Live Blog
मध्यप्रदेश में 3 बजे तक 53.44% voting, बस्तर 58.14% ने डाले वोट

Synopsis: मध्‍य प्रदेश-वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है और शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। हालांकि, शाम 3 बजे तक 53.44 फीसदी हो चुकी है। लोकसभा चुनाव के साथ ही साथ अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग जारी है।

BHOPAL.लोकसभा चुनाव 2024 ( Lok Sabha Elections 2024 ) का शुभारंभ हो चुका है। शुक्रवार को पहले चरण की वोटिंग ( voting ) शुरू हो गई है। इस फेज में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। पहले चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान हैं। इस चरण में नौ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत भी दांव पर है। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं। इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला वोटर्स हैं। इनमें से 35.67 लाख वोटर्स ऐसे हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे, जबकि, 20 से 29 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 3.51 करोड़ है। इनके लिए 1.87 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। आपको बताते चलें कि 102 सीटों में से मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों में वोटिंग होगी ।

RSS चीफ मोहन भागवत ने डाला वोट


पहले फेज के तहत नागपुर सीट पर भी मतदान चल रहा है। इस सीट के मतदान केंद्र पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी मतदान करने पहुंचे। उन्होंने सुबह 7 बजे ही पहुंचकर मतदान किया। बता दें की बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने इस सीट से विकास ठाकरे को मैदान में उतारा है।





कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने शिवगंगा में डाला वोट


कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने तमिलनाडु की शिवगंगा सीट पर वोट डाला। उन्होंने कहा,'मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि मैं लोकसभा चुनाव में अपना वोट डाल सका। जहां तक तमिलनाडु का सवाल है, मुझे पूरा विश्वास है कि INDIA ग्रुप तमिलनाडु की सभी 39 संसदीय सीटों पर जीत हासिल करेगा। यह चुनाव का पहला चरण है, सात चरण हैं। आज पूरे तमिलनाडु में वोट पड़ रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी सीटें जीतेंगे।
Apr 19, 2024, 14:17 IST
उमरिया जिले की मानपुर विस में चुनाव का बहिष्कार

उमरिया जिले की मानपुर विस में चुनाव का बहिष्कार किया गया है। सड़क की मांग को लेकर अड़े मतदाता। जानकारी के अनुसार ग्राम बमेरा और कसेरू में एक भी मतदाता ने वोट नहीं दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारी लगे मान मनौव्वल में। इसके अलावा कसेरू में एक भी वोट अभी तक नहीं पड़ा।

Apr 19, 2024, 13:47 IST
मतदान केंद्र की फोटो वायरल करने पर पीठासीन अधिकारी निलंबित

जबलपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सक्सेना ने पनागर विधानसभा के मतदान केन्द्र क्रमांक 173 के पीठासीन अधिकारी रतन कुमार, चार्ज मेन व्हीकल फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बता दें कि रतन कुमार द्वारा मतदान केन्द्र के भीतर के फोटो खिंचवाकर अपने मोबाइल फोन से वाट्सअप ग्रुप महर्षि वाल्मीकि एकता क्लब में पोस्ट की। शिकायत प्राप्त होने पर जाँच कराई गई। सेक्टर अधिकारी हेमंत अमहिया द्वारा मोबाइल फोन जब्त कर शिकायत सही पाई गई। मतदान केन्द्र के भीतर मोबाइल फोन के उपयोग पर लगाये गये प्रतिबंध का उल्लंघन करने के लिये पीठासीन अधिकारी को दोषी पाया गया।

Apr 19, 2024, 13:40 IST
मप्र में 1:00 बजे तक 30.46 फीसदी वोटिंग

MP 44.43% @1:00 बजे

छिंदवाड़ा 49.68%

जबलपुर 39.63%

बालाघाट 52.83%

मंडला 49.68%

शहडोल 40.82%

सीधी 34.65%

CG- बस्तर 42.57%

Apr 19, 2024, 13:23 IST
Apr 19, 2024, 12:57 IST
Apr 19, 2024, 12:52 IST
Apr 19, 2024, 12:51 IST
पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग- 33.56 फीसदी

वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग बंगाल में हुई। यहां 33.56% वोट पड़े। सबसे कम वोटिंग लक्षद्वीप में हुई, यहां 16.33% मतदान हुआ। 21 राज्यों में वोटिंग का एवरेज 25% है। वोटिंग के दौरान मणिपुर के बिष्णुपुर में फायरिंग, बंगाल के कूचबिहार हिंसा और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है।

Apr 19, 2024, 12:49 IST
गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से किया नामांकन

  • गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से किया नामांकन

Apr 19, 2024, 12:16 IST
मप्र में 11:00 बजे तक 30.46 फीसदी वोटिंग

MP 30.46% @11:00 बजे

छिंदवाड़ा 32.51%

जबलपुर 27.41%

बालाघाट 35.64%

मंडला 32.02%

शहडोल 29.57%

सीधी 26.03%

CG- बस्तर 28.12%

Apr 19, 2024, 10:13 IST
मप्र में 9:30 बजे तक 15 फीसदी वोटिंग
मप्र में 9:30 बजे तक 15 फीसदी वोटिंग

छिंदवाड़ा 15.50% जबलपुर 13.50 बालाघाट 16.53% मंडला 16.39% शहडोल 14.49% सीधी 13.57%छत्तीसगढ़ के बस्तर में 12.2 फीसदी वोट पड़े

Apr 19, 2024, 09:07 IST
Apr 19, 2024, 08:32 IST
Apr 19, 2024, 08:31 IST
Apr 19, 2024, 08:05 IST
प्रदेश संगठन महामंत्री रखे हैं कार्यालय से नजर
प्रदेश संगठन महामंत्री रखे हैं कार्यालय से नजर

मध्यप्रदेश में प्रथम चरण में छह लोकसभा क्षेत्र में मतदान हो रहे हैं। सुबह से ही प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा कंट्रोल रूम की टीम के सदस्यों के साथ मतदान की जानकारियां ले रहे हैं।

Apr 19, 2024, 07:58 IST
Apr 19, 2024, 07:57 IST
Apr 19, 2024, 07:47 IST
Apr 19, 2024, 07:15 IST
मंडला में चुनाव ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मौत

मंडला में मतदान सामग्री लेने पहुंचे सहायक प्राध्यापक मनीराम कांवरे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे ने प्राथमिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है। चुनाव आयोग परिवार को 15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के किसी एक परिजन को नौकरी भी दी जाएगी। मंडला में ही एक अन्य मतदान कर्मी राजेन्द्र कुमार साहू (61) की भी तबीयत बिगड़ गई। जिसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया है। राजेंद्र कुमार पीएचई विभाग मंडला में कार्यरत हैं, वह हार्ट पेशेंट हैं।

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान

By Jitendra Shrivastava

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान
IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट

By The Sootr

IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट
खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड

By Amresh Kushwaha

खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड
पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच

By Pooja Kumari

पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच
MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे

By Pratibha Rana

MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

By Pooja Kumari

दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान
इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट

By Pratibha Rana

इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट