लोकसभा चुनाव अपडेट : मध्य प्रदेश सहित 21 राज्यों की लोकसभा सीटों पर नामांकन शुरू

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए पूरे देश में हलचल है। पल- पल नई खबर, नए समीकरण सामने आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 से संबंधित हर जरूरी खबर आपके लिए यहां मिलेगी…

Advertisment
author-image
CHAKRESH
एडिट
New Update
lok sabha chunav update news

Delhi. रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए NDA ने शीट शेयरिंग की घोषणा कर दी। भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हम के बीच सीटों का बंटवारा हो गया। वहीं, इस बंटवारे में पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोजपा को एक भी सीट नहीं मिली है। उनकी पार्टी को पूरी तरह से गठबंधन के अंदर इग्नोर कर दिया गया है। तब से वे नाराज थे। मंगलवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपने त्यागपत्र का ऐलान कर दिया ।

हमारे साथ नाइंसाफी हुई है

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि मैंने बहुत ईमानदारी से NDA की सेवा की। पीएम नरेंद्र मोदी देश के बड़े नेता हैं, लेकिन हमारी पार्टी और व्यक्तिगत रूप से हमारे साथ नाइंसाफी हुई। इसलिए मैं केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देता हूं। 

पशुपति कुमार पारस का बयान सुनिए

  • Mar 20, 2024 11:40 IST
    मध्य प्रदेश सहित 21 राज्यों की लोकसभा सीटों पर नामांकन शुरू

    देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों के लिए आज (20 मार्च) से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इन 102 सीटों में तमिलनाडु की 39, राजस्थान की 12 और मध्य प्रदेश की 6 सीटें शामिल हैं। चुनाव आयोग ने 16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। चुनाव आयोग की नोटिफिकेशन के मुताबिक, नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च है। वहीं, नॉमिनेशन पेपर्स की स्क्रूटनी 28 मार्च को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी डेट 20 मार्च निर्धारित की गई है।



  • Mar 19, 2024 14:23 IST
    शिबू सोरेन की बहू और विधायक सीता ने झामुमो छोड़ी

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और विधायक सीता सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है। सीता सोरेन हेमंत के जेल जाने के 48 दिन बाद चंपई सोरेन को CM बनाए जाने से नाराज चल रही थीं। चर्चा है कि वो भाजपा में शामिल हो सकती हैं। सीता सोरेन JMM सुप्रीम शिबू सोरेन की बड़ी बहू हैं। इसके अलावा वे दुमका के जामा से 3 बार की विधायक और पार्टी की केंद्रीय महासचिव भी हैं। सीता सोरेन ने शिबू सोरेन को इस्तीफा भेजा है। उन्होंने लिखा- मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ साजिश रची जा रही है। इससे दुखी हूं। मैं अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहीं हूं।



  • Mar 19, 2024 13:27 IST
    दिल्ली में अमित शाह से मिलने पहुंचे राज ठाकरे 

    महाराष्ट्र की सियासी उठापटक अब मुंबई से लेकर दिल्ली तक जारी है। एक तरफ जहां दिल्ली पहुंचे राज ठाकरे ने बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की और अब गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे हैं तो दूसरी ओर मुंबई में डिप्टी सीएम अजित पवार दूसरे डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिलने उनके निवास पहुंचे। इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने निवास पर पार्टी के सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। 



राज ठाकरे पशुपति कुमार पारस लोकसभा चुनाव अपडेट