MP Lok sabha result : मंदसौर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्‍ता 5 लाख 655 वोट से जीते

मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 में मंदसौर लोकसभा सीट पर चौथे चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 18,98,060 मतदाता हैं। इनमें से 14,28,623 ने वोटिंग की थी। मंदसौर में वोटिंग परसेंट 75.27 प्रतिशत रहा था।

author-image
Sandeep Kumar
एडिट
New Update
THESOOTR
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

MP Lok sabha result : मंदसौर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्‍ता 5 लाख 655 वोट से जीत गए हैं। मंदसौर विधानसभा सीट पर 1989 से लेकर 2004 तक कांग्रेस के सांसद रहे हैं। इस बार फिर मंदसौर पर अपना कब्जा करने के इरादे से कांग्रेस ने दिलीप सिंह गुर्जर को टिकट दी थी। वे मंदसौर की नागदा-खाचरोद सीट से 4 बार के विधायक हैं।

मंदसौर लोकसभा सीट पर चौथे चरण में हुए थे मतदान

मंदसौर मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से एक है। इस लोकसभा के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती हैं। इसमें से जावरा, मल्हारगढ़, सुवासरा, गारोध, मनसा, नीमच और जावद 7 सीटों पर भाजपा के विधायक है। 2023 के विधानसभा चुनावों में सिर्फ एक मंदसौर सीट पर कांग्रेस विधायक की जीत हुई थी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी मंदसौर लोकसभा के अंतर्गत आने वाली मल्हारगढ़ विधानसभी सीट से विधायक हैं। मंदसौर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 18,98,060 मतदाता हैं। इनमें से 14,28,623 ने वोटिंग की थी। मंदसौर में वोटिंग परसेंट 75.27 प्रतिशत रहा था।

2024 का समीकरण

2024 लोकसभा चुनावों के लिए मंदसौर लोकसभा सीट से भाजपा ने अपने दो बार के सांसद सुधीर गुप्ता को फिर से चुनावी मैदान में उतारा था। 2019 के चुनावों में उनकी विनिंग मार्जिन में भी बढ़ोतरी हुई थी। मंदसौर विधानसभा सीट पर 1989 से लेकर 2004 तक कांग्रेस के सांसद रहे हैं। इस बार फिर मंदसोर पर अपना कब्जा करने के इरादे से कांग्रेस ने दिलीप सिंह गुर्जर को टिकट दी थी। वे मंदसौर की नागदा-खाचरोद सीट से 4 बार के विधायक हैं।

MP Lok sabha result बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्‍ता कांग्रेस ने दिलीप सिंह गुर्जर