सीमा की बात करें तो सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है। ओबीसी वर्ग के लिए 38 वर्ष और एससी-एसटी वर्ग के लिए 40 वर्ष तय की गई है। दिव्यांग उम्मीदवारों को उम्र में 10 साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
आयोग ने आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन रखा है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए फीस मात्र 25 रुपये है।
Apply Online (Trade/ITI – NAPS): Click here
Official Notification PDF: Click here
ये भी पढ़ें...
MP बिजली विभाग में भर्ती: 222 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 25 जून लास्ट डेट
CG Shikshak Bharti: स्वामी आत्मानंद स्कूल में 227 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
रेलवे में 1644 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा सीधे चयन, जल्दी करें अप्लाई
MPPHSCL Bharti: मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य निगम में भर्ती, ऐसे करें आवेदन
पदों की जानकारी
- एटमोसफेरिक साइंसेज (Atmospheric Sciences): इसके तहत कुल 7 पदों को भरा जाएगा।
- जनरल मेटियोरोलॉजी (General Meteorology): इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा 30 पद निकाले गए हैं।
- इंस्ट्रूमेंटेशन (Instrumentation): इस तकनीकी शाखा के लिए कुल 9 पद आरक्षित हैं।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- एटमोसफेरिक साइंसेज: आपके पास एटमोसफेरिक साइंसेज या ओशियन साइंस में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। हाइड्रोलॉजी या राडार इंजीनियरिंग में एमटेक करने वाले भी इसके लिए पात्र हैं।
- जनरल मेटियोरोलॉजी: उम्मीदवार के पास मैथमेटिक्स या फिजिक्स में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। मौसम विज्ञान या एटमोसफेरिक फिजिक्स से एमएससी करने वाले भी फॉर्म भर सकते हैं।
- इंस्ट्रूमेंटेशन: इस पद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, आईटी या कंप्यूटर साइंस में बीई या बीटेक की डिग्री होना जरूरी है।
सैलरी का पैकेज और उम्र सीमा
इनका मूल वेतनमान 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये प्रति माह तक होगा। इसके साथ ही सरकार की तरफ से महंगाई भत्ता और मकान किराया भत्ता भी दिया जाएगा।
उम्र सीमा की बात करें तो सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है। ओबीसी वर्ग के लिए 38 वर्ष और एससी-एसटी वर्ग के लिए 40 वर्ष तय की गई है। दिव्यांग उम्मीदवारों को उम्र में 10 साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
आवेदन का तरीका
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट UPSC Official Website पर जाएं।
- वहाँ "Online Recruitment Application" के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नया अकाउंट बनाएं और एक यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करें।
- इसके बाद मुख्य फॉर्म भरकर अपनी फोटो और सिग्नेचर लाइव अपलोड करें।
- अपने जरूरी दस्तावेज जैसे डिग्री सर्टिफिकेट पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और फाइनल सबमिट कर प्रिंट निकाल लें।
Apply Online (Trade/ITI – NAPS): Click here
Official Notification PDF: Click here
ये भी पढ़ें...
MP बिजली विभाग में भर्ती: 222 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 25 जून लास्ट डेट
CG Shikshak Bharti: स्वामी आत्मानंद स्कूल में 227 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
रेलवे में 1644 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा सीधे चयन, जल्दी करें अप्लाई
MPPHSCL Bharti: मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य निगम में भर्ती, ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA