लोकसभा चुनाव नतीजे : मोदी ही रहेंगे सरकार, मगर 100 सीटों का नुकसान

देश की 542 लोकसभा सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरु हो गई है। 7 चरणों में हुए लोकसभा चुनाव 2024 का आज परिणाम आना है। देखना होगा कि क्या नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनते है या इंडिया अलायंस की सरकार आती है।

author-image
Shreya Nakade
एडिट
New Update
लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024 (  lok saha election 2024 ) के रुझानों में भाजपा को उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भारी नुकसान होता दिख रहा है। पार्टी ने यूपी में 2019 में 62 सीटें जीती थी। इस बार पार्टी सिर्फ 36 सीटों पर आगे हैं। समाजवादी पार्टी ने यहां गेम बदला है। सपा अभी 34 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 7 सीटों पर बढ़त प्राप्त है। 

इसी तरह राजस्थान में भी भाजपा को भारी नुकसान हो रहा है। पार्टी सिर्फ 14 सीटों पर आगे है। 2019 में यहां भाजपा ने सभी 25 सीटें जीती थी। कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाती नजर आ रही है। 

पीएम मोदी वाराणसी से जीते, आधे से कम हुई मार्जिन

उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के अजय राय को 1 लाख 52 हजार 513 मतों से हराया है। काउंटिंग के शुरुआती राउंड में पीएम मोदी पीछे चल रहे थे। काउटिंग खत्म होते-होते उन्होंने जीत दर्ज कर ली है। हालांकि उनकी जीत की मार्जिन आधे से भी कम हो गई है। 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्हें 4,79,505 वोट मिले थे। 

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे

लोकसभा चुनाव 2019 नतीजे

lok saha election 2024 counting 

  • Jun 04, 2024 17:46 IST

    6 बजे तक भाजपा 239, कांग्रेस 99 

    6 बजे के रुझानों में एनडीए की सरकार बनना तय हो गया है। बढ़त और जीत मिलाकर एनडीए गठबंधन 292 सीटें अपने नाम कर रही है। इंडिया गठबंधन के खाते में 205 सीटें जाते दिखाई दे रही है। 6 बजे तक सभी सीटों के ये है हाल- 

    PartyWonLeadingTotal
    Bharatiya Janata Party - BJP38201239
    Indian National Congress - INC128799
    Janata Dal (Secular) - JD(S)202
    Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackrey) - SHSUBT1910
    Aam Aadmi Party - AAAP123
    Hindustani Awam Morcha (Secular) - HAMS101
    Nationalist Congress Party - NCP101
    Voice of the People Party - VOTPP101
    Sikkim Krantikari Morcha - SKM101
    Aazad Samaj Party (Kanshi Ram) - ASPKR101
    Samajwadi Party - SP03838
    All India Trinamool Congress - AITC02929
    Dravida Munnetra Kazhagam - DMK02222
    Telugu Desam - TDP01616
    Janata Dal (United) - JD(U)01212
    Nationalist Congress Party – Sharadchandra Pawar - NCPSP077
    Shiv Sena - SHS066
    Lok Janshakti Party(Ram Vilas) - LJPRV055
    Yuvajana Sramika Rythu Congress Party - YSRCP044
    Rashtriya Janata Dal - RJD044
    Communist Party of India (Marxist) - CPI(M)044
    Indian Union Muslim League - IUML033
    Jharkhand Mukti Morcha - JMM033
    Janasena Party - JnP022
    Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation) - CPI(ML)(L)022
    Viduthalai Chiruthaigal Katchi - VCK022
    Communist Party of India - CPI022
    Rashtriya Lok Dal - RLD022
    Jammu & Kashmir National Conference - JKN022
    United People’s Party, Liberal - UPPL011
    Asom Gana Parishad - AGP011
    Kerala Congress - KEC011
    Revolutionary Socialist Party - RSP011
    Zoram People’s Movement - ZPM011
    Biju Janata Dal - BJD011
    Shiromani Akali Dal - SAD011
    Rashtriya Loktantrik Party - RLTP011
    Bharat Adivasi Party - BHRTADVSIP011
    Marumalarchi Dravida Munnetra Kazhagam - MDMK011
    Apna Dal (Soneylal) - ADAL011
    AJSU Party - AJSUP011
    All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen - AIMIM011
    Independent - IND167
    Total60483543



  • Jun 04, 2024 14:59 IST

    तेलंगाना में भाजपा हुई मजबूत, 8 सीटों पर आगे

    तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पार्टी ने यहां कि 8 सीटों पर बढ़त बना ली है। कांग्रेस को भी तेलंगाना में 8 सीटें मिली है। 2019 में यहां भाजपा ने 4 और कांग्रेस ने 3 सीट जीती थी। AIMIM ने यहां एकमात्र हैदराबाद सीट जीती है। 



  • Jun 04, 2024 13:49 IST

    भाजपा ने जीती दूसरी सीट

    राजस्थान की जयपुर सीट से भाजपा की मंजु शर्मा ने 8,86,850 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। इससे पहले भाजपा ने सूरत सीट पर चुनाव के पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज कर ली थी। 



  • Jun 04, 2024 13:45 IST

    महबूबा मुफ्ती 2 लाख से ज्यादा वोटों से पिछड़ी

    जम्मु कश्मीर की राजौरी अनंतनाग सीट पर पीडीपी की महबूबा मुफ्ती पिछड़ रही है। 

    नेशनल कॉन्फ्रेंस के मियां अल्ताफ अहमद को 2 लाख से ज्यादा की बढ़त प्राप्त है। 



  • Jun 04, 2024 13:40 IST

    मध्य प्रदेश, दिल्ली और हिमाचल में क्लीन स्वीप करती दिख रही भाजपा

    भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है। 

    • हिमाचल की 4 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाती दिख रही है। 2014 और 2019 में भी पार्टी ने यहां क्लीन स्वीप किया था। 
    • मध्य प्रदेश में पहली बार भाजपा के खाते में सभी 29 सीटें जा सकती है। पार्टी सभी सीटों पर आगे है। 
    • दिल्ली में भी सभी 7 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे है। 



  • Jun 04, 2024 13:32 IST

    ओडिशा में भाजपा ने पलटा गेम, BJD सिर्फ 1 सीट पर आगे

    • ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी 19 सीटों पर आगे चल रही है। 
    • पुरी सीट पर संबित पात्रा 52 हजार से ज्यादा से आगे चल रहे हैं। 
    • नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल और कांग्रेस 1-1 सीट पर आगे है। 
    • 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां भाजपा के खाते में 8 सीटें गई थी। 



  • Jun 04, 2024 13:11 IST

    बिहार की पांचो सीटों पर चिराग पासवान की पार्टी आगे 

    बिहार में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सभी सीटों पर पार्टी आगे चल रही है। 

    • वैशाली से वीणा देवी आगे
    • हाजिपुर से चिराग पासवान आगे
    • समस्तिपुर से संभवी आगे
    • जमुई से अरुण भारती आगे
    • खगड़िया से राजेश वर्मा आगे

    बिहार चिराग पासवान

    SOURCE - ECI



  • Jun 04, 2024 13:04 IST

    महाराष्ट्र की हाईप्रोफाइल सीटों के हाल

    महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी 12 सीटों पर शिवसेना शिंदे गुट 7 सीटों पर और एनसीपी अजीत पवार गुट 1 सीट पर आगे हैं। कांग्रेस 11 सीटों पर शिवसेना उद्धव गुट 9 सीटों पर और एनसीपी शरद पवार गुट 7 सीटों पर आगे हैं। 

    महाराष्ट्र की हाईप्रोफाइल सीटों के हाल

    • बारामती से NCP (शरद गुट) की सुप्रिया सुले आगे
    • नागपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आगे
    • उत्तर मुंबई से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आगे
    • अमरावती से भाजपा की नवनीत राणा आगे
    • कल्याण से सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत 1 लाख से ज्यादा वोटों से आगे
    • बीड से भाजपा की पंकजा मुंडे आगे
    • रत्नागिरी सिंधुदुर्ग से भाजपा के नारायण राणे आगे
    • कोल्हापुर से कांग्रेस के छत्रपति शाहु शाहजी आगे



  • Jun 04, 2024 12:49 IST

    मध्य प्रदेश में शंकर लालवानी ने बनाया रिकॉर्ड

    मध्य प्रदेश के इंदौर से भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी 8 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। अगर यह आंकड़े नतीजों में तब्दील होते हैं तो शंकर लालवानी लोकसभा चुनाव के इतिहास में सबसे बड़ी मार्जिन से जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी बन जाएंगे। 

    2019 में नवसारी लोकसभा सीट से भाजपा के सी. आर. पाटिल ने 6,89,688 वोटों से जीत दर्ज की थी। 

    इंदौर में कांग्रेस के अक्षय बम के भाजपा में शामिल होने के बाद, यहां इंडिया का कोई उम्मीदवार नहीं था। 



  • Jun 04, 2024 12:27 IST

    भाजपा गुजरात की 2 सीटों पर पिछड़ रही

    गुजरात की 25 लोकसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 23 सीटों पर आगे चल रही है। 2 सीटों पर कांग्रेस पार्टी को बढ़त प्राप्त है। पाटन से कांग्रेस के चंदनजी तालाजी ठाकोर 9 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। बांसकाठा से कांग्रेस के जेनीबेन नागाजी ठाकोर 2 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। गांधीनगर लोकसभा सीट से गृह मंत्री अमित शाह 4 लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं। 



  • Jun 04, 2024 12:13 IST

    पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त हुई आधी, टीएमसी 32 सीटों पर आगे

    पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को भारी नुकसान हो रहा है। यहां पार्टी अभी 42 में से सिर्फ 9 सीटों पर आगे चल रही है। 2019 में भाजपा ने यहां 18 सीटे जीती थी। ममता बनर्जी की तृणमुल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में 32 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। 

    टीएमसी के बहरामपुर से युसुफ पठान, डायमंड हार्बर से अभिजीत बनर्जी, आसनसोल सेशत्रुद्धन सिन्हा और कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा आगे हैं। 



  • Jun 04, 2024 12:05 IST

    पंजाब में भाजपा का नहीं खुला खाता, कांग्रेस 7 सीट पर आगे

    पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस पार्टी 7 सीटों पर बढ़त बनाती नजर आ रही है। 2019 में यहां पार्टी ने 8 सीटें जीती थी। भारतीय जनता पार्टी का अभी यहां खाता भी नहीं खुला है। 2019 में पार्टी ने यहां 2 सीटें जीती थी। 

    वर्तमान में आम आदमी पार्टी 3 सीटों पर आगे है। शिरोमणि अकाली दल के खाते में 1 सीट जाती दिखाई दे रही है। 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं। 

    जलंधर सीट पर कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी आगे चल रहे हैं। 

    अमृतसर, गुरदासपुर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहेब, फिरोजपुर और पटियाला सीट पर कांग्रेस को बढ़त है। 

    आप होशियारपुर, आनंदपुर साहेब और संगरूर सीट पर आगे है। 

    अकाली दल बठिंडा सीट पर आगे है। 



  • Jun 04, 2024 11:49 IST

    यूपी में भाजपा को नुकसान - स्मृति ईरानी लगातार पीछे, राजनाथ सिंह और अरुण गोविल को मामुली बढ़त

    उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को भारी नुकसान हो रहा है। यहां इंडिया गठबंधन को बढ़त प्राप्त है। एक नजर यूपी की हाईप्रोफाइल सीटों के हाल पर-

    वाराणसी- पीएम नरेंद्र मोदी 64 हजार से ज्यादा वोटों से आगे
    अमेठी-  स्मृति ईरानी 37 हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़ रही
    रायबरेली- राहुल गांधी ने 1 लाख से ज्यादा वोटों की बढ़त हासिल की
    लखनऊ- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 17 हजार से ज्यादा वोटों से आगे
    कन्नौज- सपा प्रमुख अखिलेश यादव 57 हजार से ज्यादा वोटों से आगे
    मैनपुरी- डिंपल यादव 66 हजार से ज्यादा वोटों से आगे
    गोरखपुर- भाजपा के रवि किशन 21 हजार से ज्यादा वोटों से आगे
    मेरठ- भाजपा के अरुण गोविल 15 हजार से ज्यादा वोटों से आगे
    मथुरा- हेमा मालिनी 1 लाख 36 हजार से ज्यादा वोटों से आगे
    फैजाबाद- सपा के अवधेश प्रसाद 4 हजार से ज्यादा वोटों से आगे



  • Jun 04, 2024 11:39 IST

    कर्नाटक में भी भाजपा को नुकसान, कांग्रेस की सीटें बढ़ रही

    कर्नाटक में भी भारतीय जनता पार्टी को भारी नुकसान होता दिख रहा है। पार्टी अभी 17 सीटों पर आगे चल रही है। 2019 के लोकसभा चुनावों भाजपा ने कर्नाटक में 25 सीटें जीती थी। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी यहां 8 सीटों पर आगे चल रही है। जेडीएस के खाते में 3 सीटें जाती दिखाई दे रही है। 2019 में कांग्रेस और जेडीएस के खाते में 1-1 सीटें ही गई थी। बेंगलुरु साउथ से तेजस्वी सूर्या आगे चल रहे हैं। 

