सीएम मोहन यादव के चुनाव प्रचार का रथ भिंड में खराब, पैदल किया जनसंपर्क
Marut raj | Apr 18, 2024, 20:40 IST
सीएम मोहन यादव के चुनाव प्रचार का रथ भिंड में खराब, जानें फिर क्या हुआ द सूत्र
बीजेपी उम्मीदवार संध्या राय ( BJP candidate Sandhya Rai ) के लिए चुनाव प्रचार करने भिंड पहुंचे सीएम मोहन यादव का रोड शो के दौरान रथ हुआ खराब।
Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav
भोपाल. सीएम मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) बीजेपी उम्मीदवार संध्या राय ( BJP candidate Sandhya Rai ) के लिए चुनाव प्रचार करने भिंड पहुंचे थे। भिंड नगर में रोड शो का आयोजन किया गया था। रोड शो के दौरान सीएम का रथ लहार चौराहे से शुरू होकर जेल रोड की तरफ जा रहा था। जैसे ही काफिला किले रोड के पास पहुंचा सीएम के रथ में अचानक खराबी आ गई। सीएम के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने रथ को धक्का देकर आगे बढ़ाने की कोशिश भी की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
सभा को नहीं कर सके संबोधित
बीच रास्ते रथ खराब होने से सीएम को रोड शो छोड़कर नीचे उतरना पड़ा। इसके बाद कुछ दूर उन्होंने पैदल जनसंपर्क किया और फिर कार में सवार होकर हेलीपैड के लिए रवाना हो गए। तय कार्यक्रम के तहत सीएम मोहन यादव को लहार चौराहे से रोड शो करते हुए शहर के बीचो-बीच परेड चौराहे तक पहुंचना था और यहां रथ में से ही खड़े होकर पब्लिक को संबोधित करने था, लेकिन रथ के खराब होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका।
सीएम की सुरक्षा में लापरवाही SI लाइन अटैच
सीएम मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर राजधानी भोपाल ( Bhopal ) में पदस्थ कार्यवाहक उप निरीक्षक ( Sub Inspector ) को लाइन हाजिर किया गया है। दरअसल, गुरुवार को सीएम यादव भोपाल के कर्फ्यू वाली माता मंदिर गए थे। सीएम बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा की नामांकन सभा में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम की सुरक्षा में लापरवाही बरती गई। इस मामले में भोपाल के थाना बजरिया में पदस्थ कार्यवाहक उप निरीक्षक ओम प्रकाश कमलपुरिया को लाइन हाजिर किया गया है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman