Live Blog
लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में मध्य प्रदेश में 68.20 फीसदी वोटिंग
May 13, 2024, 20:01 IST

Synopsis: लोकसभा चुनाव के चौथे फेज में सोमवार को 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की 96 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। 62.56% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 75.72% और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में 35.97% मतदान हुआ।

BHOPAL. लोकसभा चुनाव के चौथे फेज में सोमवार को 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की 96 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। 62.56% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 75.72% और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में 35.97% मतदान हुआ। इसके अलावा आंध्र प्रदेश की 175 और ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हुआ। एमपी में 68.20 फीसदी मतदान हुआ।

वोटिंग के दौरान 3 लोगों की मौत


चुनाव के बीच पश्चिम बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र में तीन लोगों की अलग-अलग वजह से मौत हुई है। पश्चिम बंगाल के बोलपुर में वोटिंग से एक दिन पहले TMC कार्यकर्ता की हत्या हाे गई। TMC ने CPI (M) समर्थकों पर बम धमाके का आरोप लगाया है। दुर्गापुर में भाजपा और TMC समर्थकों के बीच झड़प हुई है।

बिहार के मुंगेर में वोटिंग से पहले एक पोलिंग एजेंट की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मुंगेर में ही वोटिंग के दौरान पर्ची नहीं देने के आरोप में कुछ लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और 2 युवकों को हिरासत में ले लिया। महाराष्ट्र के बीड में एक न्यूज चैनल के पत्रकार की हार्ट अटैक से मौत हुई है।

आंध्र में विधायक-वोटर ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे


आंध्र प्रदेश के गुंटूर से YSR कांग्रेस के MLA अन्नाबाथुनी शिवकुमार ने एक बूथ पर वोटर को थप्पड़ जड़ दिया। जवाब में वोटर ने भी उन्हें थप्पड़ मारा। इसके बाद विधायक समर्थकों ने शख्स की पिटाई कर दी। शख्स ने विधायक को कतार में नहीं आने पर टोका, जिस पर विवाद हुआ।

आंध्र प्रदेश में ही वोटर के साथ दुर्व्यवहार का एक दूसरा मामला सामने आया है। जहीराबाद के कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश शेतकर के भाई नागेश शेतकर ने एक वोटर को लात मारी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। इसके बाद वोटर की बाइक गिरा दी गई, जब वो उठाने गया तो उसे शेतकर ने पैर से मारा।
May 13, 2024, 14:18 IST
भगवान गणेश की वेशभूषा में पहुंचा मतदान केंद्र
भगवान गणेश की वेशभूषा में पहुंचा मतदान केंद्र

मामला बुरहानपुर का है, जहां भगवान गणेश की वेशभूषा में टोपनदास मतदान केंद्र पहुंचे। इस दौरान उनके हाथ में एक पोस्टर था, जिसमें ‘राष्ट्र हित में मतदान अवश्य करें’ लिखा था। उन्होंने पोलिंग बूथ पर लाइन में लगकर अपना वोट डाला।

May 13, 2024, 14:19 IST
दोपहर 1 बजे तक 48.52% वोटिंग

  • देवास 52.11%
  • धार 49.37%
  • इंदौर 38.60%
  • खंडवा 48.15%
  • खरगोन 51.48%
  • मंदसौर 50.39%
  • रतलाम 51.13%
  • उज्जैन 49.71%

May 13, 2024, 11:53 IST
सुबह 11 बजे तक 32.38% वोटिंग

  • देवास 35.83%
  • धार 32.62%
  • इंदौर 25.01%
  • खंडवा 31.87%
  • खरगोन 33.52%
  • मंदसौर 34.12%
  • रतलाम 34.04%
  • उज्जैन 34.25%

May 13, 2024, 10:43 IST
इंदौर में सबसे कम मतदान

इंदौर लोकसभा सीट पर सबसे कम वोट प्रतिशत दर्ज किया गया है। इंदौर में अब तक 11.48 वोट प्रतिशत दर्ज हुआ है, तो वहीं सबसे ज्यादा उज्जैन लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा 16.80 प्रतिशत वोट हुआ है। इसके साथ ही देवास में 16.79 प्रतिशत, मंदसौर 16.61प्रतिशत, मंदसौर में 16.61 प्रतिशत, रतलाम में 13.73 प्रतिशत, धार में 15.51 प्रतिशत, खरगोन में 15.35 प्रतिशत और खंडवा में 14.68 प्रतिशत वोट दर्ज किया गया है।

