/sootr/media/media_files/5nQNTQrjHaucM5XdqjAz.jpg)
BHOPAL. आज शनिवार को कांग्रेस को तीन और बड़े झटके लगे। कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी, धार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी और इंदौर से संजय शुक्ला ने BJP ज्वाइन कर ली। सभी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।
ये नेता भी हुए बीजेपी में शामिल
वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी,पूर्व विधायक संजय शुक्ला,पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पलिया,एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल शर्मा,कैलाश मिश्रा,अर्जुन पलिया ,डॉ आलोक चंसोरियाअब से कुछ देर बाद बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा , पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान न्यू जोइंगिग कमेटी के संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद हैं।
दिग्गी ने एक्स पर किया पोस्ट
-
Mar 09, 2024 10:57 IST
BJP JOIN करने के बाद क्या बोले सुरेश पचौरी
#WATCH भोपाल: भाजपा में शामिल होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा, "हाल ही में जो कांग्रेस द्वारा निणर्य लिए गए हैं, कांग्रेस जिन सिद्धांतों और नीतियों के लिए जानी जाती रही है उनसे कांग्रेस विमुख हो रही है। कांग्रेस पार्टी जनता से विमुख हो रही है। कांग्रेस को जनता से… pic.twitter.com/WEODB8hVVx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2024 -
Mar 09, 2024 10:49 IST
आज का दिन नया इतिहास बनाने वाला : डॉ मोहन यादव
इस दौरान सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस का नेतृत्व ऐसे स्वच्छता और साफ सोच के साथ राजनीति करने वाले नेता जो देश के विकास के लिए राजनीति करते हैं, ऐसे लोगों को उनकी राजनीति निराश करती है। ऐसे में कोई भी स्वाभिमानी आदमी कांग्रेस के लिए काम नहीं करना चाहेगा। मैं तो कहूंगा राहुल गांधी दो-तीन यात्रा और निकालो.. अभी जहां- जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां कांग्रेस साफ हो जाती है। महात्मा गांधी की भावना को सही साबित करने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं। आज का दिन नया इतिहास बनाने वाला है।
-
Mar 09, 2024 10:42 IST
और ये अचानक क्या हुआ जो मनाना पड़ा सुरेश पचौरी को
अचानक क्या हुआ जो मंच पर ही सुरेश पचौरी को मनाना पड़ा ? देखिए वीडियो ⬇️
— TheSootr (@TheSootr) March 9, 2024
.
.#MadhyaPradeshNews #Bhopal #CongerssVsBJP #SureshPachori #LoksabhaElection2024 pic.twitter.com/wY9t1KdTWP -
Mar 09, 2024 10:16 IST
शिवराज बोले- पचौरी के कैरियर पर कोई दाग नहीं
#WATCH | Bhopal: Former MP CM and BJP leader Shivraj Singh Chouhan says, "...Union Minister Suresh Pachouri has an unblemished record...He left a mark wherever he worked."
— ANI (@ANI) March 9, 2024
Suresh Pachouri, join the BJP in Bhopal today. pic.twitter.com/OKqS5GJtU7 -
Mar 09, 2024 10:01 IST
BJP का गमछा पहनकर JOIN की BJP
#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता संजय शुक्ला मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। कई अन्य कांग्रेस नेताओं… pic.twitter.com/GkLpU3jURA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2024 -
Mar 09, 2024 10:00 IST
कांग्रेस अब डूबती हुई नैया और डूबती नैया पर कौन बैठेगा- गिरिराज सिंह
#WATCH बेगूसराय, बिहार: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी और संजय शुक्ला के भाजपा में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा, "कांग्रेस अब डूबती हुई नैया है और डूबती नैया पर कौन बैठेगा... इसलिए सब भाग रहे हैं.... pic.twitter.com/ambVWjN48f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2024 -
Mar 09, 2024 09:59 IST
BJP मेरा परिवार- संजय शुक्ला
बीजेपी मेरा परिवार था और मैं अब परिवार में वापस आया हूं। मुझे उस वक़्त बहुत बुरा लगा, जब राम मंदिर का आमंत्रण कांग्रेस ने ठुकराया था। अब मैं बीजेपी में रहकर जनता की सेवा करूंगा
- संजय शुक्ला
-
Mar 09, 2024 09:58 IST
सुरेश पचौरी को लेकर सीएम क्या बोले, सुनिए
#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी और संजय शुक्ला आज भाजपा में शामिल होंगे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2024
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "आगे-आगे राहुल गांधी जा रहे हैं और पीछे से कांग्रेस साफ हो रही है।" pic.twitter.com/DVvjUuXpgD