आज तीसरी बार शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, जानें किनको आ गया मंत्री पद की शपथ लेने का फोन

शपथ समारोह में दुनियाभर के नेता जुटने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सात राष्ट्रों के शासनाध्यक्ष सहित कई देशों के राजदूत-उच्चायुक्त, देश के विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियां सहित करीब आठ हजार लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। 

Advertisment
author-image
CHAKRESH
New Update
mp modi
  • संभावित मंत्रियों से 11:30 बजे मुलाकात करेंगे नरेंद्र मोदी

PM Modi Oath Taking Ceremony 2024: नरेंद्र मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसी के साथ वे इतिहास रचेंगे। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे और पहले गैर-कांग्रेसी नेता होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह में मोदी को शपथ दिलाएंगी। मोदी के साथ मंत्रिपरिषद के सदस्य भी शपथ लेंगे। 

जुटने वाले हैं दुनियाभर के नेता

शपथ समारोह में दुनियाभर के नेता जुटने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सात राष्ट्रों के शासनाध्यक्ष सहित कई देशों के राजदूत-उच्चायुक्त, देश के विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियां सहित करीब आठ हजार लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। 

इनके मंत्री बनने की संभावना

मोदी की शपथ के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे नेताओं का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, लोकसभा चुनाव जीतने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जैसे शिवराज सिंह चौहान, बसवराज बोम्मई, मनोहर लाल और सर्बानंद सोनोवाल को भी मंत्री पद के प्रबल दावेदारों में माना जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के राममोहन नायडू, JDU के ललन सिंह, संजय झा व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान उन सहयोगियों में शामिल हैं, जो नई सरकार का हिस्सा हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, TDP के तीन, JDU के दो व अन्य सहयोगी दलों के एक-एक मंत्री शपथ ले सकते हैं।  

यह खबरें भी पढ़ें-

संसदीय दल ने मोदी को माना अपना नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए पुराने संसद (संविधान सदन) के सेंट्रल हॉल में पहुंच चुके हैं। इसमें NDA के सभी 293 सांसद, राज्यसभा सांसद और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM मौजूद हैं।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने स्वागत भाषण दिया। उसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा। अमित शाह ने इसका समर्थन किया और नितिन गडकरी ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। जेडीएस अध्यक्ष कुमारस्वामी ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

इसके बाद NDA के अहम घटक TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा- हम सभी को बधाई देते हैं। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान देखा है कि 3 महीने तक पीएम ने कभी आराम नहीं किया। उन्होंने उसी भावना के साथ शुरुआत की और उसी भावना के साथ खत्म किया। आंध्र में हमने 3 जनसभाएं और 1 बड़ी रैली की और इसने चुनाव जीतने में बहुत बड़ा अंतर पैदा किया।

JDU प्रमुख और बिहार के CM नीतीश कुमार ने कहा- मैं मोदीजी के नाम का समर्थन करता हूं। मैं तो चाहता था कि वो आज ही शपथ लें। यह बहुत खुशी की बात है कि 10 साल से PM हैं, अब फिर PM होने जा रहे हैं। इन्होंने देश की सेवा की, जो कुछ भी बचा है, उसे अब पूरा कर देंगे। अगली बार जब आप आइएगा तो जो कुछ इधर उधर के लोग जो जीत गया है न, वो कोई नहीं जीतेगा।

नरेंद्र मोदी आज करेंगे सरकार बनाने का दावा पेश

नरेंद्र मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इस बीच दिल्ली में NDA और INDIA ब्लॉक की बैठकों का दौर जारी है। मध्य प्रदेश से भी BJP नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। 

लोकसभा चुनाव में NDA को मिले बहुमत के बाद अब नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ- साथ कांग्रेस के नेतृत्व वाला INDIA ब्लॉक भी लगातार बैठकें कर रहा है। आज नरेंद्र मोदी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

बताया जा रहा है कि मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने तीसरी बार बहुमत हासिल कर लिया है। एनडीए गठबंधन ने 292 सीटें जीती हैं। हालांकि, बीजेपी अकेले बहुमत (272) के आंकड़े को नहीं छू पाई और उसे 240 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। विपक्षी INDIA ब्लॉक ने 234 सीटों पर जीत हासिल की है।

नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार

 

आज दौड़ दिल्ली की ओर… एक ही फ्लाइट से दिल्ली आ रहे नीतीश और तेजस्वी

दिल्ली में सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है।  एक तरफ BJP अपने सहयोगियों के साथ बातचीत कर रही है तो विपक्षी INDIA ब्लॉक भी एक्टिव हो गया है। नतीजों के बाद आज JDU और TDP दिल्ली में BJP को अपना समर्थन पत्र सौपेंगी। इसके बाद बीजेपी सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कैबिनेट की मीटिंग भी बुलाई है।  वहीं, NDA गठबंधन और INDIA ब्लॉक ने भी शाम को अपने सहयोगियों की मीटिंग बुलाई है। 

एक ही फ्लाइट से दिल्ली आ रहे नीतीश और तेजस्वी

NITISH KUMA

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।  सबसे अहम बात यह है कि दोनों नेता एक ही फ्लाइट से दिल्ली आ रहे हैं।  पटना से दोनों के रवाना होने के बाद एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें नीतीश और तेजस्वी आगे-पीछे बेठे नजर आ रहे हैं।  बता दें कि आज दिल्ली में NDA और INDIA दोनों अलायंस की बैठक होनी है।  इसी सिलसिले में दोनों नेता दिल्ली आ रहे हैं। 

  • Jun 09, 2024 13:08 IST
    PM आवास पर जुटे नेताओं की नरेंद्र मोदी के साथ बैठक खत्म

     

    PM आवास पर जुटे नेताओं की नरेंद्र मोदी के साथ बैठक खत्म हो गई है। जो नेता  उनमें शामिल हैं... 

    • अमित शाह 
      राजनाथ सिंह 
      नितिन गडकरी
      शिवराज सिंह चौहान
      मनोहर लाल खट्टर
      गिरिराज सिंह
      पीयूष गोयल
      जे पी नड्डा
      ज्योतिरादित्य सिंधिया
      धर्मेंद्र प्रधान
      एस जयशंकर
      धर्मेंद्र प्रधान
      निर्मला सीतारमण
      सी आर पाटिल
      नित्यानंद राय
      मनसुख मांडविया
      जी किशन रेड्डी
      चिराग पासवान
      जीतन राम मांझी
      राव इंद्रजीत सिंह
      रवनीत सिंह बिट्टू
      ललन सिंह
      रामनाथ ठाकुर
      जयंत चौधरी
      रामदास आठवले
      पवन कल्याण
      अनुप्रिया पटेल
      एच डी कुमारस्वामी 



  • Jun 09, 2024 10:52 IST
    शिवराज सिंह चौहान ने दी मोदी को बधाई



  • Jun 09, 2024 09:42 IST
    मोदी मंत्रिमंडल में सिंधिया की जगह पक्की

    मोदी मंत्रिमंडल 3.0 में मध्य प्रदेश से कौन शामिल होगा, इसे लेकर अब पर्दा उठ गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया नए मंत्रिमंडल में शामिल होंगे, इस बात पर मुहर लगेगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया को कैबिनेट में शामिल होने के लिए फोन आ गया है। 

     



  • Jun 09, 2024 09:39 IST
    खड़गे को न्योता, कांग्रेस शपथ ग्रहण में शामिल होगी या नहीं?

    राष्ट्रपति भवन में शाम 7.15 बजे प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता मिला है। हालांकि इस पर फैसला आज गठबंधन सहयोगियों से चर्चा के बाद लिया जाएगा कि कांग्रेस शपथ ग्रहण में शामिल होगी या नहीं। 

     



  • Jun 09, 2024 08:51 IST
    इन नेताओं को आया शपथ के लिए फोन : सूत्र

    1. जीतनराम मांझी
    2. जयंत चौधरी
    3. अनुप्रिया पटेल
    4. ज्योतिरादित्य सिंधिया
    5. राजनाथ सिंह 
    6. नितिन गडकरी   
    7. पीयूष गोयल   
    8. कुमारस्वामी   
    9. रामनाथ ठाकुर   



  • Jun 09, 2024 08:21 IST
    मोदी के शपथ समारोह में CG के लोको पायलट को बुलाया

    लोको पायलट स्नेह सिंह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले हैं। बघेल नागपुर से बिलासपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत टीम के मेंबर रहे हैं। इसी कारण उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का न्योता मिला है। 

    दरअसल पीएम मोदी की तीसरे टर्म के लिए शपथ लेने के दौरान, कुछ लोगों को खास न्योता दिया जा रहा है। ये वे लोग हैं जो पिछले टर्म की कई बड़ी उपलब्धियों के गवाह रहे हैं। वंदे भारत ट्रेन उन्हीं उपलब्धियों में से एक है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के लोको पायलट को इस कार्यक्रम का न्योता मिला है। 

    पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें

     

     

     



  • Jun 09, 2024 08:16 IST
    शपथ से पहले राजघाट और वॉर मेमोरियल पहुंचे मोदी



  • Jun 07, 2024 11:17 IST
    रेपो रेट में बदलाव नहीं: लोन महंगे नहीं होंगे, EMI भी नहीं बढ़ेगी

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार आठवीं बार ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। यह 6.5% पर स्थिर है। ब्याज दर नहीं बढ़ने से लोन महंगे नहीं होंगे और EMI भी नहीं बढ़ेगी। RBI ने आखिरी बार फरवरी 2023 में दरें 0.25% बढ़ाकर 6.5% की थीं। 5 जून से चल रही मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज यानी शुक्रवार को दी। यह मीटिंग हर दो महीने में होती है। RBI ने इससे पहले अप्रैल में हुई बैठक में ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी।



  • Jun 07, 2024 11:16 IST
    रायबरेली नहीं छोड़ेंगे राहुल, वायनाड से प्रियंका लड़ेंगी उपचुनाव

    लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने दो सीटों रायबरेली और वायनाड से चुनाव जीता। अब वे रायबरेली से सांसद रहेंगे और केरल की वायनाड सीट को छोड़ देंगे। सोनिया ने राहुल को समझाया कि यूपी कांग्रेस के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए उन्हें रायबरेली अपने पास रखना चाहिए। प्रियंका दोबारा यूपी प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल सकती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में हार के बाद उन्होंने इस पद को छोड़ दिया था। राहुल के सीट छोड़ने पर प्रियंका वायनाड से उपचुनाव लड़ सकती हैं।



  • Jun 05, 2024 14:46 IST
    किशोरी लाल शर्मा मिले गांधी परिवार से

    अमेठी से कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान अपना जीत का प्रमाण पत्र दिखाते हुए।

    किशोरीलाल शर्मा



  • Jun 05, 2024 14:15 IST
    दिल्ली पहुंचे तेजस्वी यादव क्या बोले, सुनिए



लोकसभा नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2024 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे नीतीश और तेजस्वी