    कर्नाटक लोकसभा अपडेट



  • Jun 04, 2024 11:23 IST

    राजस्थान में भाजपा को भारी नुकसान, पार्टी सिर्फ 14 सीटों पर आगे, 2019 में जीती थी पूरी 25 सीटें

    राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। यहां अभी पार्टी 14 सीटों पर आगे चल रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 25 में से 25 सीटें अपने नाम की थी। इस बार कांग्रेस 8 सीटों पर आगे चल रही है। कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी के खाते में 1-1 सीट जाती दिख रही है। 

    बाड़मेर में कांग्रेस के उम्मेद राम बेनीवाल 44 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। 

    दौसा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मुरारी लाल मीणा को 1 लाख से ज्यादा वोटों की बढ़त मिल गई है। 

     



  • Jun 04, 2024 11:10 IST

    11 बजे तक भाजपा को 233 सीटों पर बढ़त, कांग्रेस का आंकड़ा 100 के पास

    11 बजे तक भारतीय जनता पार्टी ने 233 सीटों पर बढ़त बना ली है। पार्टी अभी भी बहुमत के आंकड़े से दूर है। कांग्रेस पार्टी भी 99 सीटों पर आगे हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने बड़ा दांव खेला है। पार्टी 36 सीटों पर आगे हैं। महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन 30 सीटों पर आगे है। बिहार में एनडीए को बढ़त प्राप्त है। मध्य प्रदेश में 29 सीटें भाजपा के खाते में जाती दिखाई दे रही हैं।

     

     

    source- ECI



  • Jun 04, 2024 11:06 IST

    महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन 30 सीटों पर आगे, एनडीए को 17 पर बढ़त

    महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में इंडिया गठबंधन को बढ़त मिलती नजर आ रही है। कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) 11-11 सीटों पर आगे है। एनसीपी (शरद पवार गुट) 8 सीटों पर आगे है। महाविकास अघाड़ी के पास 30 सीटों पर बढ़त है। 

    भारतीय जनता पार्टी 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। शिवसेना (शिंदे गुट) 6 सीटों पर और अजीत पवार की एनसीपी 1 सीट पर आगे है। 

    बारामती लोकसभा सीट से एनसीपी शरद गुट की सुप्रिया सुले 8 हजार से ज्यादा वोटों से आगे है। 

    नागपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आगे हैं। 

    बीड सीट से भाजपा की पंकजा मुंडे पीछे हैं। 

    अमरावती से भाजपा की नवनीत राणा आगे हैं। 

    मुंबई नोर्थ से पीयुष गोयल को बढ़त प्राप्त है। 

    कल्याण सीट पर सीएम शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे आगे हैं। 

     

    नॉ



  • Jun 04, 2024 10:54 IST

    बिहार में एनडीए को बढ़त, कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर आगे

    बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन बढ़त बनाते नजर आ रहा है। भाजपा ने 11 सीटों पर तो जेडीयू ने 13 सीटों पर बढ़त बना ली है। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी 5 सीटों पर आगे है। लालु प्रसाद यादव की आरजेडी 4 सीटों पर आगे है। 

    पूर्णिया से लालू यादव की बेटी बिमा भारती पीछे चल रही है। 

    पटना साहिब से पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद आगे चल रहे हैं। 

    हाजिपुर से चिराग पासवान आगे हैं। 

    कांग्रेस इकलौती सासाराम लोकसभा सीट पर आगे है। यहां से मनोज कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। 

    बिहार लोकसभा

    Source - ECI



  • Jun 04, 2024 10:36 IST

    हैदराबाद से असदुद्दीन ओवैसी आगे

    तेलंगाना की हैदराबाद लोकसभा सीट से AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी आगे चल रहे हैं। उन्होंने भाजपा की माधवी लता को 17 हजार से ज्यादा वोटों से पछाड़ दिया है। ओवैसी हैदराबाद से 4 बार के सांसद हैं। 



  • Jun 04, 2024 10:33 IST

    पश्चिम बंगाल में टीएमसी 23 सीटों पर आगे

    पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 42 में से 23 सीटों पर आगे चल रही है। 6 सीटों पर भाजपा और 3 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में टीएमसी को 22 और भाजपा को 18  सीटें मिली थी। कांग्रेस के खाते में 4 सीट गई थी। 

