प्रयागराज महाकुंभ में आग, KZF ने ली जिम्मेदारी, NIA-ATS की जांच में 1000 संदिग्ध, जांच जारी

Ravi Singh | Jan 23, 2025, 20:09 IST
Share
Prayagraj Maha Kumbh fire responsibility Khalistan Zindabad Force
Prayagraj Maha Kumbh fire responsibility Khalistan Zindabad Force

प्रयागराज महाकुंभ में लगी आग की जिम्मेदारी KZF ने ली है। KZF ने इसे 'पीलीभीत एनकाउंटर' का बदला बताया। एनआईए और एटीएस जांच कर रही है, कई संदिग्ध हिरासत में हैं।

खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले के दौरान 19 जनवरी, 2025 को लगी आग की जिम्मेदारी ली है। KZF ने आग को विस्फोट करार देते हुए दावा किया है कि उसने 'पीलीभीत एनकाउंटर' का बदला लेने के लिए यह घटना की है। मामले की जांच अब NIA और UP ATS कर रही है और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। घटना में खालिस्तानी एंगल की संभावना के चलते जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है, जिसमें स्थानीय और दूसरे राज्यों की पुलिस भी शामिल है।

आग की घटना और खालिस्तानी एंगल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 जनवरी को प्रयागराज महाकुंभ के सेक्टर 19 में आग लग गई थी, जिसमें कई टेंट जल गए थे। आग लगने की वजह सिलेंडर विस्फोट बताया गया था, लेकिन इसके बाद खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) ने दावा किया कि उसने यह हमला किया है। उन्होंने इसे पीलीभीत एनकाउंटर का बदला बताते हुए इसे केवल चेतावनी के तौर पर अंजाम दिया है।

KZF का बयान और ईमेल में दावा

KZF ने ईमेल के ज़रिए अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की है। संगठन ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था बल्कि यह दिखाना था कि उनके पास कितनी ताकत है। संगठन ने यह भी कहा कि यह घटना तो बस एक शुरुआत है और पीलीभीत एनकाउंटर को फ़र्जी बताया।

19 जनवरी 2025 को प्रयागराज महाकुंभ में आग लग गई थी। यह आग सेक्टर 19 में लगी थी। इसमें कई टेंट जल गए थे। आग पर कुछ ही मिनटों में काबू पा लिया गया था। आग लगने का कारण रसोई सिलेंडर का फटना बताया गया था। आग में किसी की जान नहीं गई थी।

जांच प्रक्रिया और संदिग्धों की गिरफ्तारी

आग की घटना के बाद एनआईए और एटीएस ने जांच शुरू कर दी है। इन अधिकारियों ने घटनास्थल के आसपास मौजूद 1000 लोगों से पूछताछ की। खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर हिंदू नहीं थे, जिससे मामले में खालिस्तानी एंगल का शक और गहरा गया है। एटीएस ने वाराणसी से 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

सोशल मीडिया से कनेक्शन

महाकुंभ में आग लगने के बाद कई लोग सोशल मीडिया पर घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रहे थे, जिनमें से कुछ को बाद में डिलीट कर दिया गया। इन गतिविधियों को संदिग्ध मानते हुए एटीएस ने इन लोगों से पूछताछ भी की है। खासकर उन लोगों से जिन्होंने घटना के समय लोकेशन शेयर की थी।

खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ अलर्ट

इस मामले में पंजाब और अन्य राज्यों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इस घटना के पीछे खालिस्तानी आतंकियों का हाथ हो सकता है और खास तौर पर ब्रिटिश सेना के पूर्व जवान और आतंकियों के हैंडलर फतेह सिंह बागी का नाम सामने आया है। जो हाल ही में हुए गुरदासपुर हमले में भी शामिल था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • यूपी न्यूज
  • Prayagraj
  • Khalistan
  • Prayagraj Mahakumbh 2025
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • प्रयागराज महाकुंभ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई