पीएनबी से लेकर इंडियन ऑयल तक 12 हजार नौकरियां कर रही हैं आपका इंतजार

Manya Jain | Feb 16, 2026, 14:32 IST
Share
weekly top government jobs 2026 february apply now
weekly top government jobs 2026 february apply now

फरवरी 2026 में सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली हैं। बैंकिंग, शिक्षा और ऊर्जा विभाग जैसी भर्तियों में आवेदन करें।

फरवरी 2026 का महीना युवाओं के लिए नई उम्मीदें लाया है। सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए यह शानदार मौका है। बैंकिंग और शिक्षा क्षेत्र में हजारों पद खाली हैं। ऊर्जा विभाग में भी बंपर भर्तियां (sarkari naukri) निकली हुई हैं। कुल मिलाकर 12 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

ग्रेजुएट और डिप्लोमा पास युवा तुरंत फॉर्म भर सकते हैं। आईटीआई पास छात्रों के लिए भी कई बड़े मौके हैं। हम आपको हफ्ते की टॉप 5 जॉब्स (govt jobs 2026)की पूरी जानकारी देंगे।

1. पंजाब नेशनल बैंक अप्रेंटिस भर्ती

पीएनबी ने देश भर में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में वैकेंसी निकाली हैं। बैंक में करियर शुरू करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन एंट्री-लेवल मौका है। इसमें स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है।

भर्ती की जानकारी

  • कुल पद: 5138
  • आवेदन की तारीख: 24 फरवरी 2026
  • एलिजिबिलिटी : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक।
  • आयु सीमा: 20 से 28 साल।
  • एज लिमिट: 20-28 साल
  • सैलरी:12 हजार 300-15 हजार रुपए
पंजाब नेशनल बैंक में बंपर वैकेंसी, 5 हजार 138 पदों पर आवेदन शुरू

2. हरियाणा लोक सेवा आयोग PGT भर्ती

शिक्षा के क्षेत्र में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए हरियाणा सरकार ने कंप्यूटर साइंस के पीजीटी (Post Graduate Teacher) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।

भर्ती की जानकारी

  • पद का नाम:पीजीटी (PGT)
  • कुल पदों की संख्या:1672
  • आवेदन की तिथियां:16 फरवरी 2026 से 9 मार्च 2026 तक
  • एलिजिबिलिटी :10वीं/12वीं में हिंदी/संस्कृत,एमएससी कंप्यूटर साइंस,एमसीए,बीई/बीटेक (CS/IT),HTET/STET क्वालीफाई
  • आयु सीमा:18 से 42 साल
  • सैलरी:47 हजार600 - 1 लाख51 हजाररुपए
  • चयन प्रक्रिया:स्क्रीनिंग टेस्ट,सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट और इंटरव्यू
IT युवाओं के लिए हरियाणा PGT शिक्षक भर्ती, जल्दी करें आवेदन

3. इंडियन ऑयल पानीपत रिफाइनरी भर्ती

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी तेल कंपनी IOCL ने बिना किसी लिखित परीक्षा के भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

भर्ती की जानकारी

  • पद का नाम: अप्रेंटिस
  • कुल पदों की संख्या: 637
  • आवेदन की तारीखें: 7 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक
  • एलिजिबिलिटी : पद के अनुसार 12वीं पास, BA, BSC, B.COM, संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या ITI
  • आयु सीमा: 18 से 24 साल
  • सैलरी: अप्रेंटिस एक्ट के अनुसार
  • चयन प्रक्रिया: मेरिट बेसिस पर और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
बिना परीक्षा सरकारी नौकरी, IOCL Vacancy 2026, ऐसे करें आवेदन

4. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग JE भर्ती

इंजीनियरिंग फील्ड वाले युवाओं के लिए हरियाणा के विभिन्न सरकारी विभागों में जूनियर इंजीनियर (JE) बनने का मौका है।

भर्ती की जानकारी

  • पद का नाम: जूनियर इंजीनियर सहित अन्य पद
  • कुल पदों की संख्या: 4227
  • आवेदन की तारीखें: 9 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक
  • एलिजिबिलिटी : 10वीं पास के साथ ITI, बीएससी, एमएससी की डिग्री और हिंदी/संस्कृत का ज्ञान
  • आयु सीमा: 18 से 42 साल
  • सैलरी: 9 हजार 300 रुपए से 34 हजार 800 रुपए
  • चयन प्रक्रिया: CET फेज-1, लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
Haryana Group C Vacancy: 4227 पदों पर सरकारी नौकरी के लिए करें आवेदन

5. बैंक ऑफ बड़ौदा मैनेजर भर्ती

अनुभवी पेशेवरों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने MSME विभाग में मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पदों पर आवेदन मांगे हैं।

भर्ती की जानकारी

  • कुल पद: 419 पद
  • प्रकार: नियमित (Regular) और अनुबंध (Contractual) दोनों।
  • एलिजिबिलिटी : ग्रेजुएशन के साथ MBA या CA और संबंधित अनुभव।
  • आवेदन की तारीखें: 6 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक।
  • योग्यता: ग्रेजुएशन के साथ MBA, CA, CFA या संबंधित अनुभव।
  • चयन प्रक्रिया: शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट और इंटरव्यू।
बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर बनें, 418 पदों पर भर्ती, जानें सिलेक्शन प्रोसेस

आवेदन के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स

आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके पास ये डाक्यूमेंट्स तैयार होना चाहिए।

  • स्कैन की हुई नई फोटो और सिग्नेचर।
  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र।
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, डिग्री)।
  • जाति/आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • हफ्ते की टॉप 5 जॉब्स
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती