ल
MP: सिंधिया और दिग्विजय के साथ 6 प्रत्याशी खुद को ही नहीं दे पाएंगे वोट, जानिए क्या है वजह...
Pratibha ranaa | May 06, 2024, 11:11 IST
ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह
गुना से लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजगढ़ से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह मौजूदा लोकसभा चुनाव में खुद को अपना ही वोट नहीं दे पाएंगे। तीसरे और चौथे चरण में 6 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनका वोट उनके लोकसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में नहीं है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों ( loksabha Elections 2024 ) मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, भोपाल, विदिशा, राजगढ़ और बैतूल में तीसरे चरण में 7 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान होगा। तीसरे और चौथे चरण में ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh ) समेत 6 प्रत्याशी चुनाव में खुद को वोट नहीं दे पाएंगे।
दरअसल गुना से लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) और राजगढ़ से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव में खुद को अपना ही वोट नहीं दे पाएंगे। तीसरे और चौथे चरण में 6 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनका वोट उनके लोकसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में नहीं है। यही नहीं इनमें से कुछ प्रत्याशी ऐसे भी है, जिनके परिवार वालों के नाम भी संबंधित क्षेत्र में नहीं है, जिस वजह से उन्हें खुद के परिवार के वोट भी नहीं मिल सकेंगे। मतदान के लिए उन्हें लोकसभा क्षेत्र छोड़कर मूल स्थान पर जाना पड़ेगा।
ये खबर भी पढ़िए...कॉमेडियन का नेटफ्लिक्स शो हुआ फ्लॉप, 2 महीने में बंद होने जा रहा है The Great Indian Kapil Show
देवास से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र मालवीय और मंदसौर से कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप गुर्जर भी खुद को वोट दे सकेंगे।
राज्य में तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार रविवार यानी 5 मई शाम 6 बजे थम गया है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान 7 मई मंगलवार को होना है। दरअसल, मध्य प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, भोपाल, विदिशा, राजगढ़ और बैतूल में तीसरे चरण में 7 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान होगा।
![ल]()
चुनाव आयोग तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है। तीसरे चरण में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, दादरा और नगर हवेली/दमन और दीव, जम्मू-कश्मीर। हालांकि चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग रजौरी सीट पर मतदान की तारीख में बदलाव किया है. अब यहां 25 मई को छठे चरण में वोटिंग होगी। चुनाव आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के कई कार्यक्रम कर रहा है।
तीसरे चरण के लिए मतदान के बाद 7 मई को जिन दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। उनमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नाम शामिल है। वो गुजरात की गांधीनगर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। मध्य प्रदेश में विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, गुना शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजगढ़ में दिग्विजय सिंह का नाम शामिल है। इनके अलावा उत्तर प्रदेश में मुलायम परिवार की डिंपल यादव, अक्षय यादव, आदित्य यादव के भाग्य का फैसला भी मंगलवार ( 7 मई ) को होगा। महाराष्ट्र की बारामती सीट पर शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार की किस्मत का फैसला भी ईवीएम में बंद हो जाएगा।
इन सीटों पर 7 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले सुबह 5:30 बजे से मॉक पोल की प्रक्रिया होगी। अभ्यर्थी या उसके अधिकृत एजेन्ट इस दौरान मौजूद रहेंगे। मतदान करने वालों को हर मतदान केंद्र पर लकी ड्रॉ दिया जाएगा। दिन में तीन बार लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। पहला इनाम सुबह 10 बजे दिया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे और शाम 6 बजे लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। शहर में करीब 2100 मतदान केंद्र हैं।
खुद को अपना ही वोट नहीं दे पाएंगे प्रत्याशी

जहां से चुनाव लड़ रहे, वहीं के ही वोटर नहीं
- राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का नाम भोपाल की श्यामला हिल स्थित जजेज कॉलोनी की वोटर लिस्ट में है।
- गुना से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनकी पत्नी और बेटे का नाम ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में है। सागर से कांग्रेस के लोकसभा
- प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा का वोट भोपाल के मालवीय नगर की वोटर लिस्ट में है।
- भिंड से कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया का नाम ग्वालियर के थाटीपुर स्थित न्यू जीवाजी नगर कॉलोनी की मतदाता वोटर लिस्ट है।
ये खबर भी पढ़िए...कॉमेडियन का नेटफ्लिक्स शो हुआ फ्लॉप, 2 महीने में बंद होने जा रहा है The Great Indian Kapil Show
चौथे चरण में ये नहीं दे सकेंगे वोट
देवास से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र मालवीय और मंदसौर से कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप गुर्जर भी खुद को वोट दे सकेंगे।
तीसरे चरण का प्रचार थमा
राज्य में तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार रविवार यानी 5 मई शाम 6 बजे थम गया है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान 7 मई मंगलवार को होना है। दरअसल, मध्य प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, भोपाल, विदिशा, राजगढ़ और बैतूल में तीसरे चरण में 7 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान होगा।
किन राज्यों में होंगे मतदान
चुनाव आयोग तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है। तीसरे चरण में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, दादरा और नगर हवेली/दमन और दीव, जम्मू-कश्मीर। हालांकि चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग रजौरी सीट पर मतदान की तारीख में बदलाव किया है. अब यहां 25 मई को छठे चरण में वोटिंग होगी। चुनाव आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के कई कार्यक्रम कर रहा है।
इन दिग्गजों की किस्म दांव पर
तीसरे चरण के लिए मतदान के बाद 7 मई को जिन दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। उनमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नाम शामिल है। वो गुजरात की गांधीनगर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। मध्य प्रदेश में विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, गुना शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजगढ़ में दिग्विजय सिंह का नाम शामिल है। इनके अलावा उत्तर प्रदेश में मुलायम परिवार की डिंपल यादव, अक्षय यादव, आदित्य यादव के भाग्य का फैसला भी मंगलवार ( 7 मई ) को होगा। महाराष्ट्र की बारामती सीट पर शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार की किस्मत का फैसला भी ईवीएम में बंद हो जाएगा।
कल सुबह 7 बजे शुरू होगी वोटिंग
इन सीटों पर 7 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले सुबह 5:30 बजे से मॉक पोल की प्रक्रिया होगी। अभ्यर्थी या उसके अधिकृत एजेन्ट इस दौरान मौजूद रहेंगे। मतदान करने वालों को हर मतदान केंद्र पर लकी ड्रॉ दिया जाएगा। दिन में तीन बार लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। पहला इनाम सुबह 10 बजे दिया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे और शाम 6 बजे लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। शहर में करीब 2100 मतदान केंद्र हैं।
जून में पूरा होना था जयपुर जंक्शन का 717 करोड़ का काम, नवंबर में भी अधूरा, दिवाली पर 13 दिन के लिए खुलेगा दूसरा गेट
By Raghvendra Singh Rathore
Live |अवैध शराब रोकने गए खातेगांव TI दिलीप पुरी को ट्क ने कुचला, मौत के बाद कांग्रेस नेता का नाम आया सामने
By
40 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी प्रशाखा माथुर को नोटिस, सरकार ने 7 दिन में मांगा जवाब
By Ashish Bhardwaj
पानी भरी खदानों के नाम पर 2 हजार से ज्यादा ई-रवन्ना जारी, खनिज विभाग के रिकॉर्ड पर उठे सवाल
By Jageshwar Prasad
खातेगांव TI दिलीप पुरी की मौत पर सियासी घमासान: शराब तस्करी में कांग्रेस नेता का नाम आने से गरमाई राजनीति, BJP ने घेरा
By Aman Vaishnav
बीकानेर में सीवरेज पानी से कमाई, सुपर नेपियर घास से बनेगी बायो-CNG और एथेनॉल
By Jyoti Mahender Bhardwaj
मोहन भागवत की मौजूदगी में RSS की बैठक शुरू, 408 पदाधिकारियों के साथ 4 नवंबर तक चलेगा मंथन
By Sanjay Gupta