    बशीरहाट सीट से टीएमसी के नुरुल इस्लाम आगे है। 

    डायमंड हार्बर से अभिजीत बनर्जी 66 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं।

    पश्चिम बंगाल



  • Jun 04, 2024 10:07 IST

    10 बजे तक भाजपा 200 पार, कांग्रेस 80 सीटों पर आगे

    10 बजे तक की अपडेट- इलेक्शन कमिशन के मुताबिक सुबह 10 बजे तक भारतीय जनता पार्टी ने 209 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। कांग्रेस 80, समाजवादी पार्टी 29, टीडीपी 15, डीएमके 13, शिवसेना (एसएचएस) 10, जदयू 9 और शिवसेना (यूबीटी) 7 सीटों पर आगे है। 

    10 बजे तक की अपडेट



  • Jun 04, 2024 10:00 IST

    हरियाणा में कांग्रेस को बढ़त

    हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को रुझानों में बढ़त दिख रही है। यहां की 10 लोकसभा सीटों में से 5 पर कांग्रेस को बढ़त है। 4 सीटों पर भाजपा आगे है। 1 सीट पर आप ने बढ़त ली है। 

    कुरुक्षेत्र से भाजपा के नवीन जिंदल पीछे हैं।

    गुरुग्राम से कांग्रेस के राज बब्बर 28 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। 

    करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आगे चल रहे हैं। 

    हरयाणा



  • Jun 04, 2024 09:39 IST

    स्मृति ईरानी अमेठी से पीछे

    उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति ईरानी 8 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा को बढ़त मिलती नजर आ रही है। 



  • Jun 04, 2024 09:32 IST

    उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को बढ़त

    लोकसभा चुनाव 2024 के शुरुआती रुझानों में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन आगे चल रहा है। समाजवादी पार्टी को 32 सीटें और कांग्रेस को 6 सीटें मिलती नजर आ रही है। जबकि भाजपा के खाते में अभी 25 सीटें ही है।

    सुल्तानपुर से भाजपा की मेनका गांधी पीछे हैं। केसरगंज से करण भूषण सिंह पीछे हो गए हैं। मैनपुरी से डिंपल यादव और कन्नौज से अखिलेश यादव आगे हैं। 

    वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी पीछे हैं। कांग्रेस के अजय राय आगे चल रहे हैं। लखनऊ से राजनाथ सिंह और मथुरा से हेमा मालिनी आगे हैं। रायबरेली से राहुल गांधी आगे चल रहे हैं। 

    उत्तर प्रदेश अपडेट



  • Jun 04, 2024 09:27 IST

    9 बजे तक एनडीए को 279, इंडिया को 215

    9 बजे तक के रुझानों में भाजपा के एनडीए गठबंधन को 279 सीटें मिलती नजर आ रही है। जबकि इंडिया गठबंधन ने भी 215 सीटों पर बढ़त बना ली है। कई स्थानों पर ईवीएम से मतों की गिनती शुरु हो गई है। बहुमत के लिए 272 सीटों की जरुरत होती है। भाजपा 240 सीटों परऔर कांग्रेस 96 सीटों पर आगे नजर आ रही है। 



  • Jun 04, 2024 09:21 IST

    वाराणसी से पीएम मोदी 6 हजार वोटों से पीछे

    उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के अजय राय आगे हैं।

    वाराणसी लोकसभा सीट

     Source- ECI



  • Jun 04, 2024 09:18 IST

    उत्तर प्रदेश में सपा 26, भाजपा 22 सीटों पर आगे

    उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में समाजवादी पार्टी आगे दिखाई दे रही है। 56 सीटों के रुझानों में 26 पर सपा आगे है। भाजपा उम्मीदवार 22 सीटों पर और कांग्रेस उम्मीदवार 6 सीटों पर आगे हैं। कन्नौज से सपा प्रमुख अखिलेश यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, मिर्जापुर से रमेश चंद आगे हैं।

    लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मथुरा से हेमा मालिनी, केसरगंज से बृज भूषण सिंह के बेटे करण आगे हैं। 

     



  • Jun 04, 2024 09:11 IST

    गुजरात की 5 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त

    गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से 5 पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। कांग्रेस बनासकांठा, पाटन, जामनगर, जूनागढ़ और आनंद सीट पर आगे है। भारतीय जनता पार्टी 20 सीटों पर आगे हैं। एक सूरत सीट पर भाजपा की पहले ही निर्विरोध जीत हो चुकी है। 



  • Jun 04, 2024 09:08 IST

    मनसुख मंडाविया 28 हजार से ज्यादा वोटों से आगे

    गुजरात के पोरबंदर से केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया आगे चल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने 28 हजार से ज्यादा मतों की बढ़त बना ली है। उनके सामने कांग्रेस के ललित वसोया की चुनौती है। 

    पोरबंदर लोकसभा सीट

    Source- ECI

     



  • Jun 04, 2024 09:04 IST

    मेरठ से अरुण गोविल पीछे

    उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अरुण गोविल पीछे चल रहे हैं। बैलेट पेपर की काउंटिंग में समाजवादी पार्टी की सुनिता वर्मा 6 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। 



  • Jun 04, 2024 09:02 IST

    आम आदमी पार्टी दक्षिण दिल्ली समेत 5 सीटों पर आगे

    लोकसभा चुनाव 2024 के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी 5 सीटों पर आगे चल रही है ( aap leading on 5 seats ) । पार्टी भरूच, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, संगरूर, पटियाला और दक्षिण दिल्ली से आगे है। ये रुझान बैलेट पेपर की गिनती के हैं। 



  • Jun 04, 2024 08:57 IST

    केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू आगे

    अरुणाचल वेस्ट लोकसभा सीटे से केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू आगे चल रहे हैं। बैलेट पेपर की काउंटिंग में उन्हें 9,712 वोट मिल चुके हैं। केंद्रीय मंत्री 4 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं।



  • Jun 04, 2024 08:55 IST

    गांधीनगर सीट से गृह मंत्री अमित शाह आगे

    गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से गृह मंत्री अमित शाह आगे चल रहे हैं। बैलेट पेपर की गिनती में उन्हें 8 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। अमित शाह 7 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। उनके सामने कांग्रेस की सोनल पटेल चुनाव लड़ रही हैं। 



  • Jun 04, 2024 08:50 IST

    पटना से रविशंकर प्रसाद, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे

    लोकसभा चुनाव 2024 के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के रविशंकार प्रसाद पटना साहिब से आगे चल रहे हैं। मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया और छत्तीसगढ़ के बस्तर से भाजपा के महेश कश्यप आगे हैं। 

     



  • Jun 04, 2024 08:43 IST

    महबूबा मुफ्ती राजौरी अनंतनाग से पीछे

    जम्मू कश्मीर की राजौरी अनंतनाग लोकसभा सीट से पीडीपी की महबूबा मुफ्ती पीछे चल रही हैं। इस सीट पर बैलेट पेपर की काउटिंग में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अल्ताफ अहमद आगे हैं। 



  • Jun 04, 2024 08:41 IST

    भाजपा 17 सीटों पर, कांग्रेस 1 सीट पर आगे

    लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआती 25 सीटों के रुझानों में भाजपा 17 में आगे चल रही है। मंडी से कंगना रनौत ने 3 हजार से ज्यादा वोटों से आगे है। जयपुर ग्रामीण से राव राजेंद्र सिंह आगे हैं। जलंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी आगे हैं। 

    शुरुआती रुझान

     source- Election Commission of India



  • Jun 04, 2024 08:36 IST

    राहुल गांधी रायबरेली और वायनाड सीट से आगे

    राहुल गांधी शुरुआती रुझानों में रायबरेली और वायनाड दोनों ही सीटों से आगे चल रहे हैं। रायबरेली में उनके सामने भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह है। वायनाड लोकसभा सीट पर उनके सामने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ऐनी राजा और भाजपा के के. सुरेंद्रन की चुनौती है। इस सीट पर उन्होंने 2019 में 4 लाख से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की थी। 



  • Jun 04, 2024 08:23 IST

    रायबरेली में बैलेट पेपर की काउंटिंग शुरु

    रायबरेली लोकसभा सीट ( Raebareli sabha seat )  पर बैलेट पेपर की काउंटिंग की तस्वीरे सामने आई है। रायबरेली से कांग्रेस के राहुल गांधी ( rahul gandhi ) चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह की चुनौती है। 



उत्तर प्रदेश राजस्थान स्मृति ईरानी राहुल गांधी नरेंद्र मोदी अखिलेश यादव अमेठी लोकसभा सीट डिंपल यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे lok saha election 2024 counting लोकसभा चुनाव 2024