लोकसभा में मप्र को लेकर क्यों सटीक बैठते हैं एग्जिट पोल , जानें इस बार कब जारी होगा सर्वे

Shreya Nakade | May 29, 2024, 09:47 IST
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग पूरी हो चुकी है। प्रदेश में 2019 लोकसभा चुनावों में एग्जिट पोल ने सटीक अनुमान लगाया था। इस बार भी एग्जिट पोल के आंकड़ो का इंतजार है...

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग पूरी हो चुकी है ( mp lok sabha election )। पूरे देश में चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। नतीजों से पहले सभी ने जीत-हार का अनुमान लगाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं। वर्तमान में इनमें से 28 भारतीय जनता पार्टी के खाते में है। सिर्फ 1 छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है।



चार चरणों में हुआ मतदान


मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर 4 चरणों में मतदान हुए थे। भारतीय जनता पार्टी इस बार सभी 29 सीटों पर जीत का दावा कर रही है। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी मुकाबले को बराबरी का बता रही है। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में उनके खाते में 1 और 2014 में 2 ही सीटें गई थी।



ये खबर भी पढ़िए...



जिसका मंगल प्रबल उसकी होगी कुर्सी, लोकसभा चुनाव नतीजों पर और क्या कह रहे हैं देश के बड़े ज्योतिष



2019 का एग्जिट पोल


2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान कई एग्जिट पोल सर्वे हुए थे। इनमें भाजपा को 25 से 28 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा था। जबकि कांग्रेस के खाते में 1 से 3 सीटें जाने का अनुमान था। नतीजों में भी यही दिखाई दिया। केवल छिंदवाड़ा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ की जीत हुई। गुना सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की जीत की उम्मीद लगाई जा रही थी पर उन्हें भी हार झेलनी पड़ी। इसके अलावा भाजपा को 57 प्रतिशत के करीब वोट मिलने का अनुमान था। पार्टी का वोट प्रतिशत 58 के पार पहुंचा था।



ये खबर भी पढ़िए...



MP में किस सीट पर पहले आएगा रिजल्ट, कहां होगी देरी...जान लीजिए पूरी काउंटिंग प्रोसेस



2014 और 2009 के नतीजे


इससे पहले 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने 29 में से 27 सीटें अपने नाम की थी। छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस के कमलनाथ और गुना सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की जीत हुई थी। 2009 में मुकाबला कुछ बराबरी का था। कांग्रेस के खाते में 12, बीजेपी को 16 और बसपा को एक सीट मिली थी।



ये खबर भी पढ़िए...



सोशल मीडिया पर पीएम मोदी आगे, मगर लाइक्स और व्यूज में राहुल ने पछाड़ा



2023 विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल


2019 के लोकसभा चुनाव के अलावा 2023 के विधानसभा चुनावों में भी एग्जिट पोल ने नतीजों से काफी करीबी आंकड़ा जारी किया था। इसमें आधे सर्वे भाजपा की तो आधे कांग्रेस की सरकार बनने का दावा कर रहे थे। हालांकि सभी सर्वे के आंकड़ों का औसत भाजपा की सरकार बनने का दावा कर रहा था। नतीजों में भाजपा को 230 में से 163 सीटें मिली कांग्रेस के खाते में 66 सीट गई।



ये वीडियो भी देखें...



बिना नंबर Save किए कैसे किसी Unknown Number की WhatsApp DP देखें ? अपनाएं ये आसान तरीका



कब जारी होंगे एग्जिट पोल के आंकड़े


एग्जिट पोल के आंकड़े हमेशा आखिरी चरण का मतदान खत्म होने के बाद जारी होते हैं। इससे आंकड़े चुनाव को प्रभावित न कर सकें। 1 जून को लोकसभा चुनाव का आखिरी चरण है। मतदान पूरा होने के आधे घंटे बाद पूरे देश सहित मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल के आंकड़े ( mp exit poll ) जारी कर दिए जाएंगे। 4 जून को नतीजे आएंगे।



ये खबर भी पढ़िए...



Phalodi Satta Market : फलोदी ने भी जगाई बीजेपी की उम्मीद, बोला अबकी बार...



thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल



Tags:
  • MP exit poll
  • एग्जिट पोल
  • MP Lok Sabha Election
  • मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल
  • लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल
  • कब जारी होंगे एग्जिट पोल