May 13, 2024, 09:56 IST
सुबह 9 बजे तक 14.97% वोटिंग

  • देवास 16.79%
  • धार 15.61%
  • इंदौर 11.48%
  • खंडवा 14.68%
  • खरगोन 15.35%
  • मंदसौर 16.61%
  • रतलाम 13.73%
  • उज्जैन 16.80%

May 13, 2024, 09:42 IST
सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में किया मतदान
सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में किया मतदान
May 13, 2024, 09:19 IST
May 13, 2024, 09:00 IST
धार में हार्ट अटैक से कर्मचारी की मौत

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार (Dhar) जिले में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में कार्यरत कर्मचारी की हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत हो गई। साइलेंट अटैक आने से कर्मचारी की मौत होना बताया जा रहा है। धार के विकासखंड तिरला के BO सुमन वासने की रविवार देर रात घर पर हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे गंधवानी तहसील में कल ही मतदान वितरण सामग्री वितरित कर तिरला पहुंचे थे। आज भी उन्हें ड्यूटी पर जाना था, लेकिन देर रात करीब 1 बजे साइलेंट अटैक आने की वजह से उनकी मौत हो गई।

May 13, 2024, 08:10 IST
जानें चौथे चरण में कौन- किसके सामने
जानें चौथे चरण में कौन- किसके सामने
May 13, 2024, 07:50 IST
नीमच (जावद) के भाजपा विधायक ओम प्रकाश सकलेचा किया मतदान
नीमच (जावद) के भाजपा विधायक ओम प्रकाश सकलेचा किया मतदान

नीमच। नीमच जिले के जावद में बूथ क्रमांक 170 पर पूर्व एमएसएमई मंत्री, जावद के भाजपा विधायक ओम प्रकाश सकलेचा ने पत्नी संगीता सकलेचा व बेटे के साथ पहुँच कर किया मतदान।

May 13, 2024, 07:14 IST
चौथे फेज में कुल 1,717 कैंडिडेट्स मैदान में

चुनाव आयोग के मुताबिक इलेक्शन के चौथे फेज में कुल 1,717 कैंडिडेट्स मैदान में हैं, जिनमें 1,540 पुरुष और 170 महिला उम्मीदवार हैं। इनमें महिलाएं केवल 10% हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) के मुताबिक, इस फेज के 1,710 उम्मीदवारों में से 21% यानी 360 उम्मीदवार पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 476 यानी 28% उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है। 24 ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है। 543 लोकसभा सीटों में तीसरे फेज तक 284 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। आज मिलाकर 380 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। बाकी 3 फेज में 163 सीटों पर वोटिंग बचेगी। 4 जून को रिजल्ट है।

May 13, 2024, 07:06 IST
5 केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व क्रिकेटर, एक पूर्व सीएम मैदान में

2024 लोकसभा चुनाव के चौथे फेज में आज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। इसमें 8.73 करोड़ महिलाओं सहित 17.70 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। कुल 1.92 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 19 लाख से ज्यादा अधिकारियों को तैनात किया गया है। 2019 में इन सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा ने 42, वाईएसआर कांग्रेस ने 22, बीआरएस ने 9 और कांग्रेस ने 6 सीटें जीती थीं। अन्य को 17 सीटें मिली थीं। इस फेज में 5 केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा देश के दो सबसे अमीर प्रत्याशी मैदान में हैं। आंध्र प्रदेश के गुंटूर से TDP प्रत्याशी के पास 5,705 करोड़ रुपए और तेलंगाना की चेवेल्ल सीट से भाजपा प्रत्याशी के पास 4,568 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान

By Jitendra Shrivastava

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान
IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट

By The Sootr

IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट
खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड

By Amresh Kushwaha

खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड
पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच

By Pooja Kumari

पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच
MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे

By Pratibha Rana

MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

By Pooja Kumari

दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान
इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट

By Pratibha Rana

इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट