Synopsis: मध्य प्रदेश-वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है और शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। हालांकि, शाम 3 बजे तक 53.44 फीसदी हो चुकी है। लोकसभा चुनाव के साथ ही साथ अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग जारी है।
RSS चीफ मोहन भागवत ने डाला वोट
पहले फेज के तहत नागपुर सीट पर भी मतदान चल रहा है। इस सीट के मतदान केंद्र पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी मतदान करने पहुंचे। उन्होंने सुबह 7 बजे ही पहुंचकर मतदान किया। बता दें की बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने इस सीट से विकास ठाकरे को मैदान में उतारा है।
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने शिवगंगा में डाला वोट
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने तमिलनाडु की शिवगंगा सीट पर वोट डाला। उन्होंने कहा,'मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि मैं लोकसभा चुनाव में अपना वोट डाल सका। जहां तक तमिलनाडु का सवाल है, मुझे पूरा विश्वास है कि INDIA ग्रुप तमिलनाडु की सभी 39 संसदीय सीटों पर जीत हासिल करेगा। यह चुनाव का पहला चरण है, सात चरण हैं। आज पूरे तमिलनाडु में वोट पड़ रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी सीटें जीतेंगे।
उमरिया जिले की मानपुर विस में चुनाव का बहिष्कार किया गया है। सड़क की मांग को लेकर अड़े मतदाता। जानकारी के अनुसार ग्राम बमेरा और कसेरू में एक भी मतदाता ने वोट नहीं दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारी लगे मान मनौव्वल में। इसके अलावा कसेरू में एक भी वोट अभी तक नहीं पड़ा।
जबलपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सक्सेना ने पनागर विधानसभा के मतदान केन्द्र क्रमांक 173 के पीठासीन अधिकारी रतन कुमार, चार्ज मेन व्हीकल फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बता दें कि रतन कुमार द्वारा मतदान केन्द्र के भीतर के फोटो खिंचवाकर अपने मोबाइल फोन से वाट्सअप ग्रुप महर्षि वाल्मीकि एकता क्लब में पोस्ट की। शिकायत प्राप्त होने पर जाँच कराई गई। सेक्टर अधिकारी हेमंत अमहिया द्वारा मोबाइल फोन जब्त कर शिकायत सही पाई गई। मतदान केन्द्र के भीतर मोबाइल फोन के उपयोग पर लगाये गये प्रतिबंध का उल्लंघन करने के लिये पीठासीन अधिकारी को दोषी पाया गया।
MP 44.43% @1:00 बजे
छिंदवाड़ा 49.68%
जबलपुर 39.63%
बालाघाट 52.83%
मंडला 49.68%
शहडोल 40.82%
सीधी 34.65%
CG- बस्तर 42.57%
वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग बंगाल में हुई। यहां 33.56% वोट पड़े। सबसे कम वोटिंग लक्षद्वीप में हुई, यहां 16.33% मतदान हुआ। 21 राज्यों में वोटिंग का एवरेज 25% है। वोटिंग के दौरान मणिपुर के बिष्णुपुर में फायरिंग, बंगाल के कूचबिहार हिंसा और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है।
- गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से किया नामांकन
MP 30.46% @11:00 बजे
छिंदवाड़ा 32.51%
जबलपुर 27.41%
बालाघाट 35.64%
मंडला 32.02%
शहडोल 29.57%
सीधी 26.03%
CG- बस्तर 28.12%
छिंदवाड़ा 15.50% जबलपुर 13.50 बालाघाट 16.53% मंडला 16.39% शहडोल 14.49% सीधी 13.57%छत्तीसगढ़ के बस्तर में 12.2 फीसदी वोट पड़े
मध्यप्रदेश में प्रथम चरण में छह लोकसभा क्षेत्र में मतदान हो रहे हैं। सुबह से ही प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा कंट्रोल रूम की टीम के सदस्यों के साथ मतदान की जानकारियां ले रहे हैं।
मंडला में मतदान सामग्री लेने पहुंचे सहायक प्राध्यापक मनीराम कांवरे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे ने प्राथमिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है। चुनाव आयोग परिवार को 15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के किसी एक परिजन को नौकरी भी दी जाएगी। मंडला में ही एक अन्य मतदान कर्मी राजेन्द्र कुमार साहू (61) की भी तबीयत बिगड़ गई। जिसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया है। राजेंद्र कुमार पीएचई विभाग मंडला में कार्यरत हैं, वह हार्ट पेशेंट हैं।
By Jitendra Shrivastava
By The Sootr

By Amresh Kushwaha
By Pooja Kumari
By Pratibha Rana
By Pooja Kumari
By Pratibha Rana