बिना परीक्षा सरकारी नौकरी, IOCL Vacancy 2026, ऐसे करें आवेदन

IOCL ने पानीपत रिफाइनरी के लिए 637 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

author-image
Manya Jain
New Update
iocl panipat refinery apprentice recruitment 2026

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने युवाओं को बड़ा मौका दिया है। यह देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी है। पानीपत रिफाइनरी में अप्रेंटिस की भर्ती निकली है। इसके लिए कुल 637 पद खाली हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इसकी सबसे अच्छी बात बिना परीक्षा चयन है। इस सरकारी नौकरी में कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। युवाओं के लिए नई स्किल सीखने का अवसर है। आप सीधे अपनी योग्यता से नौकरी पा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 तक आवेदन भर सकते हैं।

पदों की जानकारी 

पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स ने विभिन्न ट्रेड और तकनीकी विषयों में अप्रेंटिस (Trade & Technician Apprentice) के लिए आवेदन मांगे हैं।

ट्रेड/डिसिप्लिन (Trade/Discipline)कुल पद (Total Posts)
ट्रेड अप्रेंटिस (अटेंडेंट ऑपरेटर - केमिकल प्लांट)129
ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर - मैकेनिकल)143
तकनीशियन अप्रेंटिस (केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन)321
डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और अन्य44
कुल योग637

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • डेटा एंट्री ऑपरेटर: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास (govt jobs 2026)

  • ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर): संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट।

  • तकनीशियन अप्रेंटिस: संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र (जैसे केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) में 3 सालीय डिप्लोमा (Diploma)

  • अटेंडेंट ऑपरेटर: 50% अंकों के साथ 3 सालीय बी.एससी. (B.Sc. - PCM/Industrial Chemistry)।

आयु सीमा 

आवेदक की आयु 31 जनवरी 2026 तक न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 24 साल होनी (sarkari naukri) चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी:

  • SC: 5 साल की छूट (अधिकतम 29 साल)

  • OBC (NCL): 3 साल की छूट (अधिकतम 27 साल)

  • PwBD: 10 साल तक की छूट

चयन प्रक्रिया: बिना परीक्षा सीधी भर्ती  

IOCL की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन योग्यता आधारित मेरिट (Merit Based Selection) के माध्यम से किया जाएगा।

  • मेरिट लिस्ट: आपके अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी। इसमें 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या बीएससी के नंबर देखे जाएंगे। आपके प्रतिशत जितने अच्छे होंगे, चांस उतने ज्यादा रहेंगे।

  • कागजों की जांच (DV): मेरिट में आने वालों को बुलाया जाएगा। उन्हें 5 मार्च से 10 मार्च 2026 तक आना होगा। वहां आपके सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

  • मेडिकल टेस्ट: सिलेक्शन से पहले एक मेडिकल टेस्ट होगा। आपको 'मेडिकल फिटनेस टेस्ट' पास करना जरूरी है। इसके बाद ही फाइनल जॉइनिंग दी जाएगी।

  • जरूरी नियम: अगर दो लोगों के नंबर बराबर हुए तो क्या होगा? ऐसी स्थिति में ज्यादा उम्र वाले को मौका मिलेगा। अगर उम्र भी बराबर हुई तो 10वीं के नंबर देखे जाएंगे।

आवेदन कैसे करें? 

  • पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन (Portal Registration)

    • अगर आप ITI, 12वीं या ग्रेजुएट हैं, तो NAPS पोर्टल (apprenticeshipindia.gov.in) पर जाएं।

    • अगर आपके पास डिप्लोमा है, तो NATS पोर्टल (nats.education.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करें।

    • लॉगिन करने के बाद 'IOCL, Panipat Refinery' सर्च करें और अपना आवेदन सबमिट करें।

  • गूगल फॉर्म भरें (Google Form Submission)

    • पोर्टल पर अप्लाई करने के बाद एक जरूरी काम और है।

    • आपको नोटिफिकेशन में दिए गए गूगल फॉर्म लिंक पर अपनी जानकारी भरनी होगी।

    • ध्यान रखें, बिना गूगल फॉर्म भरे आपका आवेदन अधूरा माना जाएगा।

ये भी पढ़ें...

टीचिंग में बनेगा करियर, गेस्ट लेक्चरर के 426 पदों पर निकली भर्ती

ग्वालियर एयर फोर्स स्कूल में भर्ती, 14 फरवरी 2026 तक करें आवेदन

MP सरकारी नौकरी अलर्ट, MPESB ने हेड कांस्टेबल के पदों पर निकाली भर्ती

UPSC IFS Officer बनने की करें तैयारी, 24 फरवरी तक आवेदन का मौका

sarkari naukri सरकारी नौकरी govt jobs 2026 jobs 2026 इंडियन ऑयल कार्पोरेशन IOCL
Advertisment