दिग्विजय ने क्यों कहा कि चुनाव लड़ना उनके बस की बात नहीं, जानिए वजह

Marut raj | Mar 22, 2024, 19:29 IST
Share
Digvijay Singh starts public relations campaign for Lok Sabha elections द सूत्र the sootr
Digvijay Singh starts public relations campaign for Lok Sabha elections द सूत्र the sootr

राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए गए कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का स्वयं के चुनाव लड़ने को लेकर दिया गया बयान सुर्खियों में है। उन्होंने यह बयान किस तारतम्य में दिया, आइए आपको बताते हैं...

भोपाल. लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections ) में कांग्रेस पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने की खबरों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ( Former Chief Minister Digvijay Singh ) ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने उन खबरों की पुष्टि कर दी, जिनमें उनके चुनाव लड़ने की बात कही जा रही थी। कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग के दौरान उन्होंने एक ऐसा बयान दिया जो सुर्खियों में आ गया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव लड़ना उनके बस की बात नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं और उन्होंने यह बयान क्यों दिया, आइए आपको बताते हैं।

अभी घोषणा तो नहीं हुई, लेकिन....

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के छापीहेड़ा पहुंचे थे। वहां उन्होंने लोकसभा क्षेत्र की आठ में से चार विधानसभा क्षेत्रों राजगढ़, खिलचीपुर, सारंगपुर व सुसनेर के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सिंह ने कहा कि हमारे पास चुनाव लड़ने वाले कई नेता थे। मैं चाहता था कि यह चुनाव प्रियव्रत सिंह, नारायण सिंह, चंदर सिंह सौंधिया, हेमराज कल्पोनी, रामचंद्र दांगी लड़ें। हमारे पास लड़ने वाले नेता थे। सब लोगों के साथ कोशिश कर रहे थे कि कौन लड़े, लेकिन पार्टी का आदेश मानना पड़ता है। अभी घोषणा तो नहीं हुई, लेकिन मुझे बताया गया है कि मुझे चुनाव लड़ना है।

यह चुनाव दिग्विजय के बस का नहीं, नौजवानों को लड़ना है

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव दिग्विजय सिंह के बस का नहीं है। यह चुनाव नौजवानों को लड़ना है। यह आप सबको चुनाव लडना है। गांव, मोहल्ले, कस्बे में आपको चुनाव लड़ना है। यह चुनाव बड़े साधारण होगा और बूथ पर होगा। मैं अपना पत्र आपको लिखकर दे दूंगा। राहुल गांधीजी व कांग्रेस पार्टी ने महिला, बेरोजगार व युवाओं के लिए जो किया वह आपको बताना है। चुनाव के लिए मैं आप सभी से अलग-अलग बात करूंगा। आपसे सुझाव लूंगा कि कैसे क्या करना चाहिए। इसके पहले उन्होंने भोपाल से छापीहेड़ा जाते समय राजगढ़ में सिद्धपीठ जालपा माता मंदिर पर पहुंचकर मातारानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh
  • former Chief Minister Digvijay Singh
  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
  • राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र
  • राजगढ़ लोकसभा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज